सशस्त्र सीमा बल (BSF) ने इंस्पेक्टर (वास्तुकार), सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) और जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। बीएसएफ ने ग्रुप बी के 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये गए है। उम्मीदवारों के लिए बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून 2022 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते है। कुल भर्तियों में 10 प्रतिशत का आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए रखा गया है। परीक्षा से संबंधित अपडेट समय-समय पर हमारे इस पेज पर भी प्रकाशित कर दी जाएगी। बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, चयन प्रक्रिया से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ सकते है।
नवीनतम : बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया शरू, 8 जून 2022 तक कर सकते है आवेदन।
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 (BSF Group B Recruitment 2022)
सशस्त्र सीमा बल ने उप-निरीक्षक(ग्रुप बी) पद हेतु जो अस्थाई भर्तियां निकाली हैं उनके बाद में स्थाई होने की उम्मीद है। उम्मीदवार एप्लीकेशन फार्म को भरने से पहले विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और आवेदन पत्र भरने से पूर्व भर्ती के लिए जरूरी मापदंडों और दस्तावेजों की जाँच कर ले। उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग ले। बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दी गयी टेबल देखे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 25 अप्रैल 2022 |
आवेदन करने अंतिम तिथि | 08 जून 2022 |
उत्तर-पूर्व के आवेदकों के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम घोषित होने की की तिथि | घोषित की जाएगी |
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 रिक्ति विवरण
बीएसएफ भर्ती 2022 के लिए विभाग द्वारा 90 (ग्रुप बी बीएसएफ इंजीनियरिंग सेट अप 2020-21) के तहत इंस्पेक्टर (वास्तुकार), सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) और जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए रिक्तयों की घोषणा की गयी है। बीएसएफ भर्ती २022 रिक्ति विवरण के लिए नीचे देखे।
पद का नाम- बीएसएफ ग्रुप बी
- इंस्पेक्टर (वास्तुकार)- 01 पद
- सब इंस्पेक्टर (वर्क्स)- 57 पद
- जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- 32 पद
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
इंस्पेक्टर (वास्तुकार)- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त आर्किटेक्टर में डिग्री होनी चाहिए।
सब इंस्पेक्टर (वर्क्स)- उम्मीदवार के पास केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- उम्मीदवारों के पास केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
- उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।
शारीरिक मापदंड
क्रम | विशेष | पुरुष | महिला |
1 | लंबाई | 165 सेमी | 157 सेमी |
2 | सीना | 81 सेमी (81 सेमी फुलाने पर) (20 वर्ष से कम के आवेदकों को 2 सेमी की छूट) | उपयुक्त नहीं |
3 | वज़न | 50 किग्रा | लंबाई के अनुसार लेकिन 46 किग्रा से कम नहीं |
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 आवेदन पत्र
बीएसएफ भर्ती 2022 से लिए आवेदन आमंत्रित कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर भर सकते है। इसके आलावा हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवारों के आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2022 निर्धारित की गयी है। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र तय की गयी तिथियों में भर सकते है। आवेदन पत्र भरते समय ख्याल रखें कि किसी प्रकार की कोई गलती न हो अन्यथा आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा।
आवेदन पत्र : बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 आवेदन करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट- www.bsf.nic.in
आवेदन शुल्क-
- सामान्य वर्ग/ओबीसी वर्ग- 200/- रुपये
एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/ महिलाओं को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क नेटबैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट आदि के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इसके अलावा किसी और तरीेके से भेजा गया आवेदन शुल्क स्वीकार्य नहीं होगा।
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
जो भी उम्मीदवार बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 से लिए आवेदन करने के इच्छुक है वे हमारे द्वारा बताये जा रहे कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते है।
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा या आप ऊपर दिए गए हमारे लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
- होम पेज पर आपको Advertisement Number GROUPB/2022 के लिए Apply Here पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी ओटीपी जनरेट करना होगा।
- ओटीपी आपके नंबर पर आएगा, अब ओटीपी डालना होगा।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसे आपको सही जानकारी के साथ भरना होगा।
- सम्पूर्ण जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमाकर फॉर्म सब्मिट करें।
- आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 प्रवेश पत्र
बीएसएफ भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 एडमिट कार्ड जारी किये जायेगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा होने से कुछ दिन पूर्व जारी किये जायेगे। आप अपना बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती एडमिट कार्ड 2022 बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। आप बीएसएफ एडमिट कार्ड मांगी गई जानकारियों को डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेगे, किसी अन्य माध्यम डाक, ईमेल आदि से नहीं भेजे जायेगे। उम्मीदवारों के लिए तीन अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किये जाते हैं। आप नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके तीनों आवेदन पत्रों को डाउनलोड कर सकेंगे।
प्रवेश पत्र : यहां पर नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड
- लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यहां से डाउनलोड करें
- दस्तावेज सत्यापन,पीईटी और पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र यहां से डाउनलोड करें
- प्रेक्टिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र यहां से डाउनलोड करें
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 परीक्षा पैटर्न
बीएसएफ द्वारा निकाली गई उप-निरीक्षक की भर्ती के लिए तीन चरणों में परीक्षा होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, द्वितीय चरण में दस्तावेजों का सत्यापन, शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी जबकि तृतीय चरण में व्यावहारिक व मेडिकल परीक्षा होगी।
पहला पेपर(प्रथम चरण)
प्रश्न पत्र | कुल प्रश्न | अंक | अवधि |
सामान्य बुद्धि परीक्षण, रीजनिंग | 25 | 25 | 1 घंटा 30 मिनट |
सामान्य जागरुकता | 25 | 25 | |
सामान्य अभियांत्रिकी(सिविल) | 50 | 50 | |
कुल | 100 | 100 |
दूसरा पेपर(पारंपरिक)(प्रथम चरण)
इस पेपर के अंतर्गत जनरल इंजीनियरिंग (सिविल) विषय से 12 प्रश्न दिये जाएंगे, जिनमें से कोई 10 प्रश्न ही करने होंगे। यह पेपर 100 नंबर का होगा। इस पेपर के लिए परीक्षा अवधि 2 घंटे तय की गई है।
द्वितीय चरण
- दस्तावेज सत्यापन- इस चरण में सर्वप्रथम दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यार्थियों की पात्रता से संबंधित ऑरिजनल दस्तावेज देखे जाएंगे। यानि अभ्यार्थियों को अपने ऑरिजनल दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। ऐसा न कर पाने की स्थिति में अभ्यार्थी को भर्ती योग्य नहीं समझा जाएगा।
- शारीरिक मानकों का परिक्षण- इसके अंतर्गत आपकी लंबाई, सीना एवं वजन की माप की जाएगी। जो विभाग द्वारा तय किये गए मानकों के हिसाब से होनी चाहिए। ऐसा न कर पाने की स्थिति में भी आवेदक को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा- जो अभ्यार्थी शारीरिक मानक परीक्षा में पास होंगे उन्हें इस परीक्षा के लिए चुना जाएगा। इस परीक्षा को केवल पास करना जरूरी होगा। इसके अंतर्गत दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद करवाई जाएगी।
कार्यक्रम | पुरुष | महिलाएं |
दौड़ | 7 मिनट में 1.6 किमी | 5 मीनट में 800 मीटर |
लंबी कूद | 11 फीट(तीन अवसर दिये जाएंगे) | 8 फीट (तीन अवसर दिये जाएंगे) |
ऊंची कूद | 3 1/2 फीट (तीन अवसर दिये जाएंगे) | 2 1/2 फीट (तीन अवसर दिये जाएंगे) |
पूर्व सैनिकों को यह परीक्षा नहीं देनी होगी।
तृतीय चरण
जो अभ्यार्थी ऊपर दी हुई सारी परीक्षाओं को पास कर लेंगे उन्हें तीसरे चरण में प्रैक्टिकल परीक्षा व मेडीकल परीक्षा से गुजरना होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी जबकि मेडिकल परीक्षा के दौरान आपके पूरे शरीर की जांच की जाएगी। जांच में कमी पाए जाने पर अभ्यार्थी को उस कमी को ठीक करने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। अगर वह समय पर उस कमी को ठीक कर लेता है तो उसे भर्ती योग्य समझा जाएगा।
बीएसएफ ग्रुप बी भर्ती 2022 परीक्षा परिणाम
परीक्षा परिणाम कब जारी किए जाएंगे इसके संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जैसे ही इस विषय में हमें कोई जानकारी मिलेगी हम अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर देंगे। इसके अलावा आप विभाग की आधिकारिक साइट पर जाकर भी परीक्षा परिणामों की जानकारी ले सकते हैं।
बीएसएफ उपनिरीक्षक भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां से अधिसूचना देख सकते हैं।