बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के द्वारा वर्ष 2022 में होने वाली मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा टाइम टेबल 2022 घोषित कर दिया गया है। Bihar Board Time Table 2022 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है जहाँ से आप BSEB Time Table 2022 प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले छात्र इस पेज से भी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का टाइम टेबल देख सकते हैं । बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 17 से 24 फरवरी 2022 एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 01 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक किया जायेगा। बिहार बोर्ड 2022 एग्जाम डेट से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : जारी हुआ बिहार बोर्ड 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल 2022 जारी।
बिहार बोर्ड टाइम टेबल 2022 | BSEB Bihar Board Time Table 2022
बिहार बोर्ड 10 वीं और १२ वीं बोर्ड परीक्षा 2022 फरवरी माह में आयोजित की जा रही हैं। बिहार बोर्ड परीक्षा 2022 दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शुरू की जाती है। बिहार बोर्ड की 10 वीं परीक्षा की तारीख 2022 और बिहार बोर्ड 12 वीं परीक्षा तिथि 2022 जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
10 वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख | |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 17 फरवरी 2022 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 24 फरवरी 2022 |
12 वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख | |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | 01 फरवरी 2022 |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | 14 फरवरी २०२२ |
महत्वपूर्ण लिंक्स
बिहार बोर्ड 2022 परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
- बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है।
- परीक्षा शुरू होने से 1/2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरुरी है।
- परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है।
- बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट समय दिया जाता है।
- नेत्रहीन एवं लिखने में असमर्थ दिव्यांग छात्रों को परीक्षा समिति के द्वारा लेखक रखने की अनुमति दी जाती है।
- नेत्रहीन एवं लिखने में असमर्थ दिव्यांग छात्रों को तय समय से 30 मिनट ज्यादा समय देने का प्रावधान है।
- नेत्रहीन छात्रों को गणित के स्थान पर गृह विज्ञान और विज्ञान के स्थान पर संगीत की परीक्षा देनी होती है।
बिहार बोर्ड टाइम टेबल (इस वर्ष के आंकड़े)
वर्ष 2022 की बात करें तो मैट्रिक की परीक्षा दिनांक 17 फरवरी 20२2 से शुरू कर दी जाएँगी। यह परीक्षा दिनांक 24 फरवरी 2022 तक जारी रहेंगी। वहीं इंटर की परीक्षा दिनांक 01 फरवरी 2022 से शुरू हो कर दिनांक 14 फरवरी 2022 को समाप्त होंगी।
बिहार बोर्ड 2022 एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड से कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। छात्र अपने स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरुरी है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं। छात्र एडमिट कार्ड से अपना रॉल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, विषयों का कोड आदि जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियां
एडमिट कार्ड में कई जानकारियां दर्ज होती हैं। यहां से छात्र एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- छात्र का नाम
- रॉल नंबर
- छात्र का फोटो
- छात्र का हस्ताक्षर
- माता – पिता का नाम
- क्लास (कक्षा)
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का कोड
- विषयों के नाम
- विषयों का कोड
बिहार बोर्ड 2022 रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से छात्र अपना बिहार बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बिहार बोर्ड रिजल्ट मई – जून में जारी किया जाता है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में दिया गया रॉल नंबर डालना होता है। इसके अलावा छात्र अपना नाम डाल कर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में परीक्षा आयोजित की जाती है। बिहार बोर्ड की स्थापना वर्ष 1952 में की गई थी। वर्त्तमान में बीएसईबी का मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में स्थित है। बिहार बोर्ड स्कूल की परीक्षा के अलावा कुछ डिपार्टमेंटल परीक्षाओं जैसे डिप्लोमा इन फिज़िकल एजुकेशन, सर्टीफिकेट इन फिज़िकल एजुकेशन और शिक्षक पात्रता परीक्षा, आदि भी आयोजित करता है।
आधिकारिक वेबसाइट : biharboardonline.bihar.gov.in
टाइम टेबल बिहार बोर्ड और बिहार ओपन बोर्ड
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
sir, intermediate ka time table kab aayega
टाइम टेबल आप देख सकते हैं।