छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट कौशल विकास विभाग संचनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ विभाग की ओर से तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट छात्रों की शैक्षिक योग्यता के अनुसार तैयार। मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद छत्तीसगढ़ आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी जहां से आप इसे देख सकेंगे एवं इसके साथ छात्र इस पेज से भी सीजी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2020 प्राप्त कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट जारी होने पर छात्रों को इसकी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। CG ITI Result 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को पूरा पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ आईटीआई रिजल्ट 2020
सीजी आईटीआई 2020 की 10वीं और 12वीं में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के सामान अंक प्राप्त होने पर मेरिट लिस्ट आयु के आधार पर तैयार की जाएगी और अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाती है। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उनका कॉउंसलिंग/ साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से नजर डालते हैं सीजी आईटीआई 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखों पर।
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख | जून 2020 |
मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख | जून 2020 |
प्रथम चयन सूची जारी होने की तारीख | जून 2020 |
मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख | जून 2020 |
दूसरी मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख | जून 2020 – जुलाई 2020 |
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | जुलाई 2020 |
दूसरी मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख | जुलाई 2020 |
तीसरी मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख | जुलाई 2020 |
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | जुलाई 2020 |
तीसरी मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख | जुलाई 2020 |
रिक्त सीटों की जानकारी अपलोड होने की तारीख | जुलाई 2020 |
रिक्त सीटों के लिए नए आवेदन की तारीख | जुलाई 2020 |
चौथी मेरिट लिस्ट तैयार करने की तारीख | जुलाई 2020 |
चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख | जुलाई 2020 |
चौथी मेरिट लिस्ट के द्वारा चयनित उम्मीदवारों के एडमिशन की तारीख | जुलाई 2020 |
क्लास शुरू होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट : छत्तीसगढ़ आईटीआई 2020 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in से प्राप्त कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ आईटीआई रिजल्ट 2020 कैसे करें डाउनलोड
सीजी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2020 देखने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। आपकी सुविधा के लिए हम यहां मेरिल लिस्ट देखने के स्टेप्स बता रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप घर बैठे आसानी से अपना मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
- मेरिट लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- आप चाहें तो छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जा कर भी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ के होम पाहे में मेरिल लिस्ट की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलता है।
- इस पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तारीख डाल कर “व्यू रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करना होता है।
- क्लिक करते ही आपके सामने मेरिट लिस्ट खुल जाएगी।
- आप चाहें तो मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित भी रख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ आईटीआई एडमिशन 2020
सीजी आईटीआई एडमिशन 2020 कॉउंसलिंग के समय छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाए जायेगा इसलिए छात्र सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएँ। अगर छात्र संस्थान के द्वारा मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे तो उनका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- कक्षा 10वीं/ 11 वीं या 10+2 के उत्तीर्ण अंकपत्र।
- 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की अंक सूची।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा दिया हुआ। प्रमाण पत्र की वैधता प्रशिक्षण सत्र शुरू होने की तिथि (अगस्त 2020 तक होना आवश्यक है).
- निःशक्तजन मूकबधिर सहित आवेदकों को तत्सम्बन्धी प्रमाण पत्र पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिया हुआ।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अथवा उनके पुत्र /पौत्रियों/ पौत्र/ पौत्री/ नाती/ नातिन से सम्बंधित प्रमाण पत्र जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदाय किया हो। इस नियम के प्रयोजन के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से तात्पर्य यह है कि उनका नाम छत्तीसगढ़ राज्य के सम्बंधित राज्य के सम्बंधित कलेक्ट्रेट में रखी हुई सूची में पंजीकृत है।
- भूतपूर्व सैनिक अथवा उस पर आश्रित पुत्र/ पुत्री विधवा के प्रकरण में जिला सैनिक बोर्ड द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र।
- संचनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीनस्थ विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी के पुत्र/ पुत्री होने का प्रमाण पत्र कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी किया गया हो।
- पंजीकृत अनाथ आश्रम का प्रमाण पत्र।
- न्यूनतम आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र अथवा 10वीं की अंक सूची प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- आधार प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी एवं गरीबी रेखा के अंतर्गत हो तो राशन कार्ड की छायाप्रति।
आधिकारिक वेबसाइट : cgiti.cgstate.gov.in
Discussion about this post