छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन के द्वारा CGBSE 12th एवं CGBSE 10th बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा दी गयी है। जो भी परीक्षार्थी अपने CGBSE Result 2022 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। उनके इस इंतज़ार को ख़त्म करते हुए सीजीबीएसई ने CGBSE 10th Result 2022 और CGBSE 12th Result आज यानी की 14 मई 2022 को घोषित कर दिया है। CGBSE की 10 वीं बोर्ड परीक्षा और 12 वीं बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2022 के मध्य आयोजित की गयी थी। छात्रों के बोर्ड रिजल्ट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपने 10 वीं और 12 वीं छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर पर दी गयी डायरेक्ट लिंक से प्राप्त कर कर सकते है। रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को रोल नम्बर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 वीं और 10 वीं रिजल्ट 2022, 14 मई 2022 को घोषित। आप अपने रिजल्ट की जाँच नीचे दिए गए लिंक से कर सकते है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 (CGBSE Result 202२)
पिछले वर्ष में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था, इसके साथ 10वीं क्लास में भी 100 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्रों को बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षाएं कोविड-19 की वजह से आयोजित नहीं हो पायीं थी, छात्रों को अंक इंटरनल असेसमेंट की आधार पर दिए गए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आप नीचे दिए गए टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
Read this article in English also – Click Here
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
10वीं की परीक्षा शुरु होने की तारीख | 03 मार्च २०२२ |
10वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | 23 मार्च 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 14 मई 2022 |
12वीं की परीक्षा शुरु होने की तारीख | 2 मार्च 2022 |
12वीं की परीक्षा खत्म होने की तारीख | 30 मार्च 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 14 मई 2022 |
महत्वपूर्ण लिंक
कैसे जांचें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर के आप अपना सीजी रिजल्ट देख सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ की आधिकरिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर बाई तरफ “स्टूडेंट्स कार्नर” का ऑप्शन दिखाई देगा।

- स्टूडेंट्स कार्नर के नीचे “एग्जाम रिजल्ट” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- एग्जाम रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करने पर “हाई स्कूल एग्जामिनेशन रिजल्ट 2022” और “हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन रिजल्ट 2022” का ऑप्शन दिया है।
- आपको जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिनमे एक ऑप्शन “मेन एग्जामिनेशन” का मिलेगा।
- मेन एग्जामिनेशन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- यहां छात्रों को अपना रोल नंबर और कैप्चा डाल कर सबमिट करना है।
- सबमिट करते ही आपके सामने आपका छत्तीसगढ़ रिजल्ट खुल जाएगा।
- यहां से आप अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड
छत्तीसगढ़ बोर्ड के द्वारा हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक, डिप्लोमा इन एजुकेशन आदि कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल शिक्षा के स्तर को उच्च करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता है और शिक्षा के स्तर को और अच्छा बनाने के लिए काम करता है।
आधिकारिक वेबसाइट : cgbse.nic.in
स्टेट बोर्ड रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड और छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.