सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा शुरु होने वाली है। आपको बता दें कि 10वीं कक्षा की पहली बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी 2019 को है। और आखिरी परीक्षा 29 मार्च 2019 को है। हर साल बोर्ड की परीक्षा लगभग एक महीने से ज्यादा चलती है। छात्र बोर्ड की परीक्षा की तैयारी महीनों से करने लगते हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए छात्र एक्स्ट्रा पढ़ाई भी करते हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के समय सबसे ज्यादा जरुरी होता है कि अभी तक कौन से प्रश्न कितनी बार आए हैं। इससे छात्रों को यह अंदाजा हो जाता है कि कौन सा टॉपिक महत्तवपूर्ण है और परीक्षा में आ सकता है। छात्रों को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि छात्र इस पेज से हर विषय में पिछले 10 सालों में आए महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर यहां से प्राप्त कर सकते हैं।सीबीएसई 10वीं कक्षा महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं कक्षा महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर
सीबीएसई 10वीं कक्षा के हर विषय के महत्तवपूर्ण प्रश्न यहां से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए उत्तर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के समय छात्र इन प्रश्न – उत्तर की मदद से अपनी तैयारी को और भी अच्छा कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक से हर विषय के महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
महत्तवपूर्ण लिंक
सीबीएसई 10वीं कक्षा अंग्रेजी महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर
सीबीएसई 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय में दो पार्ट होते हैं। पहला पार्ट लिटरेचर का होता है और दूसरा पार्ट ग्रामर (व्याकरण) का होता है। सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी का पेपर कुल 80 अंक का होता है जिसके लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। अंग्रेजी पेपर में 3 भाग आते हैं। पहला भाग रीडिंग का होता है, दूसरा भाग राइटिंग का होता है आखिरी और तीसरा भाग लिटरेचर का होता है।
सीबीएसई 10वीं कक्षा हिंदी महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर
सीबीएसई 10वीं कक्षा हिंदी विषय को दो भाग में बांटा गया है – हिंदी ए और हिंदी बी। हिंदी ए में दो किताबे हैं – क्षितिज और कृतिका वहीं हिंदी बी में भा दो किताबें हैं – संचायन और सर्पश। हिंदी ए और हिंदी बी दोनों में ही चार भाग होते हैं। भाग ए, भाग बी, भाग सी और भाग डी। साथ ही दोनों भागों का परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम अलग – अलग होती है।
सीबीएसई 10वीं कक्षा गणित महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर
सीबीएसई 10वीं गणित की परीक्षा में छात्रों को कुल 30 प्रश्नों को हल करना होता है। गणित का पेपर चार भाग में बांटा गया है। भाग ए में कुल 6 प्रश्न आएंगे जो 1 नंबर के होंगे। भाग बी में भी कुल 6 प्रश्न होंगे जो 2 नंबर के होंगे। भाग सी में कुल 10 प्रश्न होंगे जो 3 नंबर के होंगे। आखिर में भाग डी में कुल 8 प्रश्न होंगे जो 4 नंबर के होंगे। छात्रों को सभी भागों को पूरा करना है।
सीबीएसई 10वीं कक्षा साइंस महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर
सीबीएसई 10वीं कक्षा साइंस के पेपर में छात्रों को लिखित परीक्षा के साथ साथ प्रैक्टिकल भी देना होता है। 10वीं कक्षा के साइंस विषय में कुल 5 यूनिट हैं। भाग ए में 1 प्रश्न 2 नंबर का आएगा, भाग बी में 3 से 5 प्रश्न 2 नंबर के आएंगे, भाग सी में 6 से 15 प्रश्न 3 नंबर के आएंगे और आखिरी भाग डी से 16 से 21 प्रश्न 5 नंबर के आएंगे।
सीबीएसई 10वीं कक्षा समाजिक विज्ञान महत्तवपूर्ण प्रश्न – उत्तर
सीबीएसई 10वीं कक्षा के समाजिक विज्ञान विषय में कुल 26 प्रश्न आएंगे। समाजिक विज्ञान का पेपर कुल 80 नंबर का है। इस पेपर को चार भाग में बांटा गया है। प्रश्न 1 से लेकर 7 तक शॉर्ट टाइम प्रश्न आएंगे जो 1 नंबर के होंगे। प्रश्न 8 से लेकर 18 तक 3 नंबर के प्रश्न होंगे। प्रश्न 19 से लेकर 25 तक 5 नंबर के होंगें। इसके बाद आखिरी प्रश्न 26 मेप का प्रश्न होगा जो 5 नंबर का होगा। एक मेप इतिहास से आएगा जो 2 नंबर का है और दूसरा मेप भूगोल से होगा जो 3 नंबर को होगा। छात्रों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.