छत्तीसगढ़ प्री बीएड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम के द्वारा आयोजित। काउंसलिंग आयोजित होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। खबरों के अनुसार सीजी प्री बीएड रिजल्ट जुलाई 2022 में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद काउंसलिंग प्रक्रिया जा आयोजन किया जाता है। काउंसलिंग की तारीखें जारी होने के बाद इस पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को बता दें कि सीजी प्री बीएड काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्री बीएड काउंसलिंग 2022 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : छत्तीसगढ़ प्री बीएड काउंसलिंग 2022 से सम्बंधित शेड्यूल जल्द जारी होगा।
छत्तीसगढ़ प्री बीएड काउंसलिंग 2022 (CG Pre B.Ed. Counselling 2021)
सीजी प्री बीएड रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवार ही काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। सीजी प्री बीएड काउंसलिंग 2022 में शामिल होने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। काउंसलिंग के लिए आप सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। सीजी परइ बीएड काउंसलिंग 2022 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
प्रवेश परीक्षा की तारीख | 12 जून 2022 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
काउंसलिंग की तारीख | घोषित की जाएगी |
काउंसलिंग : छत्तीसगढ़ प्री बीएड काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया जाता है।
छत्तीसगढ़ प्री बीएड काउंसलिंग 2022 कैसे करें रजिस्ट्रेशन
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होता है।
- आप चाहें तो सीजी व्यापन की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जा कर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करने की लिंक दी गई होती है।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलता है।
- इस पेज में उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रॉल नंबर डाल कर सबमिट करना होता है।
- सबमिट करने के बाद एक नया पेज खुलता है।
- अब यहां मांगी जाने वाली जानकारियां दर्ज करें।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें।
काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
सीजी प्री बीएड की काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का काउंसलिंग के समय डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को कुछ डॉक्युमेंट्स साथ ले जाना होता है। यहां से आप डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए साथ ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
- सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड
- सीजी प्री बीएड रिजल्ट
- जन्म प्रमाण पत्र
- वैद्य आईडी प्रूफ
- फोटो
- 10वीं और 12वीं का मार्क्स शीट
- ग्रेजुएशन का मार्क्स शीट
- जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
छत्तीसगढ़ बीएड 2022 एडमिशन
काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चयनित उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के बीएड कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन के समय उम्मीदवारों को माइग्रेशन जमा करना होता है। एडमिशन के बाद सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए फिर से काउंसलिंग आयोजित की जा सकती है। एडमिशन केवल उन्ही उम्मीदवारों का हो सकता है जिनका चयन काउंसलिंग के समय किया गया है।