सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कुछ ही महीनों में शुरू होने वाली हैं। छात्रों ने अपनी होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है। हम सभी जानते हैं की बोर्ड्स की परीक्षाएं हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वो 10वीं की बोर्ड परीक्षा हो या 12वीं की। बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों पर ही हमारा भविष्य निर्भर करता है। सीबीएसई बोर्ड्स परीक्षाओं में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले कई परीक्षार्थियों के मन में यह सवाल उठ रहा होगा की इतने कम समय में वे सभी विषयों की तैयारियां कैसे करें। तो अब घबराने की कोई जरुरत नहीं है। इस पोस्ट के जरिये आज हम बताने वाले हैं सीबीएसई 12वीं बोर्ड जीव विज्ञान परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम। वैसे तो हमने सभी विषयों की मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न के लिए अलग – अलग आर्टिकल बना रखे हैं। अगर आपने उन आर्टिकल्स को नहीं पढ़ा है तो हम उसकी लिंक भी इस पोस्ट में लगा देंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं आज के विषय पर। तो हमारा आज का विषय है जीव विज्ञान। इस पोस्ट के जरिए हम छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स भी देंगे। जिससे उन्हें जीव विज्ञान विषय की तैयारी करने में आसानी होगी।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड जीव विज्ञान परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
बोर्ड की परीक्षा में सभी विषयों पर सामान रूप से ध्यान देने की जरुरत होती है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे भी विषय होते हैं जिन पर बाकी विषयों से थोड़ा ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। जीव विज्ञान भी ऐसे ही विषयों में से एक है। जिन छात्रों को भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना होता है उनके लिए तो यह विषय बहुत ही आवश्यक है। बायोलॉजी कक्षा 12 की परीक्षा पूरे 100 अंकों की होती है। जिसमे से 30 अंक प्रैक्टिकल के होते है। लिखित परीक्षा कुल 70 अंको की होती है।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड जीव विज्ञान परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को परीक्षा देना के लिए पूरे 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा कुल 70 नंबरों की होती है। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से जानते हैं बोर्ड परीक्षा में जीव विज्ञान के पैटर्न। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाता है।
टॉपिक | नंबर |
रिप्रोडक्शन (Reproduction) | 14 |
जेनेटिक्स एंड एवोल्यूशन (Genetics and Evolution) | 18 |
बायोलॉजी एंड ह्यूमन वेलफेयर (Biology and Human Welfare) | 14 |
बायोटेक्नोलॉजी एंड इट्स ऍप्लिकेशन्स (Biotechnology and its Applications) | 12 |
इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट (Ecology and Environment) | 12 |
सीबीएसई 12वीं बोर्ड जीव विज्ञान परीक्षा में किस टॉपिक से कितने अंक के प्रश्न
रिमेम्बरिंग – (नॉलेज बेस्ड) : कुल 7 अंक
- 1 नंबर के दो प्रश्न आते हैं।
- 2 नंबर के एक प्रश्न आते हैं।
- 3 नंबर के एक प्रश्न आते हैं।
अंडरस्टैंडिंग – (कॉम्प्रिहेंशन) : कुल 21 अंक
- 2 नंबर के दो प्रश्न आते हैं।
- 3 नंबर के चार प्रश्न आते हैं।
- 5 नंबर का एक प्रश्न आता है।
एप्लीकेशन : कुल 21 अंक
- 2 नंबर के दो प्रश्न आते हैं।
- 3 नंबर के चार प्रश्न आते हैं।
- 5 नंबर का एक प्रश्न आता है।
हाई आर्डर थिंकिंग स्किल्स : कुल 10 अंक
- 1 नंबर के दो प्रश्न आते हैं।
- 3 नंबर के एक प्रश्न आते हैं।
- 5 नंबर का एक प्रश्न आता है।
एवोल्यूशन : कुल 11 अंक
- 1 नंबर का एक प्रश्न आता है।
- 3 नंबर का दो प्रश्न आते हैं।
- 4 नंबर का एक प्रश्न आता है।
सीबीएसई 12 वीं बोर्ड जीव विज्ञान के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स
सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में जीव विज्ञान विषय के लिए कुछ जरुरी टिप्स। इन टिप्स से छात्रों को परीक्षा की तैयारियां करने में आसानी होगी। तो चलिए नजर डालते हैं उन टिप्स पर।
- जीव विज्ञान 12वीं के नोट्स बना लें।
- पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें।
- 3 घंटे की अवधि में प्रश्नो को हल करने की कोशिश करें।
- सुबह यह निर्धारित कारण की पुरे दिन में कितने टॉपिक्स को पढ़ना है।
- जीव विज्ञान के सैंपल पेपर को भी हल करें।
- जो प्रश्न याद न हो उन्हें लिख कर याद करें।
- लम्बे समय तक पढ़ाई न करें
- पढ़ने के दौरान थोड़े – थोड़े समय का ब्रेक लेते रहें।
- देर रात तक न जागें। दिमाग को आराम देने के लिए पूरी नींद लें।
- सुबह जल्दी उठ कर पढ़ने की आदत डालें।
- लिखावट पर ध्यान दें।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारी इस आलेख को पढ़ कर छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा जीव विज्ञान की मार्किंग स्कीम और पैटर्न समझने में आसानी होगी। हमारे दिए गए टिप्स को अपना कर छात्रों को सीबीएसई में आसानी से अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
For Admission Please Contact *SAGE University Indore 9827270210*