• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र और समाधान / हल

सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र और समाधान / हल

by Amit Yadav
March 2, 2020
in Uncategorized
Reading Time: 10min read
0
सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

सीबीएससी बोर्ड की ओर से कक्षा 10 हिंदी (सेट A एवं सेट B) की परीक्षा 29 फरवरी 2020 को सम्पन्न हप हो गयी है । अब छात्र यहाँ से सीबीएसई हिंदी के पूर्ण रूप से हल के साथ प्रश्न पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी हल प्रश्न पत्र के माध्यम से छात्र अपनी परीक्षा का मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं और परीक्षा के अगले पेपर के लिए तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि वे इस पेज से विशेषज्ञों द्वारा हल सीबीएसई हिंदी प्रश्न पत्र के प्रत्येक प्रश्न के उत्तर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

  • सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सैम्पल पेपर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 
  • सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिए यहाँ क्लिक करें। 

सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा 2020 का प्रश्न पत्र और समाधान / हल

Subscribe For Latest Updates
सीबीएसई कक्षा १० हिंदी-अ २०२० प्रश्न पत्र का हल यहाँ डाउनलोड करे
सीबीएसई कक्षा १० हिंदी-ब २०२० प्रश्न पत्र का हल यहाँ डाउनलोड करे
सीबीएसई कक्षा १० हिंदी-अ २०२० प्रश्न पत्र का हल यहाँ डाउनलोड करे
सीबीएसई कक्षा १० हिंदी-ब २०२० प्रश्न पत्र का हल यहाँ डाउनलोड करे

सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के अनुसार 29 फरवरी 2020 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में पूछे गए अधिकतम प्रश्न सीबीएसई के द्वारा निर्धारित सिलेबस के अनुसार ही आये है। छात्र पेपर के मूल्यांकन के लिए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 हिंदी प्रश्न 2020 यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं एवं उसके साथ आप सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमशः प्राप्त करके उसका मूल्यांकन कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10 के हिंदी बोर्ड के उत्तर यहाँ से प्राप्त करें।


खंड क – अपठित गद्यांश


क. स्वराज प्राप्ति के लिए किसकी शरण की बात की जा रही है और क्यों?

उत्तर : स्वराज प्राप्ति के लिए दोबारा से चरखे की शरण में जाने की बात की जा रही है जिससे की हमारे करोड़ो देशवासी अपने बेकार समय का उपयोग कर सकें।

ख. चोर किसे कहा गया है और क्यों?

उत्तर : जो काम नहीं करते उन्हें चोर कहा गया है.

ग. आत्मा के खातिर कौन सी चीजें करनी चाहिए?

उत्तर : आत्मा के खातिर मैं विकास चाहते हूँ, आत्म निर्णय का अधिकार चाहता हूँ।

घ. आधुनिक ज्ञान विज्ञानं से संपन्न व्यक्ति क्या-क्या कर सकता है?

उत्तर : आधुनिक विज्ञान से संपन्न व्यक्ति मानव जाति के लिए कोई स्थाई एवं नया अविष्कार कर सकता है वह ईश्वर का नित नवीन गुणगान करते हुए दुःख संतप्त धरित्री को शांति एवं सद्भावना का सन्देश दे सकता है।

ड़. लेखक की दृष्टि में विशाल कारागार क्या है?

उत्तर : लेखक की दृष्टि में आज भारत देश विशाल कारागार बन गया है।


खंड ख


प्रश्न 2

क. मैं तो मुग्ध था उनके मधुर गान पर – जो सदा ही सुनने को मिलता है। (सरल वाक्य में)

उत्तर : मैं तो उनके मधुर गान पर मुग्ध था जो सदा ही सुनने के मिलता है।

ख. कहा जा चूका है मूर्ति संगमरमर की थी?

उत्तर : मूर्ति संगमरमर की है यह कहा जा चूका है।

ग. मुड़कर देखा तो अवाक् रह गया?

उत्तर : मैंने उनको मुड़कर देखा तो अवाक् रह गया।

घ. मिलने आये हुए लोगों को देखकर उन्होंने स्वागत किया?

उत्तर : उन्होंने मिलने आये लोगों को देखकर स्वागत किया।

प्रश्न 3

क. आओ, बैठा जाये।

उत्तर : आइये बैठिये।

ख. हम चल नहीं सकेंगे ?

उत्तर : मुझसे चला नहीं जाता।

ग. नवाब साहब ने संगति के लिए उत्साह नहीं दिखाया?

उत्तर : नवाब साहेब संगति के लिए उत्साह नहीं दिखाते हैं।

घ. चरखे को उसके गौरवपूर्ण स्थान से दूर कर दिया गया।

उत्तर : चरखे को उसके गौरवपूर्ण स्थान से दूर पढ़ता है।

प्रश्न 4

क. मैं इस ओर उदासीन हूँ में मैं का पद परिचय लिखिए?

उत्तर : सर्वनाम।

ख. मैं अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र में बहुत अधिक अंतर नहीं समझता में नहीं का पद परिचय लिखिए?

उत्तर : उत्तम पुरुषवाचक।

ग. मेरे देखने के बाद चोर और तेज भागने लगा ?

उत्तर : पुरषवाचक।

घ. भगत ने अपनी पतोहू को उसके भाई के साथ विदा कर दिया?

उत्तर : निजवाचक।

प्रश्न 5

क. करुण रस का एक उदाहरण लिखिए?

उत्तर : अभी तो मुकुट बंधा था माथ, हुए कल ही हल्दी के हाथ, खुले भी न थे लाज के बोल, खिले थे चुम्बन शून्य कपोल।

ग. आलंबन किसे कहते हैं?

उत्तर : भावों का उद्गम जिस मुख्य भाव या वस्तु के कारण हो वह आलंबन कहा जाता है।

घ. उत्साह किस रस का स्थाई भाव है?

उत्तर : वीर रस।

ड़. गोपियों की विरह दशा के भाव किस रस के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर : भक्ति रस।


खंड ग


प्रश्न 6

क. आग बबूला का आशय समझाते हुए लिखिए कि पिताजी के आग-बबूला होने के कारण क्या रहे होंगे?

उत्तर : पिताजी के आग-बबूला होने का कारण कॉलेज से आये प्रिंसिपल का पत्र था जिसमें मेरी गतिविधियों को लेकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कही गई थी।

ख. पिताजी लौटकर खुश क्यों थे और उन्होंने अपनी प्रसन्नता को कैसे व्यक्त किया?

उत्तर : पिताजी लौटकर खुश थे क्योंकि प्रिंसिपल ने उन्हें समझाया होगा कि बच्चों पर ज्यादा प्रेशर न दिया जाये जिससे कि उनके विकास में बाधा उत्पन्न हो।

ग. माता पिता का ऐसा भय बच्चों के विकास के लिए अनुचित क्यों है?

उत्तर : माता पिता का ऐसा भय बच्चों के अंदर तनाव एवं चिंता को जन्म देता है जो उनके विकास में बड़ी बाधा बनकर उभरता है।

प्रश्न 8

क. लड़की के सन्दर्भ में सयानी और भोली का अर्थ स्पष्ट कीजिए?

उत्तर : काव्य पंक्तियों के अनुसार लड़की अभी समझदार नहीं है और वो अभी बहुत मासूम से लड़की है।

ख. माँ ने लड़की को कौन-कौन से सीख दी? उनके पीछे क्या कारण था?

उत्तर : माँ ने अपनी बेटी को सीख दी कि अपनी सुंदरता पर गुमान नहीं करना चाहिए ये सुन्दर वस्त्र और आभूषण स्त्री के लिए बंधन मात्र हैं ऐसा उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि अभी उनकी बेटी भोली और कम समझदार है जिससे वह किसी के बहकावे में न आये।

ग. प्रश्न में दी गई पंक्तियों से उस लड़की का कैसा चित्र उभरता है?

उत्तर : दी गई पंक्तियों से उस लड़की का चेहरा बहुत ही मासूम एवं कम अनुभवी वाली लड़की के रूप का चित्र उभरता है।

प्रश्न 9

क. संगतकार कविता में मुख्य गायक के संदर्भ में नौसिखिया शब्द का प्रयोग क्यों हुआ है?

उत्तर : संगतकार कविता के सन्दर्भ में नौसिखिया शब्द का प्रयोग उसके बचपन को याद दिलाने के लिए किया गया है।

ग. अल्पवयस बालक बुजुर्गों को छेड़कर आनंदित होते हैं – राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद के आधार पर स्पष्ट कीजिए?

उत्तर : राम और लक्ष्मण दोनों ही अल्पवयस बालक थे। राम के धनुष तोड़ने पर परशुराम क्रोधित हो गए और राम और लक्ष्मण से संवाद करने लगे लेकिन लक्ष्मण परशुराम को बार बार परेशान करके आनंदित हो रहे थे। इसी प्रकार अल्पवयस बालक कम नासमझी के कारण बुजुर्गों को छेड़कर आनंदित होते हैं।


खंड घ (निबंध लेखन एवं पत्र लेखन)


प्रश्न 11

विषय : आधुनिक जीवन शैली और स्वास्थ्य

प्रस्तावना : आज का युग वैज्ञानिक युग कहलाता है। भौतिक जगत में आये बदलाव एवं विज्ञान के चमत्कारों ने आज हर असंभव चीज को संभव कर दिया है, परोक्ष रूप में हुए परिवर्तनों को को प्रत्यक्ष दिखलाने में काफी सफलताएँ प्राप्त की है। भौतिक सुख-सुविधाओं, आवागमन, संचार माध्यमों के साधनों को सुलभ कराया है। प्रायः जीवन के अधिकांश क्षेत्र उससे प्रभावित हो रहे हैं और साथ ही हमारा स्वास्थ्य भी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

जीवन शैली में आ रहे परिवर्तन : वर्तमान समय में उपयोग के लिए बिजली संयंत्रों द्वारा संचालित विभिन्न उपकरण जैसे पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर, वांशिग मशीन, रेफ्रिजरेटर एवं बहुत से अन्य घरेलू उपकरण उसके लिए आपके एक इशारे पर कार्य कर रहे हैं। इन उपकरणों के अभाव में हमारा एक दिन भी काटना बहुत ही मुश्किल होता है। इसके साथ सबसे महत्वपूर्ण है वर्तमान में मोबाइल इसके बिना तो जैसे लगता है कि अब हमारा जीवन चल ही नहीं सकता।

स्वास्थ्य का महत्व : स्वास्थ्य हमारे जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है लेकिन वर्तमान में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदार करते हुए धूम्रपान, शराब, जंक फूड आदि का ज्यादा सेवन करने लगे हैं एवं इसके साथ लोग कई कई घंटों तक मोबाइल पर या टीवी स्क्रीन पर चिपके रहते हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है और हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। अगर हमें अपने शरीर एवं स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना है तो इन सब चीजों का कम से कम करें और अपने स्वास्थ्य को महत्व देकर उस पर काम करें।

जीवन शैली का स्वास्थ्य पर प्रभाव : वर्तमान में लोग अपने जीवन शैली में खाने पीने की चीजों में शराब, सिगरेट, जंक फ़ूड, धूम्रपान का इस्तेमाल ज्यादा ही करने लगे हैं जिससे हमारे शरीर में गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर आदि जन्म ले लेती हैं। जिससे हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ इसका प्रभाव हमारे आर्थिक जीवन एवं परिवार पर भी पड़ता है।

निष्कर्ष : अगर हमें आधुनिक जीवन के अनुसार चलना है और अपने स्वास्थ्य के भी ध्यान रखना है तो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर जरुरत से ज्यादा समय देने से बचें एवं साथ ही आप शराब, सिगरेट, जंक फ़ूड, धूम्रपान आदि को छोड़कर स्वस्थ दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए।

प्रश्न 12

स्वच्छता अभियान के कारण लोगों के व्यवहार और मानसिकता में आये परिवर्तन पर अपने विचार प्रकट करते हुए समाचार पत्र के सम्पादक को पत्र –

सेवा में श्रीमान,

संपादक महोदय

दैनिक जागरण, कार्यालय गुरुग्राम

विषय : स्वच्छता अभियान के कारण लोगों में आये बदलाव की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना।

महोदय,

आपको बताते हुए हमें बड़ा ही हर्ष हो रहा है सरकार की ओर से चलाये गए स्वच्छता अभियान को हमारे आसपास के लोगों पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ा है। इस प्रभाव का श्रेय आपको भी जाता है क्योकिं आपने स्वच्छता अभियान को अपने दैनिक पेपर में लगातार जगह दी जिससे कि इस अभियान को आंदोलन का रूप मिल सका, स्वच्छता अभियान के कारण लोगों की मानसिकता और उनके व्यवहार में भी अंतर देखने को मिला है। अब लोग जगह जगह कूड़ा करकट नहीं डालते जिससे कि अब यहाँ प्रदूषण गुणवत्ता में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

आपके द्वारा चलाये गए सेगमेंट स्वच्छता अभियान को लेकर हमारे सभी गुरुग्राम वासियों की ओर से आपको तहेदिल से धन्यवाद करते हैं और साथ ही आशा करते हैं कि ऐसे ही आप स्वच्छता अभियान को अपने दैनिक पेपर में जगह देते रहेंगे जिससे कि हमारा देश प्रदूषण मुक्त देश कहला सके।

धन्यवाद।

भवदीय

समस्त गुरुग्राम वासी

अथवा

दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् आप व्यावसायिक विषय लेना चाहते हैं जबकि आपके माता पिता विज्ञान के लिए उत्सुक हैं। अपनी विषय रुचि को लेकर माता पिता को एक पत्र –

136 विकास नगर नई दिल्ली 78

दिनांक

29 फरवरी 2020

विषय : कक्षा 11 में व्यावसायिक विषय हेतु।

आदरणीय पिताजी, सादर चरण स्पर्श

पूज्यनीय पिता जी, जैसा कि आप जानते हैं कि मेरा शुरू से ही व्यावसायिक विषयों की ओर अधिक झुकाव रहा है और हमेशा से ही मेरे नम्बर व्यावसायिक विषयों में अच्छे आये हैं। इसलिए मैं दसवीं कक्षा के बाद व्यावसायिक विषयों से पढ़ाई करना चाहता हूँ। मैं जनता हूँ कि आपका सपना है कि मैं विज्ञान विषयों से अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाऊं लेकिन मैं आपको बता दूँ कि मेरी रूचि विज्ञान विषयों में बिल्कुल भी नहीं है। पिताजी मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि मैं व्यावसायिक विषयों में अपना करियर अच्छा बनाकर आपका नाम ऊँचा कर सकता है। आपसे अनुरोध है कि आप मेरी भावनाओं को समझकर मेरे हित में फैसला लें।

आपके पत्र की प्रतीक्षा में,

आपका आज्ञाकारी पुत्र

राजीव कुमार

प्रश्न 13 (विज्ञापन)

प्रकृति की रक्षा पर निबंध

सूरज की किरणें जब पृथ्वी पर पड़ती हैं, तभी सवेरा होता है पेड़ लगाओ धरती बचाओ तभी इस पर कर पाओगे वसेरा।

आयो पर्यावरण को शुद्ध बनायें, सबका जीवन स्वस्थ बनायें।
प्रश्नो के उत्तर अभी बनाये जा रहे। हमारे साथ जुड़े रहे।

प्रश्न पत्र (Question Paper)

सीबीएसई कक्षा 10 के हिंदी बोर्ड एग्जाम 2020 के प्रश्न पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे
सीबीएसई कक्षा 10 के हिंदी बोर्ड एग्जाम 2020 के प्रश्न पत्र को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे

इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करे!

पेपर के बारे में छात्रों की प्रतिक्रिया

सीबीएसई कक्षा 10 हिंदी परीक्षा 2020

जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग ले रहे हैं उनको परीक्षा देने के बाद हमेशा ही पेपर को लेकर एक उत्सुकता रहती है कि उनको परीक्षा में कितने अंक प्राप्त होंगे, पेपर के मूल्यांकन के समय वे यह तय नहीं कर पाते हैं कि वे हिंदी प्रश्न पत्र में आये प्रश्न जैसे अति लघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न एवं व्याकरण सम्बंधित प्रश्न जैसे पत्र लेखन, निबंध आदि के लिए कितने अंक प्रदान करें तो ऐसे छात्र हमारे पेज के माध्यम से सभी प्रश्नों के लिए आसानी से मूल्यांकन कर सकते हैं।

Recommended For You

  • CBSE Postpones Board Exams Scheduled for 28 & 29 Feb 2020 – Official Notice
  • CBSE Class 10 English Board Exam 2020 Set 1 Solved Paper
  • CBSE Class 10 English Board Exam 2020 Solved Question Paper
  • CBSE Class 10 English Board Exam 2020 Student Reactions
  • CBSE Board Exam 2020 Postponed In North-East Delhi – Check Complete List Of 86 Centers Where Exam Will Not Be Held
  • CBSE Board Exams 2020: 7 Critical Tips For English To Help You Score High, And Not Lose Marks
  • CBSE Class 10 Information Technology Question Paper with Answers | Code 402
  • 5 Ways CBSE Sample Papers Help You Score More Marks in CBSE 2020 Board Exams for Class 10th & 12th
  • CBSE Topper Answer Sheet for Class 10 Board Exam 2019, 2018, 2017, 2016, 2015

सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी हल प्रश्न पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • छात्र सबसे पहले इस पेज पर दिए गए बॉक्स पर जाएं और उसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र वह सेट चुनें जिसे आप चेक करना चाहते हैं और उस सेट के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने से वह प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा।
  • वहां से आप उस प्रश्न पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते हैं या मूल्यांकन के लिए केवल सॉफ्ट कॉपी का उपयोग भी कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी हल प्रश्न पत्र का उपयोग कैसे करें

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी के पेपर का मूल्यांकन करने के लिए आप सबसे पहले एक पेन एवं पेपर रख लें जिससे कि आप सभी प्रश्नों के अंको लो लिख सकें।
  • इसके बाद आपने परीक्षा में जिन प्रश्नों को हल किया है बारी-बारी से उनकी जाँच करेंगे।
  • इसके बाद आप इस पेज से हल प्रश्नों का मिलान करें एवं अगर आपका प्रश्न सही है तो उसके लिए प्रदान किये गए अंको की गणना करें।

आवश्यक जानकारी

छात्रों को बता दें की पेपर का पूर्ण मूल्यांकन होने के बाद अगर आपको लगता है कि आपके अंक कम आये हैं तो इसके लिए आप तनाव में न आएं। आपके द्वारा किया गए मूल्यांकन और शिक्षक द्वारा किये गए मूल्यांकन में बहुत अंतर होता है इसलिए किसी भी परिस्थिति में आप अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें एवं रिजल्ट आने तक आशा कर सकते हैं कि आपको बेहतर अंक प्राप्त होंगे।

सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र पैटर्न

जो छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं हिंदी की परीक्षा में भाग ले रहे हैं उनके लिए परीक्षा पैटर्न का पूर्ण ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार छात्र परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं और किस प्रश्न के लिए सीबीएसई बोर्ड की ओर से कितने अंक प्रदान किये जाते हैं उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को बता दें हर खंड के प्रश्नों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित होते हैं जिसकी विस्तृत जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-

हिंदी सेट A (code-002) प्रश्न पत्र पैटर्न/मार्किंग

खंड क (अपठित गद्यांश)- इस खंड में छात्रों से अपठित गद्यांश से प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 6 होती है। इस खंड में सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने पर 10 अंक प्रदान किया जाते हैं।

खंड ब (व्यावहारिक व्याकरण) – इस खंड में छात्रों से व्यावहारिक व्याकरण से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें प्रत्यके प्रश्न को चार लघु भागों में बांटा जाता है एवं प्रश्नों की संख्या 4 होती है। एक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। इस पुरे खंड के लिए कुल 16 अंक प्रदान किये जाते हैं।

खंड ग (पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक) – इस खंड में छात्रों से पठित गद्यांश से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पुरे खंड के लिए कुल 34 अंक प्रदान किये जाते हैं। इस खंड में 30 से 40 शब्द वाले प्रश्नों के लिए 2 अंक एवं 50 से 60 शब्दों वाले प्रश्नों के लिए 3 अंक प्रदान किये जाते हैं।

खंड घ (लेखन) – इस खंड में निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाते हैं –

  • निबंध लेखन (200 से 250 शब्द) – इसके लिए 10 अंक निर्धारित हैं।
  • पत्र-लेखन (80 से 100 शब्द) – इसके लिए 05 अंक प्रदान किये जाते हैं।
  • विज्ञापन लेखन (25 से 50 शब्द) – इसके लिए 05 अंक निर्धारित हैं।

अधिकतम अंक – 80

हिंदी सेट B (code-85) प्रश्न पत्र पैटर्न/मार्किंग

खंड क (अपठित गद्यांश)- इस खंड में छात्रों से अपठित गद्यांश पढ़कर कुल 6 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। 4 प्रश्नों के लिए 2 अंक एवं 2 प्रश्नों के लिए 1-1 अंक प्रदान किया जाता है। इस खंड में सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने पर कुल 10 अंक प्रदान किया जाते हैं।

खंड ब (व्यावहारिक व्याकरण) – इस खंड में छात्रों से व्यावहारिक व्याकरण से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पुरे खंड के लिए कुल 16 अंक प्रदान किये जाते हैं।

खंड ग (पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक) –इस खंड के अंतर्गत कुल 28 अंक प्रदान किये जाते हैं। इसमें प्रश्न संख्या 7 से 11 तक प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न संख्या 7 में 3 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए 6 अंक, प्रश्न संख्या 8 के लिए 5 अंक प्रदान किया जाता है जिसको छात्रों को 80 से 100 शब्दों में हल करना होता है। इसके साथ प्रश्न संख्या 9 को 30 से 40 शब्दों में हल करना होता है, प्रश्नों की संख्या ३ होती है जिसके लिए कुल 6 अंक प्रदान किये जाते हैं। प्रश्न संख्या 10 में आत्मत्राण या मनुष्यता कविता का सारांश या सीख को लिखना होता है जिसके लिए 5 अंक निर्धारित हैं। प्रश्न संख्या 11 में दो प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए 6 अंक प्रदान किये जाते हैं।

खंड घ (लेखन) – इस खंड के लिए कुल 26 अंक निर्धारित हैं, इस खंड में प्रश्न संख्या 12 से 16 तक प्रश्न पूछे जाते हैं जिसकी जानकारी निम्नलिखित है-

  • प्रश्न संख्या 12 – 80 से 100 शब्दों का अनुच्छेद (6 अंक)
  • प्रश्न संख्या 13 -दिए गए अनुच्छेद को 80 से 100 शब्दों में वर्णन करना (5 अंक)
  • प्रश्न संख्या 14 – दिए गए अनुच्छेद को 40 से 50 शब्दों में वर्णन करना (5 अंक)
  • प्रश्न संख्या 15 – दी गई संवाद शैली को 50 से 60 शब्दों में वर्णन करना (5 अंक)
  • प्रश्न संख्या 16 – आकर्षक रूप में विज्ञापन को 25 से 50 शब्दों में तैयार करना (5 अंक)

अधिकतम अंक – 80

सीबीएसई कक्षा १० हिंदी-अ २०२० प्रश्न पत्र का हल यहाँ डाउनलोड करे
सीबीएसई कक्षा १० हिंदी-ब २०२० प्रश्न पत्र का हल यहाँ डाउनलोड करे

सीबीएसई बोर्ड

Tags: सीबीएसई

Related Posts

aglasem hindi
अन्य

एसबीआई पीओ रिजल्ट 2020-2021 (SBI PO Result 2020-2021) : प्री एग्जाम रिजल्ट जारी

aglasem hindi
अन्य

आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2020-21 ( IBPS RRB Admit Card 2020-21 ) : एडमिट कार्ड यहाँ से करें डाउनलोड

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

आईबीपीएस आरआरबी 2020 ( IBPS RRB 2020 ) : एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

aglasem hindi
सरकारी नौकरी

एसबीआई पीओ 2020-2021 (SBI PO 2020-2021) : प्री एग्जाम रिजल्ट जारी

Next Post
aglasem hindi

यूपी पुलिस भर्ती 2018-2020 (UP Police Recruitment 2018-2020) : फाइनल रिजल्ट जारी

Discussion about this post

Top Three

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

aglasem hindi

हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें 10 कक्षा [NCERT Books in Hindi Class 10]

aglasem hindi

राजस्थान स्टेट ओपन रिजल्ट 2020 | RSOS Result 2020 : 10 वीं और 12 वीं ओपन परीक्षा परिणाम जारी

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

AglaSem Notes Click Here