कैट एडमिट कार्ड 202१ : कैट 2021 एंट्रेंस एग्जाम से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे। कैट 2021 एडमिट कार्ड, आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया किये जायेंगे जहाँ से आप अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड सब्मिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ छात्र इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। CAT Admit Card 2021 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
कैट एडमिट कार्ड 2021 | CAT Admit Card 2021
कैट 2021 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों की सीबीटी परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन निर्धारित किये गए सेंटरों पर किया जायेगा। कैट 2021 परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर की एवं रिजल्ट जारी किये जायेंगे। कैट 2021 परीक्षा में जो उम्मीदवार उत्तीर्ण होंगे उनको विभिन्न आईआईएम संस्थानों में प्रवेश दिया जायेगा। कैट एडमिट कार्ड 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख | घोषित की जाएगी |
कैट एग्जाम की तारीख | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड – कैट 2021 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर होंगे जारी।
कैट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के मुख्य बिंदु
सभी उम्मीदवारों के कैट 2021 एडमिट कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको इस पेज पर दिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट का लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- पेज लॉगिन होने के बाद आपको एडमिट के ऑप्शन पर जाना होगा।
- एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होती है जैसे –
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- उम्मीदवार का नाम
महत्वपूर्ण जानकारी
छात्रों को बता दें कि जब आप कैट 2021 देने परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड साथ लेकर जाएँ जिससे आपका वेरिफिकेशन हो सके। छात्रों को बिना एडमिट कार्ड और वैलिड पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
कैट 2021 एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों को कैट 2021 एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए एग्जाम पेटर्न का जानना बहुत जरूरी है। कैट 2021 एग्जाम पेटर्न जाननें के लिए नीचे देखें।
- एग्जाम मोड – ऑनलाइन (सीबीटी)
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल प्रश्न – 100
- कुल अंक – 300
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू एंड टीआईटीए
- सेक्शन – 3
- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कमप्रेह्नशन
- डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रिजनिंग
- क्वांटिटेटिव एबिलिटी
सेक्शन | प्रश्न | अंक |
वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कमप्रेह्नशन | एमसीक्यू – 34 टीआईटीए – 10 | 102 |
डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रिजनिंग | एमसीक्यू – 32 टीआईटीए – 8 | 102 |
क्वांटिटेटिव एबिलिटी | एमसीक्यू – 34 टीआईटीए – 7 | 96 |
कुल | 100 | 300 |
कैट 2021 आंसर की
उम्मीदवार कैट 2021 प्रश्न पत्र और आंसर की भी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के कुछ दिनों बाद कैट 2021 आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की और प्रश्न की सहायता से उम्मीदवार अपने कैट 2021 स्कोर की गणना कर सकते हैं। कैट 2021 आंसर की उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन आईडी पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवार कैट आधिकारिक आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी जमा करना होगा। अगर आपके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही होती है तो आपको उस प्रश्न के अंक प्रदान किये जायेंगे।
कैट 2021 रिजल्ट
कैट 2021 रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने परिणामों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करनी होगी। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के रिजल्ट उनकी लॉगिन आईडी पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि कैट 2021 का रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने कैट 2021 रिजल्ट / स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आईडी और पासवर्ड बताना होगा। रिजल्ट जारी होने पर आपको इसी पेज पर सूचित कर दिया जाएगा। आप अपने स्कोर कार्ड हमारे पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in
Discussion about this post