छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 के तहत सहकारी प्रहरी (सिक्योरिटी गार्ड) के पद के लिए भर्तियां जारी की हैं। भर्तियां कुल 11 पदों के लिए जारी की गई हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ विधान सभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता, शारीरिक योग्यता और आयु सीमा अवश्य जांच लें। अगर आप तय किये गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो आपके द्वारा किया गया आवेदन रद्द किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू करने की तिथि | 20 मार्च 2019 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | (जारी) जुलाई 2019 |
लिखित परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक्स
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 रिक्त विवरण
सीजी विधानसभा सचिवालय भर्ती 2019 के लिए रिक्त विवरण निम्न प्रकार से है-
- पद का नाम- सहकारी प्रहरी (सिक्योरिटी गार्ड)
- कुल पदों की संख्या- 11 (परिवर्तनीय)
- वेतनमान (लेवल 4)- 19,500/- रूपये से 62,000/- रूपये प्रति माह
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
सीजी विधानसभा भर्ती 2019 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंड की शर्तो को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से है-
-
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन कोर्स की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
-
शारीरिक योग्यता
वर्ग | ऊंचाई | सीना |
सामान्य वर्ग | 168 सेमी. | 81+5 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 168 सेमी. | 81+5 |
अनुसूचित जाति | 168 सेमी. | 81+5 |
अनुसूचित जनजाति | 163 सेमी. | 78+5 |
-
आयु सीमा (1 जनवरी, 2019 के अनुसार)
- कम से कम- 18 वर्ष
- अधिकतम- 31 वर्ष
- आयु सीमा में छूट-
- छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
इन सभी योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 आवेदन पत्र
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन पत्र दिनांक 20 मार्च 2019 को जारी किया गया। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 31 मार्च 2019 तय की गई। सीजी विधानसभा सचिवालय भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते थे। इसके अलावा उम्मीदवार इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते थे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा गया। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होता है। एक बार आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है। अधूरे या गलत भरा गया आवेदन पत्र रद्द किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से हैं।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 350/- रूपये
- अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 250/- रूपये
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 200/- रूपये
अगर उम्मीदवार आवेदन शुल्क नहीं भरते हैं तो ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी उम्मीदवार की पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दी होती हैं। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती है।
आवश्यक जानकारी
परीक्षा के समय उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड लेकर जाना आनिवार्य होगा। साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे- आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर आना होगा। एडमिट कार्ड या आईडी प्रूफ ना होने की स्थिति में उम्मीदवार को परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
सीजी विधानसभा सचिवालय भर्ती 2019 के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक नापतोल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर बनाई गयी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
शारीरिक नापतोल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण
- सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक नापतोल किया जाएगा।
- शारीरिक नापतोल के बाद उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षण देना होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण में उम्मीदवारों को 1500 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूूरी करनी होगी।
जो भी उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षण में क्वालिफाई हो जाएंगे उन्हें अगले चरण यानि कि लिखित परीक्षा देनी होगी।
लिखित परीक्षा
- वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- 50 अंको की परीक्षा होगी।
- ये परीक्षा हिंदी व अग्रेजी दोनों माध्यम में होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 सिलेबस
सीजी विधानसभा भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा का सिलेबस के लिए आप नीचे देख सकते हैं-
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2019 रिजल्ट
सीजी विधानसभा सचिवालय भर्ती 2019 का रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा दी होगी उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर आदि की जरूरत पड़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि लिखित परीक्षा के बाद परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जल्द ही उम्मीदवारों को सारी जानकरी दे दी जाएगी। हमारे द्वारा दी गई जानकारी की जांच आप नीचे दी गई नोटिफिकेशन से कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट-cgvidhansabha.gov.in
नोटिफिकेशन : सीजी विधानसभा भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां से प्राप्त करें।