केनरा बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। यह भर्ती कुल 220 रिक्त पदों के लिए निकाली गयी है। भर्ती के लिए परीक्षा 14 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए।
केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021
केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021 की आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बैंक की ओर से निर्धारित सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। जो उम्मीदवार निर्धारित अंक परीक्षा में प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 नवंबर 2020 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2020 |
आवेदन फीस भरने की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 04 फरवरी 2021-जारी |
परीक्षा की तिथि | 14 फरवरी 2021 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिक्ति विवरण
कुल पद : 220
पदों का विवरण –
पद का नाम | पदों की संख्या |
Backup Administrator | 04 |
Extract, Transform & Load (ETL) Specialist | 05 |
BI Specialist | 05 |
Antivirus Administrator | 05 |
Network Administrator | 10 |
Database Administrator | 12 |
Developer/ Programmers | 25 |
System Administrator | 21 |
SOC Analyst | 04 |
Manager Law | 43 |
Cost Accountant | 01 |
Chartered Accountant | 20 |
Manager Finance | 21 |
Information Security Analyst | 04 |
Ethical Hackers & Penetration Testers | 02 |
Cyber Forensic Analyst | 02 |
Data Mining Experts | 02 |
OFSAA Administrator | 02 |
OFSS Techno Functional | 05 |
Base 24 Administrator | 02 |
Storage Administrator | 04 |
Middleware Administrator | 05 |
Data Analyst | 02 |
Manager (Backlog) (only ST CANDIDATES) | 13 |
Senior Manager (Backlog) (only ST CANDIDATES) | 01 |
वेतन :

योग्यता एवं मापदंड
शैक्षिक योग्यता :
- ऊपर दी गयी टेबल में पद संख्या 1 से 9 तक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना विज्ञान और इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री एवं कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
- मैनेजर लॉ के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदार के पास 3 साल के अनुभव के साथ कानून में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- कॉस्ट अकाउंटेंट के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कॉस्ट अकाउंटेंसी की योग्यता एवं दो वर्ष का के अनुभव होना चाहिए।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास सीए की डिग्री एवं 02 वर्ष का के अनुभव होना चाहिए।
- मैनेजर फाइनेंस के पद के लिए उम्मीदवार के पास 2 साल के अनुभव के साथ वित्त में एमबीएस / एमएमएस / दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।
- पद संख्या 14 से 23 तक के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना विज्ञान और इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स में 2 साल के अनुभव के साथ डिग्री होना चाहिए।
- डाटा एनालिस्ट के पद के लिए उम्मीदवार के पास 2 साल के अनुभव के साथ गणित / सांख्यिकी / अर्थशास्त्र के साथ बीए / एमए / बी.एससी / एमएससी होना आवश्यक है।
- मैनेजर (बैकलॉग) के लिए उम्मीदवार के पास 3 साल के अनुभव के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक / मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।
- मैनेजर (बैकलॉग) के लिए उम्मीदवार के पास 5 साल के अनुभव के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक / मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा : उम्मीदवारों को बता दें सभी पदों के लिए आयु सीमा भिन्न निर्धारित की गयी है। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गयी है, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 35 एवं 38 वर्ष निर्धारित की गयी है। इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए इस पेज पर नीचे दी गयी भर्ती की नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
केनरा बैंक एसओ भर्ती आवेदन पत्र 2020
केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2020 से शुरू हो रही है एवं आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 निर्धारित की गयी है। इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र केनरा बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.canarabank.com पर जाकर भर सकते हैं। इसके साथ आप आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन पत्र भर सकेंगे।
आवेदन फीस : जो उम्मीदवार आवेदन पत्र भरेंगे उनको आवेदन पत्र के साथ साथ आवेदन शुल्क भरना अनिवार्य है, बिना आवेदन फीस जमा किये गए आवेदन पत्र अपूर्ण माने जायेंगे। उम्मीदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- जनरल, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए आवेदन फीस : 600 रूपए
- एससी, एसटी एवं पीएच के लिए आवेदन शुल्क फीस : NIL
केनरा बैंक एसओ भर्ती एडमिट कार्ड 2020-2021
केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021 में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों की परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड केनरा बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ आप हमारे पेज पर ऊपर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी, इसलिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड अवश्य लेकर जाएँ।
केनरा बैंक एसओ भर्ती रिजल्ट 2020-2021
केनरा बैंक एसओ भर्ती 2020-2021 की परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के परीक्षा परिणाम जारी किये जायेंगे। परिणाम केनरा बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा जहाँ से आप अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं एवं इसके साथ आप हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे उनको भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा एवं सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
केनरा बैंक भर्ती 2020 की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।