सीजी पीपीटी 2022 प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक आंसर की 2022, छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा जारी की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा कर CG PPT Answer Key 202२ प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। अगर छात्रों को आंसर की में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे निर्धारित तिथियों में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। सीजी पीपीटी 2022 आंसर की से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
सीजी पीपीटी आंसर की 2022 | CG PPT Answer Key 2022
सीजी पीपीटी 2022 आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण बाद उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की एवं रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको कॉउंसलिंग में शामिल होना होगा। सीजी पीपीटी 2022 आंसर की से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
प्री परीक्षा की तारीख | 29 मई 2022 |
आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
आंसर की : छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक परीक्षा आंसर की 2022 ऑफिसियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर होगी जारी।
सीजी पीपीटी 2022 आंसर की कैसे देखें
छत्तीसगढ़ पॉलिटेक्निक आंसर की 2022 देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। उम्मीदवारों को आंसर की देखने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां आंसर की देखने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से पॉलिटेक्निक आंसर की देख सकते हैं।
- आंसर की देखने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- आप चाहें तो छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जा कर भी आंसर की देख सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सीजी व्यापम का होम पेज खुलता है।

- होम पेज पर “छत्तीसगढ़ पीपीटी आंसर की 2022” की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- यहां सभी सेट के लिए अलग – अलग लिंक दी गई होती है।
- आप जिस सेट का आंसर की देखना चाहते हैं उसके लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आंसर की खुल जाएगा।
- यहां से आप आंसर की डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सीजी पीपीटी 2022 रिजल्ट
छत्तीसगढ़ पीपीटी रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आंसर की जारी होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। रिजल्ट छत्तसगढ़ व्यापम की अधिकारी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आप अपना पॉलिटेक्निक रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को डाक, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट नहीं भेजा है। दो या इससे अधिक उम्मीदवारों को सामान अंक प्राप्त होने की स्थिति में कक्षा 10वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों या आयु में अधिक होने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट : vyapam.cgstate.gov.in