छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। सिलेबस छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जा कर सिलेबस देख सकते हैं। इसके साथ ही हम इस पेज में भी सिलेबस देखने की लिंक लगा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी सिलेबस देख सकते हैं। यहां से आप पेपर I और पेपर II दोनों का सिलेबस देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 सिलेबस की अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 सिलेबस | Chhattisgarh State Eligibility Test 2019 Syllabus
सिलेबस जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होती है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए सिलेबस हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में जारी किया गया है। इस पोस्ट के माध्यम से आप आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस देखने के स्टेप्स भी देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें यहां दिए गए टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 13 अगस्त 2019 |
परीक्षा की तारीख | 08 सितंबर 2019 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
सिलेबस :
- पेपर I का सिलेबस यहां से देखें।
पेपर II का सिलेबस यहां से देखें।
- हिंदी
- इंग्लिश
- पोलिटिकल साइंस
- इकोनॉमिक्स
- सोशियोलॉजी
- हिस्ट्री
- ज्योग्राफी
- फिजिकल साइंस
- मैथमेटिकल साइंस
- केमिकल साइंस
- लाइफ साइंस
- कंप्यूटर साइंस
- कॉमर्स
- लॉ
- संस्कृत
- साइकोलॉजी
- लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस
- फिजिकल एजुकेशन
- होम साइंस
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 सिलेबस कैसे देखें
आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना सिलेबस देख सकते हैं।
- सिलेबस देखने के लिए सबसे इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जा कर भी सीजी सेट 2019 का सिलेबस देख सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सीजी व्यापम का होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर “उच्च शिक्षा संचालन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा SET – 2019” की लिंक दी गई है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में “सिलेबस – सेट 2019” की लिंक दी है।
- सिलेबस – सेट 2019 के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलता है।
- इस पेज में पेपर I और पेपर II की लिंक दी गई होती है।
- आपको जिस पेपर का सिलेबस देखना है उसके लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सिलेबस खुल जाएगा।
- यहां से आप चाहें तो सिलेबस को डाउनलोड कर के उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 परीक्षा पैटर्न
- सीजी सेट 2019 परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं।
- परीक्षा में केवल नीला या काला डॉटपेन हो इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी।
- पेपर I की परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- पेपर I की परीक्षा कुल 1 की होगी।
- पेपर II की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
- पेपर II की परीक्षा कुल 2 घंटे की होगी।
- पेपर I और पेपर II में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न 2 अंक के होंगे।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए जाएंगे, जिनमे से केवल एक विकल्प सही होगा।
- इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को पेपर I की परीक्षा के लिए 20 मिनट अधिक समय दिया जाएगा और पेपर II की परीक्षा के लिए 40 मिनट अधिक समय दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2019 आंसर की
परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद आंसर की जारी कर दी जाती है। आंसर की सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद यहां दिए गए लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार आंसर की देख सकते हैं। आंसर की जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा आंसर की पेपर I और पेपर II दोनों के लिए जारी की जाती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रमाण भी देना होता है। डाक, ई – मेल के अलावा उम्मीदवार खुद जा कर भी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट : cgvyapam.choice.gov.in
Discussion about this post