छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जायेगे। CG Pre MCA 2022 की लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से सीजी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किये जायेगे। जहां से आप छात्र मांगी गई जानकारी दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिसियल वेबसाइट के साथ साथ छात्र एडमिट कार्ड जारी होने पर इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CG Pre MCA Admit Card 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यह पेज पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : सीजी प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें डाउनलोड।
छत्तीसगढ़ प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2022 | CG Pre MCA Admit Card 2022
सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2022 जारी होने के बाद छात्रों की विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। जो उम्मीदवार निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स परीक्षा में प्राप्त कर लेंगे उनको प्रवेश दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन करने की आखिरी तिथि | 10 मई 2022 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | 29 मई 2022 |
एडमिट कार्ड : छत्तीसगढ़ प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
छत्तीसगढ़ प्री एमसीए एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड
कई बार उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद देखने और डाउनलोड करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उम्मीदवारों को यह परेशानी न हो इसलिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- सीजी प्री एमसीए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप चाहें तो सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही छत्तीसगढ़ व्यापम का होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक दी जाएगी।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां उम्मीदवारों को मांगी जाने वाली जानकारियों को भर कर सबमिट करना है।
- सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उनका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- यहां से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा जारी किये जाने वाले एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं। यहां से उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- उम्मीदवार का नाम
- रॉल नंबर
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परक्षा के निर्देश
छत्तीसगढ़ प्री एमसीए रिजल्ट 2022
सीजी प्री एमसीए 2022 परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी सीजी प्री एमसीए रिजल्ट देखा जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिया गया रॉल नंबर डालना जरुरी है। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।