छत्तीसगढ़ पीपीटी 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिए गया है। जारी किये गए शेड्यूल के अनुसार छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 29 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जायेंगे। CG PPT Admit Card 2022, व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया जायेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट या ई-मेल के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। CG PPT 2022 Admit Card डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड नहीं होने पर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। सीजी पीपीटी 2022 एडमिट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : छत्तीसगढ़ पीपीटी 2022 परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।
सीजी पीपीटी 2022 एडमिट कार्ड (CG PPT 2022 Admit Card)
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम, रॉल नंबर आदि जानकारियां दर्ज होती हैं। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को अपना वैद्य आईडी प्रूफ साथ ले जाना आवश्यक है। आईडी प्रूफ के तौर पर आप अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि ले जा सकते हैं। परीक्षा के दिन आपको अपना ओरिजनल आईडी प्रूफ साथ ले जाना होता है। इसके साथ ही अगर एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट में फोटो साफ नहीं आई हो तो अपने साथ 2 फोटो ले जाना भी आवश्यक है। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से देखते हैं सीजी पीपीटी 2022 एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें।
महत्तवपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 10 मई 2022 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्री परीक्षा की तारीख | 29 मई 2022 |
एडमिट कार्ड : सीजी पीपीटी 2022 का एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर होगा जारी।
सीजी पीपीटी 2022 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
छत्तीसगढ़ पीपीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। आपकी सुविधा के लिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सीजी पीपीटी 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जा कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सीजी व्यापम का होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलता है।
- इस पेज में उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रशन नंबर डाल कर सबमिट करना होता है।
- सबमिट करने के कुछ समय बाद सीजी पीपीटी का एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- यहं से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
सीजी व्यापम के द्वारा जारी किये जाने वाले अदमत कार्ड में कई जानकारियां दी होती हैं। यहां से आप छत्तीसगढ़ पीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- उम्मीदवार का हस्ताक्षर
- फोटो
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा का निर्देश
सीजी पीपीटी 2022 आंसर की
परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद सीजी पीपीटी का आंसर की जारी कर दी जाएगी। आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। सीजी पीपीटी आंसर की 2022 छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आंसर की देख सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम से आंसर की नहीं भेजा जाता है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
आधिकारीक वेबसाइट : vyapam.cgstate.gov.in