सीजी टीईटी 2020 – छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा टीईटी यानी की (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2020 की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। वर्ष 2020 की शिक्षक परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर तिथियों को जारी कर दिया गया था। बता दें की कोविड – 19 वायरस के कारण परीक्षा को स्थगित किया गया है। हालाँकि अभी नयी तिथियों की घोषणा नहीं की गयी है। जिन उम्मीदवारों को सीजी टीईटी 2020 में भाग लेना था वे 14 फरवरी 2020 से 01 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते थे। सीजी टीईटी 2020 की परीक्षा दो पालियों में 22 मार्च 2020 को आयोजित की जाने वाली थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। सीजी टीईटी 2020 की अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
सीजी टीईटी 2020
छत्तीसगढ़ टीईटी 2020 परीक्षा प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों के परीक्षा सेंटर में आयोजित की जाती है। परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ टीईटी 2020 की महत्त्वपूर्ण तारीखें यहां नीचे दी गयी टेबल से देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 14 फरवरी 2020 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 01 मार्च 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | |
परीक्षा की तारीख | |
आंसर की जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |

महत्त्वपूर्ण लिंक
सीजी टीईटी 2020 पात्रता मापदंड
पेपर I और पेपर II दोनों की परीक्षा के लिए अलग – अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। यहां से आप दोनों पेपर के लिए तय की गई शैक्षिक योग्यता देख सकते हैं।
कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए
- उम्मीदवार को उच्चतर माध्यमिक या इसके समकक्ष में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए एवं प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार या उत्तीर्ण उम्मीदवार।
- उम्मीदवार को 12वीं कक्षा में 45% अंक और नेशनल टीचर एजुकेशनल काउंसिल से दो साल की टीचर ट्रेनिंग होनी चाहिए। या
- 12वीं कक्षा में 50% अंक प्राप्त होने चाहिए और चार साल का प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र स्नातक बीएलएड) होना चाहिए।
- स्नातक एवं द्विवर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार या उत्तीर्ण उम्मीदवार।
कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए
- उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए और दो साल की प्राइमरी एजुकेशन ट्रेनिंग कर रहा हो। या
- ग्रेजुएशन में 50% अंक के साथ एक वर्षीय या द्विवर्षीय बीएड होना चाहिए। या
- न्यूनतम 50% अंको के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा एवं बीए/ बीएससी एड या बीए एड/ बीएससी एड के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार या उत्तीर्ण उम्मीदवार।
- न्यूनतम 50% अंको के साथ स्नातक एवं द्विवर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के उम्मीदवार या उत्तीर्ण उम्मीदवार।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर) एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% की छूट प्रदान की जाएगी।
सीजी टीईटी 2020 आवेदन पत्र
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए आवेदन उम्मीवारों ने ऑनलाइन माध्यम से किये जाते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2020 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2020 तक जारी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किये गए हैं। इसके अलावा आप हमारे पेज पर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार सीजी टीईटी 2020 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र को पूरा व सही से भरें। आवेदन पत्र में गलती होने पर सुधार का अवसर नहीं दिया जाता है। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किये जाते हैं। ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
केटेगरी | पेपर I के लिए | पेपर II के लिए | पेपर I और II दोनों के लिए |
सामान्य वर्ग | 350 रूपए | 350 रूपए | 600 रूपए |
बीसी / ओबीसी वर्ग | 250 रूपए | 250 रूपए | 400 रूपए |
एससी / एसटी / पीडबल्यूडी वर्ग | 200 रूपए | 200 रूपए | 300 रूपए |
सीजी टीईटी 2020 एडमिट कार्ड
सीजी टीईटी परीक्षा 2020 के लिए करने वाले उम्मीदवारों का टीईटी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले जारी किया जाता है। बता दें कि एडमिट कार्ड दिनांक 13 मार्च 2020 को जारी की जाने वाली थी जिसे स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड किये जायेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना 15 अंकों का रजिस्ट्रेशन आईडी नंबर डालकर ऑनलाइन प्राप्त करना होता है। आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसे संभालकर रखें। एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत ही जरूरी होता है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है।
सीजी टीईटी 2020 परीक्षा पैटर्न
- पेपर 1 : कक्षा 1 से 5 तक के लिए
- पेपर 2 : कक्षा 6 से 8 तक के लिए
एग्जाम पैटर्न कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए
- तारीख :
22 मार्च 2020 - समय : सुबह 9:30 बजे से 12:15 बजे तक
विषय | प्रशन | अंक |
चाइल्ड डेवलप्मेंट एंड एजुकेशन | 30 प्रशन | 30 अंक |
भाषा 1 (हिंदी) | 30 प्रशन | 30 अंक |
भाषा 2 (अंग्रेजी) | 30 प्रशन | 30 अंक |
गणित | 30 प्रशन | 30 अंक |
एनवायरमेंटल स्टडीज | 30 प्रशन | 30 अंक |
ग्रेंड टोटल | 150 प्रशन | 150अंक |
एग्जाम पैटर्न कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए
- तारीख :
22 मार्च 2020 - समय : सुबह 2:00 बजे से 4:15 बजे तक
विषय | प्रशन | अंक |
चाइल्ड डेवलप्मेंट एंड एजुकेशन | 30 प्रशन | 30 अंक |
भाषा 1 (हिंदी) | 30 प्रशन | 30 अंक |
भाषा 2 (अंग्रेजी) | 30 प्रशन | 30 अंक |
विषय आधारित परीक्षा (कोई एक विषय) | ||
गणित, विज्ञान और समाजशास्त्र | 60 प्रशन | 60 अंक |
ग्रेंड टोटल | 150 प्रशन | 150 अंक |
सीजी टीईटी 2020 परीक्षा
छत्तीसगढ़ टीईटी 2020 की परीक्षा मार्च 2020 को आयोजित की जायेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा सकती है। पिछले वर्ष के अनुसार पहले शिफ्ट में पेपर I की परीक्षा आयोजित की जा सकती है। दूसरे शिफ्ट में पेपर II की परीक्षा आयोजित की जा सकती है। पेपर I की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो सकती है। यह परीक्षा दोपहर 12:15 बजे तक चली। वहीं पेपर II की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हो सकती है। यह परीक्षा शाम 4:15 बजे समाप्त की जायेगी।
सीजी टीईटी 2020 आंसर की
छत्तीसगढ़ टीईटी 2020 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बता दें कि आंसर की जारी की जाती है। आंसर की छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। इसके अलावा आप इस पोस्ट में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मॉर्निंग और इवनिंग दोनों शिफ्ट की परीक्षा के लिए टीईटी आंसर की जारी की जाती है । उम्मीदवार इस आंसर की पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार डाक के माध्यम से या छत्तीसगढ़ व्यापम के ई – मेल आईडी cgvyapam.dawaapatti2019@gmail.com पर जा कर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। शाम 5 बजे के बाद किया गया ऑब्जेक्शन मान्य नहीं होता है।
सीजी टीईटी 2020 रिजल्ट
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 संपन्न होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीजी टीईटी 2020 रिजल्ट छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे पेज पर दिए गए रिजल्ट के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाती है। रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद मार्क्स शीट जारी कर दी जाती है।
आधिकारिक वेबसाइट : vyapam.cgstate.gov.in
अधिसूचना : छत्तीसगढ़ टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2020 की अधिसूचना यहां से देखें।
Discussion about this post