जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए एक खुश खबरी है। क्योकि छत्तीसगढ़ पुलिस ने 655 पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। इसके लिए आवेदन 24 अगस्त 2018 से शुरू हुए हैं। उम्मीदवार सीजी पुलिस भर्ती 2018 के लिए आवेदन 25 सितंबर कर सकते थे लेकिन अब अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए 01 अक्टूबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस भर्ती निकाली है। यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण हैं जो पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कई अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। जिसमें सुबेदार के लिए 25 पद हैं, उप निरीक्षक संवर्ग के लिए 446 और प्लाटून कमाण्डर के लिए 184 पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर पदों के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवार छग पुलिस 2018 भर्ती पदों के लिए आवेदन छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से 15 अक्टूबर 2018 तक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 की अधिक जानकारी जैसे आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, योग्यता, अधिसूचना, महत्त्वपूर्ण तिथियाँ आदि हमारे इस आर्टिकल के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 2018 कि कुल 655 पदों के लिए कग पुलिस भर्ती 2018 निकाली हैं। आपको बता दें कि यह भर्तियां अलग अलग पदों के लिए निकाली गई हैं। रुचि रखने वाले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग कि आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए आवेदन भर दिए हैं या भरने हैं उनके लिए जरुरी तारीखें नीचे दी हुई हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन की तारीख | 24 अगस्त 2018 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 15 अक्टूबर 2018 |
प्रवेश पत्र की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तारीख | घोषित की जाएगी |
परिणाम की तारीख | घोषित की जाएगी |
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 रिक्ति विवरण
कुल पद : 655
पदों के नाम
- सूबेदार
- उप निरीक्षक संवर्ग
- प्लाटून कमाण्डर
पद | सीटें |
सूबेदार | 25 |
प्लाटून कमाण्डर | 184 |
उप निरीक्षक | 381 |
उप निरीक्षक (विशेष शाखा) | 37 |
उप निरीक्षक (अं. चि.) | 08 |
उप निरीक्षक (प्रशनाधीन दस्तावेज) | 02 |
उप निरीक्षक (कंप्यूटर) | 11 |
उप निरीक्षक (दूरसंचार) | 07 |
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
2018 की छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग कि भर्तियां निकल चुकी हैं और हर पद के लिए अलग-अलग पात्रता मापदंड हैं। अगर उम्मीदवार नीचे दिए हुए पात्रता मापदंड के अनुकूल हैं तभी उम्मीदवार आवेदन कर सकता हैं। नीचे दी हुई टेबल में हर पद कि योग्यता विस्तार से दी हुई हैं।
पद | शैक्षणिक अर्हता |
सूबेदार | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
प्लाटून कमाण्डर | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
उप निरीक्षक | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
उप निरीक्षक (विशेष शाखा) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
उप निरीक्षक (अं. चि.) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित,भौतिक शास्त्र,रसायव से स्नातक |
उप निरीक्षक (प्रशनाधीन दस्तावेज) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित,भौतिक शास्त्र,रसायव से स्नातक |
उप निरीक्षक (कंप्यूटर) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से (बीए,बीएससी(कंप्यूटर) स्नातक |
उप निरीक्षक (दूरसंचार) | इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग |
आयु सीमा
- उम्मीदवार कि आयु 18 साल से 28 साल के मध्य होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 आवेदन पत्र
जिन उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के पदों के लिए आवेदन करना हैं वो उम्मीदवार यहां से आवेदन पत्र भर सकते हैं। या फिर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग कि आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार योग्यता मापदंड की जाँच अवश्य कर लें।
आवेदन पत्र : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 आवेदन पत्र यहाँ से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.cgpolice.gov.in
आवेदन शुल्क
वर्ग | परीक्षा शुल्क |
सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग | 400/- |
अनुसूचित जाति/ अनु.जनजाति | 200/- |
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
परीक्षा के कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर प्रवेश पत्र डाल देंगे। उम्मीदवार समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। और प्रवेश पत्र आने के बाद उसमें लिखी सारी जानकारी जांच ले कि सही है कि नहीं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अपने साथ लाना होगा। इसके बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा | अंक |
हिंदी एंव अंगे्रजी में दक्षता एप्टीट्यूड टेस्ट |
60 40 |
सामान्य ज्ञान एंव सामान्य अध्य्यन | 100 |
विज्ञान परीक्षा | 100 |
कंप्यूटर विज्ञान | 100 |
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 परीक्षा परिणाम
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वैबसाइट पर देख सकेंगे।परिणाम अॉनलाइन प्रकाशित होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के बाद थोड़ा इंतजार करना होगा।इसके लिए परीक्षा होने के बाद उम्मीदवार समय समय पर आधिकारिक वैबसाइट से जुड़े रहें।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
Discussion about this post