सीजी व्यापम भर्ती रिजल्ट 2019, छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। संचालनालय स्वास्थ्य एवं सेवायें छत्तीसगढ़ (Directorate Health Services Chhattisgarh) ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ( Cg Vyapam ) द्वारा 21 भर्तियां निकाली है, जो रेडियोग्राफर पद के लिए है। सीजी व्यापम रेडियोग्राफर लिखित परीक्षा के बाद परिणाम जारी किया जायेगा। छत्तीसगढ़ व्यापम रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा 3 मार्च 2019 को आयोजित होगी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय में होगी। लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद आपका मेडिकल टेस्ट होगा और फिर आपका इंटरव्यू लिया जाएगा, इन तीनों स्टेप में सफल होने के बाद ही आपको ये नौकरी मिलेगी। सीजी व्यापम भर्ती रिजल्ट 2019 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
सीजी व्यापम भर्ती रिजल्ट 2019
सीजी व्यापम रेडियोग्राफर भर्ती रिजल्ट 2019 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक साइट cgvyapam.choice.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए इस लिंक से भी अपना रेडियोग्राफर भर्ती 2019 रिजल्ट देख सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अभी तक सीजी व्यापम भर्ती रिजल्ट 2019 के तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ऐसी उम्मीद लगायी जा रही है कि परीक्षा की तारीख के कुछ दिनों बाद ही परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
परीक्षा की तारीख | 3 मार्च 2019 |
रिजल्ट | जारी किया जाएगा |
रिजल्ट : सीजी व्यापम रेडियोग्राफर भर्ती रिजल्ट 2019, cgvyapam.choice.gov.in पर जारी किया जाएगा।
सीजी व्यापम भर्ती रिजल्ट 2019 ऐसे करें प्राप्त
सीजी व्यापम रेडियोग्राफर भर्ती रिजल्ट 2019 देखने के लिए कृप्या हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सीजी व्यापम भर्ती रिजल्ट 2019 देखने के लिए सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक साइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाएं।
- परिणाम पेज पर रेडियोग्राफर (HSR) 2019 भर्ती परीक्षा के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जो पेज आएगा उसमें आप online result for रेडियोग्राफर (HSR) 2019 भर्ती परीक्षा पर क्लिक करें।
- परिणाम पेज पर पूछी गई जानकारी यानि कि रजिस्ट्रेशन आई डी और रोल नम्बर भरें।
- रजिस्ट्रेशन नम्बर और रोल नंबर भर के सर्च का बटन दबाएं।
- परिणाम पेज पर आपका रेडियोग्राफर रिजल्ट आ जाएगा।
- अब आप अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
- ध्यान रहे कि अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर गलत डालेंगे तो ऐसी स्थिति में आप अपना रिजल्ट प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
Discussion about this post