विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आनुवंशिकता एवं जैव विकास यहां प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहां आनुवंशिकता एवं जैव विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 9 – आनुवंशिकता एवं जैव विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 10
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 9 – आनुवंशिकता एवं जैव विकास
कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आनुवंशिकता एवं जैव विकास
कक्षा 10 विज्ञान विषय के यूनिट 9- आनुवंशिकता एवं जैव विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहां प्राप्त करें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1 . आनुवंशिक पदार्थ का विनिमय कब होता है?
- (a) कायिक जनन के दौरान
- (b) अलैंगिक जनन के दौरान
- (c) लैंगिक जनन के दौरान
- (d) मुकुलन के दौरान
2. गुलाबी रंग के दो पुष्पों के बीच संकरण कराए जाने पर 1 लाल रंग की, 2 गुलाबी रंग की और 1 सफ़ेद रंग की संतति उत्पन्न हुई। इस संकरण का स्वरूप क्या होगा?
- (a) दोहरा निषेचन
- (b) स्वपरागण
- (c) परनिषेचन
- (d) कोई निषेचन नहीं
3. मटर के एक लंबे पौधे (TT) और एक बौने पौधे के बीच संकरण कराए जाने पर जो संतति उत्पन्न हुई उसके सभी पौधे लंबे थे क्योंकि:
- (a) लंबा होना प्रभावी विशेषक है
- (b) बौना होना प्रभावी विशेषक है
- (c) बौना होना अप्रभावी विशेषक है
- (d) मटर के पौधे की ऊंचाई का नियन्त्रण ‘T’ अथवा ‘t’ जीन से नहीं होता
4. निम्नलिखित में से कौन -सा कथन सही नहीं है
- (a) प्रत्येक हॉर्मोन के लिए एक जीव होता है
- (b) प्रत्येक प्रोटीन के लिए एक जीव होना है
- (c) प्रत्येक एंजाइम के उत्पादन के लिए के जीन होता है
- (d) वसा के प्रत्येक अणु के लिए एक जीन होता है
5. यदि मटर के एक गोल तथा हरे रंग के बीज वाले पौधे (RR yy) और झुर्रीदार तथा पीले रंग के बीज वाले पौधे (rr YY) में संकरण कराया जाए तो F₁ के बीज कैसे होंगे?
- (a) गोल और पीले
- (b) गोल और हरे
- (c) झुर्रीदार और हरे
- (d) झुर्रीदार और पीले
6. मानव नरों में एक गुणसूत्र को छोड़कर सभी गुणसूत्र पूर्ण जोड़ों में हैं। ये अपूर्ण जोड़े वाला/वाले गुणसूत्र कौन-सा (कौन-से) है (हैं)?
- (i) बड़ा गुणसूत्र
- (ii) छोटा गुणसूत्र
- (iii) Y- गुणसूत्र
- (iv) X-गुणसूत्र
(a) (i) और (ii) (b) केवल (iii)
(c) (iii) और (iv) (d) (ii) और (iv)
7. बच्चे के नरत्व का निर्धारण होता है
- (a) युग्मनज में X गुणसूत्र से
- (b) युग्मनज में Y गुणसूत्र से
- (c) लिंग का निर्धारण करने वाली जनन – कोशिका के कोशिकाद्रव्य से
- (d) बच्चे के लिंग का निर्धारण यादृच्छिक रूप से होता है।
8. एक युग्मनज से, जिसमें पिता से वंशागत किया गया एक X गुणसूत्र है, किस प्रकार का बच्चा बनेगा?
- (a) लड़का
- (b) लड़की
- (c) X- गुणसूत्र से बच्चे के लिंग का निर्धारण नहीं होता।
- (d) लड़का और दोनों लड़की
9. गलत कथन चुनिए
- (a) एक समष्टि में लगातार कई पीढ़ियों तक कुछेक जीनों की प्रायिकता में परिवर्तन से विकास होता है
- (b) भुखमरी के कारण जीव के भार में कमी का अनुवांशिक रूप से नियंत्रण किया जा सकता है
- (c) दुबले – पतले जनकों की संतति अधिक भार वाली हो सकती है।
- (d) कई पीढ़ियों तक जिन विशेषकों की वंशागति नहीं होती उनसे विकास नहीं होता
10. नयी स्पीशीज का निर्माण हो सकता है जब
- (i) जनन कोशिकाओं के DNA में महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं
- (ii) युग्मक के गुणसूत्रों की संख्या में परिवर्तन आ जाता है
- (iii) अनुवांशिक पदार्थ में कोई परिवर्तन नहीं होता
- (iv) जनकों के परस्पर मैथुन नहीं होता
(a) (i) और (ii) (b) (i) और (iii)
(c) (ii), (iii) और (iv) (d) (i), (ii) और (iii)
11. मटर के दो पौधें से, जिनमें एक गोल और हरे बीज वाला (RRyy) था और दूसरा झुर्रीदार और पीले बीज वाला (rrYY) था, जब F₁ पीढ़ी उत्पन्न हुई, तब उसके बीज गोल और पीले रंग के बने।F₁ पीढ़ी के पौधें के बीच बनेगें। स्वसंकरण कराए जाने पर F₂ पीढ़ी के पौधों के बीजों में लक्षणों के कुछ नए समुच्चय बने। निम्नलिखित में से नए समुच्चयों को चुनिए।
- (i) गोल, पीले
- (ii) गोल, हरे
- (iii) झुर्रीदार, पीले
- (iv) झुर्रीदार, हरे
(a) (i) और (ii) (b) (i) और (iv)
(c) (ii) और (iii) (d) (i) और (iii)
12. सब्शी की एक टोकरी में गाजर, आलू, मूली और टमाटर रखे हैं। बताइए कि इनमें से कौन-सी सब्जियाँ सही समजात संरचनाओं का प्रतिनिध्त्वि करती है?
- (a) गाजर और आलू
- (b) गाजर और टमाटर
- (c) मूली और गाजर
- (d) मूली और आलू
13. सही कथन चुनिए :
- (a) मटर के पौधे का प्रतान और नागफनी का पर्णाभ वृंत समजात अंग हैं।
- (b) मटर के पौधे का प्रतान और नागफनी का पर्णाभ वृंत समवृत्ति अंग हैं।
- (c) पक्षियों के पंख और छिपकलियों के पाद समवृत्ति अंग हैं।
- (d) पक्षियों के पंख और चमगादड़ के पंख समजात अंग हैं।
14. यदि किसी जीव का जीवाश्म पृथ्वी की अपेक्षाकृत गहरी परतों से प्राप्त हुआ है, तब हम भविष्यवाणी कर सकते हैं कि
- (a) जीव का विलोप हाल ही के कुछ वर्षों में हुआ है।
- (b) जीव का विलोप हजारों वर्ष पूर्व हुआ है।
- (c) पृथ्वी की परतों में जीवाश्म की स्थिति का जीव के विलुप्त होने की अवधि कोई संबंध् नहीं है।
- (d) विलुप्त होने की अवधि निर्धारण नहीं किया जा सकता।
15. विविध्ता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
- (a) किसी स्पीशीज की सभी विविध्ताओं के बने रहने के संभावना समान होती है।
- (b) आनुवंशिक संगठन में परिवर्तनों के कारण विविधता आ जाती है।
- (c) पर्यावरणपरक कारकों द्वारा परिवर्तनों का वरण विकास की प्रक्रियाओं का आधार बनता है।
- (d) अलैंगिक जनन से विविधता की संभावना सबसे कम होती है।
16. किसी जीव के विशेषक पर किसका प्रभाव पड़ता है?
- (a) केवल पैतृक DNA का
- (b) केवल मातृक DNA का
- (c) मातृक और पैतृक दोनों के DNA का
- (d) ना तो मातृक DNA का और ना ही पैतृक DNA का
17. वह वर्ग चुनिए जिनमें साझे लक्षण सबसे अधिक संख्या में पाए जाते हैं:
- (a) एक स्पीशीज की दो व्यष्टियों में
- (b) एक जीनस की दो स्पीशीजों में
- (c) एक फैमिली के दो जीनसों में
- (d) दो फैमिली के दो जीनसों में
18. विकास- सिद्धांत के अनुसार नयी स्पीशीज का निर्माण सामान्यतः किसके कारण होता है?
- (a) प्रकृति द्वारा अचानक हशी सृष्टि की उत्पत्ति के कारण
- (b) कई पीढ़ियों तक विविधताओं के जमा होते जाने के कारण
- (c) अलैंगिक जनन के दौरान क्लोन बनने के कारण
- (d) व्यष्टियों के एक पर्यावास से दूसरे पर्यावास में चले जाने के कारण
19. नीचे दी गई सूची में से, उन लक्षणों का चुनाव कीजिए जिन्हें उपर्जित किया जा सकता है, वंशागत नहीं
- (a) आँख का रंग
- (b) त्वचा का रंग
- (c) शरीर का आकार
- (d) बालों का स्वरूप
20. नर और मादा युग्मकों द्वारा साथ लाए जाने वाले विशेषकों (लक्षणों) के दो रूपांतर कहाँ स्थित होते हैं?
- (a) एक ही गुणसूत्र की प्रतिकृतियों पर
- (b) दो विभिन्न गुणसूत्रों पर
- (c) लिंग – गुणसूत्रों पर
- (d) किसी भी गुणसूत्र पर
21. उन कथनों का चुनवा कीजिये जो जीनों की विशिष्टताएं बताते हैं
- (i) जीन DNA अणु बेसों के विशिष्ट क्रम के रूप में होते हैं
- (ii) जीन प्रोटीनों का कूटन नहीं करता
- (iii) किसी स्पीशीज की व्यष्टियों में, एक विशिष्ट जीन एक खास गुणसूत्र पर स्थित होता है
- (iv) प्रत्येक गुणसूत्र में केवल एक ही जीन होता है
(a) (i) और (ii) (b) (i) और (iii)
(c) (i) और (iv) (d) (ii) और (iv)
22. मटर के एक शुद्ध लंबे पौधे (TT) और एक शुद्ध बौने पौधे (tt) में संकरण कराया गया।F₂ पीढ़ी में शुद्ध लंबे पौधें और बौने पौधें का अनुपात क्या होगा?
- (a) 1 : 3
- (b) 3 : 1
- (c) 1 : 1
- (d) 2 : 1
23. मानव के युग्मनज में लिंग गुणसूत्रों के युग्म/युग्मों की संख्या कितनी होती है?
- (a) एक
- (b) दो
- (c) तीन
- (d) चार
24. प्राकृतिक चयन द्वारा स्पीशीज़ो का विकास – सिद्धांत किसने दिया था ?
- (a) मेंडेल ने
- (b) डार्विन ने
- (c) मॉर्गन ने
- (d) लैमार्क ने
25. कुछ डायनोसौरों में पर (पिच्छ) मौजूद थे किन्तु वे उड़ नहीं सकते थे, लेकिन पक्षियों में पर होते हैं जो उन्हें उड़ने में मदद करते हैं।विकास के संदर्भ में इसका यह अर्थ हुआ कि
- (a) सरीसृपों की उत्पत्ति पक्षियों से हुई
- (b) सरीसृपों और पक्षियों के बीच कोई विकास संबंध नहीं है
- (c) दोनों ही जीवों में पर समजात अंग हैं
- (d) पक्षियों की उत्पत्ति सरीसृपों से हुई
लघुउत्तरीय प्रश्न
26. मानवों में नवजात बच्चे के लिंग का निर्धारण कैसे होता है?
27. क्या माँ का आनुवंशिक संयोजन की हाल ही जन्मे बच्चे के लिंग निर्धारण में कोई महत्वपूर्ण भूमिका होती है?
28. जीवाश्मों की उन तीन महत्वपूर्ण लक्षणों की चर्चा कीजिए जो विकास का अध्ययन करने में मदद करते हैं।
29. स्त्रियों में बनने वाले सभी युग्मकों में एक X गुणसूत्र क्यों होता है ?
30. मानवों में नर अथवा मादा बच्चे के पैदा होने की सांख्यकीय संभावना 50 : 50 होती है। उपयुक्त व्याख्या कीजिए।
31. अपेक्षाकृत बड़ी समष्टि की अपेक्षा, बहुत छोटी समष्टि के विलुप्त हो जाने के खतरे अधिक होते हैं। इसकी उपयुक्त आनुवंशिक व्याख्या कीजिए।
32. समजात संरचनाएँ क्या होती हैं? एक उदाहरण दीजिए। क्या यह जरूरी है कि समजात संरचनाओं के हमेशा ही साझे पूर्वज हों।
33. पृथ्वी पर क्या जंतुओं की विविधता से उनकी विविध वंश-परंपरा का संकेत मिलता है। विकास के संदर्भ में इस बात की चर्चा कीजिए।
34. मटर के पौधे के निम्नलिखित लक्षणों के विपर्यासी विशेषकों के युग्म लिखिए और बताइए कि उनमें से कौन-सा विशेषक प्रभावी है और कौन-सा अप्रभावी:
- (i) पीला बीज (ii) गोल बीज
35. मेंडेल ने अपने प्रयोगों के लिए मटर का पौध ही क्यों चुना?
36. एक महिला ने केवल लड़कियों के ही जन्म दिया। आनुवंशिक दृष्टि से इस स्थिति का विश्लेषण कीजिए और उपयुक्त व्याख्या कीजिए।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
37. क्या स्पीशीज की व्यष्टियों के भौगोलिक विलगन से नई स्पीशीज बन सकती है? उपयुक्त व्याख्या कीजिए।
38. मानवों से तुलना करने पर जीवाणु के शरीर की योजना सरलतर होती है। क्या इसका अर्थ यह हुआ कि जीवाणुओं की तुलना में मानव अधिक विकसित होते हैं? उपयुक्त व्याख्या कीजिए।
39. सभी मानव प्रजातियाँ, जैसे अप्रफीकी, ऐशियाई, यूरोपियन, अमरीकी और अन्य प्रजातियाँ एक सामान्य पूर्वज से व्युत्पन्न हुई हैं। इस विचारधारा के समर्थन में कुछ प्रमाण प्रस्तुत कीजिए।
40. वंशागत और उपार्जित लक्षणों के बीच अंतर बताइए। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
41. ”उपार्जित लक्षणों की वंशागति संभव नहीं है।” कारण बताइए।
42. विकास के संदर्भ में आकारिकीय संरचनाओं की तुलना में आण्विक संरचना में अधिक स्थायित्व पाया जाता है। इस कथन की विवेचना कीजिए और अपने मत का औचित्य बताइए।

45. उपरोक्त प्रश्न में F₂ संतति में लक्षणों के संयोजन क्या होंगे? उनके अनुपात भी बताइए।
46. वंशागति प्रणाली के मूलभूत लक्षण बताइए।
47. F₂ संतति में लक्षणों के नए संयोजन के बनने के कारण बताइए।
कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आनुवंशिकता एवं जैव विकास
यूनिट 9 – आनुवंशिकता एवं जैव विकास के प्रश्नों के उत्तर यहां से प्राप्त करें।

लघुउत्तरीय प्रश्न
26. किसी भी व्यक्ति के लिंग का निर्धारण जीनीय आधार पर होता है, अर्थात् जनकों से वंशागत किए गए जीनों से यह निर्धारित होता है कि जन्म लेने वाला बच्चा लड़का होगा अथवा लड़की। नवजात बच्चा जो पिता से X- गुणसूत्र प्राप्त करता है, लड़की होगी, जबकि Y- गुणसूत्र प्राप्त करने वाला बच्चा लड़का होगा।
27. नहीं, क्योंकि माताओं में एक जोड़ी X- गुणसूत्र होते हैं। सभी बच्चे, चाहे वे लड़के हों अथवा लड़की, अपनी माँ से X- गुणसूत्र ही प्राप्त करते हैं।
28. (a) जीवाश्म प्राचीन स्पीशीश के परिरक्षण की विधियों का निरूपण करते हैं।
(b) जीवाश्मों से जीवों और उनके पूर्वजों के बीच विकासीय विशेषकों को स्थापित करने में सहायता मिलती है।
(c) जीवाश्मों से उस समय-काल का पता लगाने में सहायता मिलती है जिसमें वे जीव पाए जाते थे।
29. स्त्रिायों में दो X- गुणसूत्र होते हैं जिन्हें लिंग-गुणसूत्र कहते हैं। युग्मक-निर्माण के अर्धसूत्री विभाजन के दौरान एक-एक X- गुणसूत्र प्रत्येक युग्मक में पहुँच जाता है। अतः सभी युग्मकों में एक-एक X- गुणसूत्र होता है।
30. एक बालक के लिंग निर्धारण नर युग्मक से प्राप्त होने वाले लिंग-गुणसूत्र से होता है। चूँकि X- गुणसूत्र और Y- गुणसूत्र वाले नर युग्मकों का अनुपात 50ः50 होता है, अतः लड़का अथवा लड़की होने की सांख्यकीय संभावना भी 50ः50 होती है।
31. एक स्पीशीश की केवल कुछेक व्यस्टियों में व्यापक अंतःप्रजनन की संभावना होती है। इसलिए विविधताएँ सीमित हो जाती हैं और पर्यावरण में परिवर्तन होने की स्थिति में स्पीशीश को हानिकारक होता है। चूँकि व्यष्टियाँ पर्यावरणपरक परिस्थितियों का सामना करने में असमर्थ होती हैं, अतः वे विलुप्त हो सकती हैं।
32. उन संरचनाओं को जिनकी सामान्य मूलभूत बनावट समान होती है और जो अलग-अलग कार्य करती हैं, समजात संरचनाएँ कहते हैं, उदाहरण के लिए, सृष्टियों एम्फीबियनों और स्तनधारियों के अग्रपाद। हाँ, उनके पूर्वज समान थे लेकिन विविध कार्यों को करने के लिए, वे विभिन्न प्रकार से रूपांतरित हो गए।
33. हालाँकि प्राणियों की संरचनाओं में अत्यधिक विविधता पायी जाती है, फिर भी संभवतः उनकी वंश-पंरपरा सामान्य ही रही होगी, क्योंकि सामान्य वंश-परंपरा से विविधता की व्यापकता काफी हद तक सीमित हो जाती है। क्योंकि ये विविध प्राणी एक ही पर्यावरण में रह रहे होते हैं। अतः भौगोलिक विलगन और स्पीशीशीभवन द्वारा उनका विकास भी संभव नहीं है। इसीलिए सभी प्राणियों की एक सामान्य वंश-परंपरा को सिद्धांत नहीं माना जा सकता है।
34. (a) पीला – प्रभावी
हरा – अप्रभावी
(b) गोल – प्रभावी
झुर्रीदार – अप्रभावी
35. (a) मटर का पौधा उगाना आसान है
(b) जीवन काल छोटा होता है
(c) आसानी से पहचाने जा सकने वाले लक्षण
(d) बड़े आकार के फूल
(e) स्वपरागित
36. (a) स्त्री X- गुणसूत्र वाले अंडे उत्पन्न करती है।
(b) पुरुष X- गुणसूत्र और Y- गुणसूत्र दोनों ही प्रकार के शुक्राणु उत्पन्न करता है, जो वास्तव में बच्चे का लिंग निर्धारण करता है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
37. हां, भौगोलिक विलगन से धीरे – धीरे अनुवांशिक विचलन हो जाता है। इससे विलग हो गई समष्टि में लैंगिक जनन की सीमाएं लागू हो सकती हैं। धीरे -धीरे विलगित व्यष्टियाँ परस्पर जनन करने लगेंगी और उनमें नयी- नयी विविधताएं उत्त्पन्न आने लगेंगी। इन विविधताओं के लगातार कई पीढ़ियों में एकत्रित होने के कारण अतः नयी स्पीशीज़ बन सकती है।
38. यह एक विचारणीय विषय है। यदि विकास के साथ-साथ जटिलता दिर्खाइ देती है, तब मनुष्य निश्चय ही जीवाणु की तुलना में अधिक विकसित है लेकिन यदि हम जीवन लक्षणों की संपूर्णता पर विचार करें तब हमें इनमें से किसी भी जीव को अधिक विकसित बताना कठिन होगा।
39. संकेत – सामन्य देह – योजना, संरचना, शरीरक्रिया और उपापचय
नियत गुणसूत्रा-संख्या
सामान्य जीनीय ब्लूप्रिंट
मुक्त रूप से अंतर जनन
40. जनकों से संतति तक पहुँचने वाले लक्षण वंशागत लक्षण होते हैं, उदाहरण के लिए बीजों का रंग, नेत्रों का रंग।एक व्यष्टि वेफ जीवन-काल में बनने वाले लक्षण उपार्जित लक्षण होते हैं जो अगली पीढ़ी में संचारित नहीं होते।
उदहारण के लिए मोटापा, दुर्घटना में ऊँगली का कट जाना
41. उपार्जिटी लक्षणें से जनन – कोशिकाओं के DNA में कोई परिवर्तन नहीं होता इसलिए उनकी वंशागति नहीं होती। केवल उन्ही लक्षणों की वंशागति होती है जिनके लिए एक जीन होता है।
42. जीव-जगत् में हम आकार, स्वरूप, संरचना और आकारिकीय लक्षणों की अत्यधिक विविधता देखते हैं। लेकिन आण्विक स्तर पर इन विविध प्रकार के जीवों में अभूतपूर्व समानता पाई जाती है। उदाहरण के लिए DNA, RNA कार्बोहाइड्रेटों, प्रोटीनों, आदि आधारभूत जैवअणुओं में देखा जाए तो सभी जीवों में अभूतपूर्व समानता पाई जाती है।
43. . (a) गोल, पीला
(b) गोल, पीला
गोल, हरा
झुर्रीदार, पीला
(c) झुर्रीदार, पीला
(d) गोल, पीला
44. A — Rr Yy गोल, पीला
45. (i) गोल – पीला – 9 (ii) गोल – हरा – 3
(iii) झुर्रीदार पीला – 3 (iv) झुर्रीदार – हरा – 1
अनुपात 9 : 3 : 3 : 1
46. (i) लक्षणों का निंयत्रण जीनों द्वारा होता है।
(ii) प्रत्येक जीन एक लक्षण का नियंत्राण करता है।
(iii) प्रत्येक जीन के दो रूप होते हैं।
(iv) एक प्रकार का जीन दूसरे प्रकार के जीन पर प्रभावी हो सकता है।
(v) जीन गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं।
(vi) एक व्यष्टि में दो जीन होते हैं, चाहे वे समान हों अथवा असमान।
(vii) जीन के दोनों रूप युग्मक-निर्माण के दौरान अलग-अलग हो जाते हैं।
(viii) जीन के दोनों रूप युग्मनज में फिर साथ-साथ आ जाते हैं।
47. लंबे/बौने और गोल/ झुर्रीदार बीज के विशेषकों की वंशागति स्वतंत्र रूप से होती है।
इस पेज पर दिए गए कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आनुवंशिकता एवं जैव विकास की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post