बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी/मार्च 2021 में आयोजित की जाएँगी जिसके बाद BSEB की ओर से छात्रों का रिजल्ट जारी किया जायेगा। बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonlinecom या onlinebseb.in पर जारी किया जायेगा जहाँ से छात्र अपना परिणाम जाँच सकेंगे। इसके साथ रिजल्ट जारी होने पर आप इस पेज से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, रोल कोड और अपनी जन्मतिथि के द्वारा लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पिछले वर्ष की बात करें तो दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 26 मई 2020 को जारी किये गए थे। वही बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 24 मार्च 2020 को जारी किये गए थे। बिहार बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के परिणाम की जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र इस पेज को पूरा पढ़ सकते है।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 (BSEB Result 2021)
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम 202१ अप्रैल/मई माह में जारी किये जा सकते हैं। छात्रों को ये बता दें की रिजल्ट ज़ारी होने के बाद अगर आप कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं होते हैं तो आप कम्पार्टमेंट की परीक्षा भी दे सकते हैं। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 घोषित होने के बाद आप अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in से या इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से जाँच सकेंगे। बिहार बोर्ड 2021 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और लिंक के लिए यह पेज पूरा पढ़ें।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | रेगुलर | कम्पार्टमेंट |
10वीं परीक्षा की तारीख | फरवरी 2021 | मई 2021 |
10वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | फरवरी 2021 | मई 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | मई 2021 | जून 2021 |
12वीं की परीक्षा शुरु होने की तारीख | फरवरी 2021 | मई 2021 |
12वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | फरवरी 2021 | मई 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | मार्च 2021 | मई 2021 |
कम्पार्टमेंट रिजल्ट
बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखा जाता है?
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बोर्ड ऑनलाइन रिजल्ट सर्च करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर रिजल्ट का ऑप्शन दिया होता है।
- रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने पर “X Result 2021 और “XII Result 2021” का ऑप्शन दिया जाएगा।
- छात्रों को जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसके ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- अब छात्रों के सामने एक नया पेज खुलता है।
- यहां छात्रों को अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डाल कर “Search” के ऑप्शन पर क्लिक करना होता है।
- छात्र चाहें तो रोल नंबर और रोल कोड की जगह अपना नाम डाल कर “Search” कर सकते हैं।
- “Search” के बटन पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने उनका रिजल्ट खुल जाएगा।
- यहां से छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- आप चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड कर के उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
बिहार बोर्ड
बिहार बोर्ड की स्थापना वर्ष 1952 में की गई थी। बिहार बोर्ड के द्वारा बिहार राज्य के माध्यमिक कक्षा और उच्च माध्यमिक कक्षा में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का मुख्य कार्यालय पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के आलावा बिहार बोर्ड के द्वारा कुछ डिपार्टमेंटल परीक्षाओं जैसे डिप्लोमा इन फिज़िकल एजुकेशन, सर्टीफिकेट इन फिज़िकल एजुकेशन और शिक्षक पात्रता परीक्षा, आदि परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in
स्टेट बोर्ड रिजल्ट बिहार बोर्ड और बिहार ओपन बोर्ड
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post