छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ राज्य में वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2018 वैज्ञानिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2018 से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के वे उम्मीदवार जो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2018 वैज्ञानिक भर्ती में सम्मिलित होना चाहते हैं वे आवेदन कि अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2018 तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। कग लोक सेवा आयोग में भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के वैज्ञानिक के लिए भर्ती निकली है। छग लोक सेवा आयोग भर्ती 2018 के लिए आवेदन पत्र, सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार हमारे इस पेज से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 की अधिक जानकारी जैसे अधिसूचना, आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र, योग्यता आदि प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018
छत्तीगढ़ लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है तथा इसके लिए आवेदन पत्र 31 मार्च 2018 को आयोग कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2018 वैज्ञानिक भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियों को यहाँ से देख सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 मार्च 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 अप्रैल 2018 |
आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि | 02 मई 2018 |
आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि | 08 मई 2018 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि | घोषित की जाएगी |
परीक्षा परिणाम की तिथि | घोषित की जाएगी |
रिक्ति विवरण
कुल पद : 31
- वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) – 09
- वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) – 12
- वैज्ञानिक अधिकारी (जीव) – 10
वेतन
- 15600 – 39100/- रूपये + 5400/- रूपये ग्रेड पे
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 योग्यता
आयु सीमा
- उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2018 के अनुसार 21 वर्ष से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
- वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) के लिए
- भौतिक शास्त्र या इलेक्ट्रॉनिक्स शास्त्र या न्यायालयिक विज्ञान (न्यायालयिक भौतिक विज्ञान / न्यायालयिक प्रक्षेपिका में विशेषज्ञता के साथ) में द्वितीय श्रेणी में एम.एस.सी उपाधि तथा बी.एस.सी. में रसायन विज्ञान तथा भौतिक शास्त्र विषय होना अनिवार्य।
- वैज्ञानिक शोध में 2 वर्ष का अनुभव। अथवा बी.एस.सी सहित राज्य अथवा क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की फिजिक्स / बैलिस्टिक शाखा में कार्य का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव।
- वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) के लिए
- रसायन शास्त्र या न्यायालयिक विज्ञान (न्यायालयिक रसायन / विष विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ) में कम से कम द्वितीय श्रेणी में एम.एस.सी की उपाधि।
- वैज्ञानिक शोध में 2 वर्ष का अनुभव। अथवा बी.एस.सी सहित राज्य अथवा क्षेत्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की रसायन / विष विज्ञान शाखा में कार्य का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव।
- वैज्ञानिक अधिकारी (जीव) के लिए
- वनस्पति विज्ञान या प्राणी विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी या जैव रसायन व माइक्रोबायोलॉजी या मानव शास्त्र विज्ञान या न्यायालयिक विज्ञान (न्यायालयिक जीव विज्ञान / न्यायालयिक सीरम विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ) में कम से कम द्वितीय श्रेणी में एम.एस.सी की उपाधि।
- वैज्ञानिक शोध में 2 वर्ष का अनुभव। अथवा बी.एस.सी सहित राज्य अथवा क्षेत्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की बायोलॉजी शाखा में कार्य का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 आवेदन पत्र
सीजी लोक सेवा आयोग 2018 वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन 31 मार्च 2018 से राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार योग्यता की जाँच अवश्य कर लें। उम्मीदवार यहाँ पर नीचे दी गयी लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र : CG PSC वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 के आवेदन पत्र www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध होगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी तथा छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवारों के लिए – 400/- रूपये
- अन्य पिछड़ा वर्ग / एससी / एसटी व पीडब्लूडी के उम्मीदवारों के लिए – 300/- रूपये
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
छग लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 आवेदन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। CGPSC प्रवेश पत्र 2018 केवल उन्ही उम्मीदवारों को जारी किया जायेगा जिन्होंने 29 अप्रैल 2018 तक अपना आवेदन पत्र व आवेदन शुल्क जमा किया होगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 के लिए उम्मीदवारों को निम्न दो चरणों से हो कर गुजरना होगा।
- ऑनलाइन परीक्षा – 300 अंक
- साक्षात्कार – 30 अंक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
- प्रश्नों की संख्या – 150
- कुल समय – 3 घंटे
- कुल अंक – 300
प्रश्न पत्र | कुल अंक |
---|---|
भाग 1 – सामान्य ज्ञान | 50 प्रश्न (100 अंक) |
भाग 2 – ऐच्छिक विषय (A) Physics/Electronics/Forensic Physics/Forensic Ballistics (B) Chemistry/Forensic Chemistry/Forensic Toxicology (C) Botany /Zoology /Biotechnology /Biochemistry /Microbiology /Anthropology / Forensic Biology/ Forensic Serology |
100 प्रश्न (200 अंक) |
कुल अंक – 100 + 200 = 300
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 पाठ्यक्रम
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 के लिए लिखित परीक्षा में ऐच्छिक विषय के लिए उम्मीदवार परीक्षा पाठ्यक्रम यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं तथा देख भी सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 परिणाम
कग पीएससी 2018 वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा परिणाम लिखित परीक्षा के बाद घोषित किया जायेगा। लिखित परीक्षा में जो भी उम्मीदवार उत्तीर्ण होगा उसे साक्षात्कार के लिए चयनित किया जायेगा। साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। उम्मीदवार हमारे इस पेज से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती 2018 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहाँ से अधिसूचना प्राप्त कर सकते हैं।