छत्तीसगढ़ प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (सीजी पीपीटी) 2022 का रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद काउंसलिंग आयोजित की जाती है। काउंसलिंग छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा आयोजित की जाती है। सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2022 में केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। काउंसलिंग आयोजित होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। काउंसलिंग की तारीखें सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी की जायेगी। काउंसलिंग की तारीखें जारी होने के बाद इस पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा। सीजी पीपीटी 2022 काउंसलिंग से जुड़ी अन्य जानकारियां देखने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2022 | CG PPT Counselling 2022
रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। मेरिट लिस्ट में अधिक अंक प्राप्त करने वाले वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। मेरिट लिस्ट के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जाता है। सीजी पीपीटी काउंसलिंग 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्तवपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
प्री परीक्षा की तारीख | 29 मई 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
काउंसलिंग की तारीख | घोषित की जाएगी |
काउंसलिंग : सीजी पीपीटी 2022 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया जाएगा।
सीजी पीपीटी 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा कर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवार अपने पसंद के कॉलेज और विषयों का चयन कर सकते हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन लेने के बाद सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए फिर से काउंसलिंग आयोजित की जा सकती है।
काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में असफल होने वाले उम्मीदवार एडमिशन नहीं ले सकते हैं। यहां से आप काउंसलिंग के समय साथ ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
- सीजी पीपीटी एडमिट कार्ड
- सीजी पीपीटी रिजल्ट
- वैद्य आईडी प्रूफ
- फोटो
- 10वीं का मार्क्स शीट
- 12वं का मार्क्स शीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
सीजी पीपीटी 2022 एडमिशन
एडमिशन के समय अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के सामान अंक प्राप्त होने की स्थिति में केमिस्ट्री, फिजिक्स में अधिक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। अगर ये अंक भी सामान है तो आयु में अधिक होने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है। आयु भी सामान है तो 12वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। एडमिशन के समय उम्मीदवारों को मीग्रेशन जमा करना आवश्यक है।
आधिकारिक वेबसाइट : vyapam.cgstate.gov.in