बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 2788 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा जिसका आयोजन 06 मार्च 2022 को किया जायेगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल किया जायेगा। अंत में उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में दर्ज होगा उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती रिजल्ट 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती रिजल्ट 2022
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि अभी बीएसएफ भर्ती 2022 में चयनित होने के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा एवं फिजिकल फिटनेस टेस्ट दोनों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार सभी प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करेंगे उनको विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
लिखित परीक्षा की तिथि | 06 मार्च 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट : बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती रिजल्ट 2022 ऑफिसियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती रिजल्ट प्राप्त करने के मुख्य बिंदु
- बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के रिजल्ट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिसियल वेबसाइट पर rectt.bsf.gov.in जाना होगा जिससे वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।

- होम पेज पर नीचे उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट का एक लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करेंगे जिससे कुछ नए ऑप्शन खुलेंगे जिसमें से आपको रिजल्ट के लिए पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा जिस पर आपको अगल अलग ट्रेड के रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में दिए गए होंगे।
- अपने जिस ट्रेड के लिए आवेदन किया है आपको उस ट्रेड पर क्लिक करना होगा जिससे रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में एक नए पेज पर ओपन जो जायेगा जहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके साथ रिजल्ट जारी होने पर आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट/ मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं।
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2022
उम्मीदवारों को बता दें कि बीएसएफ ने यह भर्ती कुल 2788 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली है। भर्ती में 2651 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए व 137 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किये गए हैं। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के फाइनल रिजल्ट जारी किये जायेंगे, रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किये जायेंगे और जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उन्हें विभिन्न रिक्त पदों पर चयनित किया जायेगा। बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 20२२ से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके मेन पेज पढ़ सकते हैं।