छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, रायपुर के द्वारा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र इस पेज के माध्यम से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से हायर सेकेंडरी और 12वीं का रेगुलर और वोकेशनल दोनों कोर्सेज का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2020 से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2020
वर्ष 2019 में सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिनांक 27 जून 2019 को जारी किया गया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2020 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जून 2020 के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। किसी भी छात्र को पोस्ट या ई – मेल के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। परीक्षा के समय एडमिट साथ ले जाना जरुरी है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | जून 2020 के आखिरी सप्ताह में |
12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा | |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | जुलाई 2020 के तीसरे सप्ताह में |
12वीं की वोकेशनल सप्लीमेंट्री परीक्षा | |
परीक्षा शुरू होने की तारीख | जुलाई 2020 के पहले सप्ताह में |
परीक्षा समाप्त होने की तारीख | जुलाई 2020 के तीसरे सप्ताह में |
एडमिट कार्ड :
- सीजी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2020 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।
- सीजी बोर्ड 12वीं वोकेशनल सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2020 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2020 कैसे करें डाउनलोड
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। छात्रों की सुविधा के लिए हम यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सीजी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इसके अलावा छात्र चाहें तो सीजी बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर का होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर 12वीं की सप्लीमेंट्री का एडमिट कार्ड और 12वीं सप्लीमेंट्री वोकेशनल कोर्सेज का एडमिट कार्ड के लिए अलग अलग लिंक दी गई है।
- 12वीं की सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए “प्रवेश पत्र – हायर सेकेंडरी पूरक / अवसर परीक्षा – 2020” के लिंक पर क्लिक करना होता है।
- वहीं 12वीं सप्लीमेंट्री वोकेशनल कोर्सेज के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए “प्रवेश पत्र – हायर सेकेंडरी व्यावसायिक अवसर परीक्षा – 2020” के लिंक पर क्लिक करना होता है।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलता है।
- यहां छात्रों के सामने दो ऑप्शंस आते हैं।
- छात्र चाहें तो अपना रॉल नंबर और वहां दिया गया कोड डाल कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके अलावा छात्र अपना नाम, पिता का नाम और वहां दिया गया कोड डाल कर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- कोड डाल कर “गेट डिटेल्स” के ऑप्शन पर क्लिक करते ही छात्रों के सामने उनका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- यहां से छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना जरुरी है।
सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी
कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज होती हैं। यहां से छात्र 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड में दी गई जानकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।
- छात्र का नाम
- रॉल नंबर
- माता – पिता का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- विषय का नाम
- विषय का कोड
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा का निर्देश
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2020
कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के बाद जारी कर दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। खबरों के अनुसार रिजल्ट अगस्त 2020 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए जाने वाले लिंक के माध्यम से भी छात्र सीजी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2020 देख सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
For Admission Please Contact *SAGE University Indore 9827270210*