सीजी व्यापम के द्वारा बीएड एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2022 से शुरू कर दी गयी है। CG Pre B.Ed. 2022 के लिए इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आप हमारे इस पेज पर दिए गए लिंक के द्वारा भी छत्तीसगढ़ प्री बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 मई 2022 निर्धारित की गयी है। छात्रों को आवेदन तय तिथियों में करना होगा, तय तिथि के बाद भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म मान्य नहीं होंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार CG Pre B.Ed. Application Form 2022 में किसी प्रकार की गलती होने पर 23 से 25 मई 2022 तक सुधार सकेंगे। छत्तीसगढ़ प्री बीएड आवेदन पत्र 2022 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : सीजी प्री बीएड 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, २२ मई तक भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म।
छत्तीसगढ़ प्री बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 (CG Pre B.Ed. Application form 2022)
आवेदन करते समय उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करते समय कोई गलती ना हो। सीजी बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। CG बीएड एंट्रेंस एग्जाम 12 जून 2022 को आयोजित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्री बीएड आवेदन पत्र 2022 से जुड़ी जरुरी तारीखें जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यकर्म | तारीखें |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 27 अप्रैल 2022 |
आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख | 22 मई 2022 |
आवेदन में सुधार | 23 से 25 मई 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | 12 जून 2022 |
आवेदन : सीजी प्री बीएड परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र यहाँ से भरें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक होता है। आवेदन शुल्क जमा नहीं करने पर आपके द्वारा किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है। आप अपने डेबिट कार्ड (एटीएम कार्ड), क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रूपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।
- अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों के लिए 150 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपए तौर पर जमा।
बैंक इंस्ट्रक्शन : आवेदन शुल्क जमा करने से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए बैंक इंस्ट्रक्शन यहां से देखें।
कैसे करें छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2022 के लिए आवेदन
सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले Cg Pre B.Ed. Application form 2022 भरना होता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे द्वारा दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते है। यहां हम आवेदन करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। छत्तीसगढ़ प्री बीएड आवेदन पत्र 2022 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर भी आवेदन कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले सीजी व्यापम का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर “प्री बी.एड और प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा – 2022” का ऑप्शन दिखेगा।

- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको “ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म बीएड 2022” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आप भारतीय है या नहीं, आप छत्तीसगढ़ के निवासी है या नहीं और किस परीक्षा की जानकारी भरना आवश्यक है।
- जानकारियां भरने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- यहां उम्मीदवारों को अपना नाम, माता – पिता का नाम, जन्म तारीख, कक्षा 12वीं का रॉल नंबर, लिंग, श्रेणी, वर्ग आदि जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर के अपलोड करना होगा।
- इसके बाद वहां मांगी जाने वाली अन्य जानकारियां दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद “आई अग्री” पर क्लिक करें।

- अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- सबसे अंत में आवेदन शुल्क जमा करना होता है।
फोटो और हस्ताक्षर
- आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर के अपलोड करना आवश्यक है।
- स्कैन किया हुआ फोटो और हस्ताक्षर JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए।
- फाइल का साइज 50 – 40 kb होना चाहिए।
- डाइमेंशन 3.5 से.मी. x 4.5 से.मी. होना आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2022 एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। अनुमानों के अनुसार एडमिट कार्ड जून 2022 में जारी किया जा सकता है। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। कीजी व्यापम के द्वारा जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में प्रवेश परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दी होती हैं। एडमिट कार्ड से उम्मीदवार रॉल नंबर के साथ परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा के निर्देश आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सीजी प्री बीएड 2022 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की विधि की अधिक जानकारी यहां से देखें।
SIR बी . एड का ऑनलाइन अंतिम तारीख कब है
SIR बी एड का ऑनलाइन अंतिम तारीख कब है