विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – जीव जनन कैसे करते हैं ? यहां प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहां जीव जनन कैसे करते हैं ? के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 8 – जीव जनन कैसे करते हैं ? के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 10
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 8 – जीव जनन कैसे करते हैं ?
कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – जीव जनन कैसे करते हैं ?
कक्षा 10 विज्ञान विषय के यूनिट 8- जीव जनन कैसे करते हैं ? के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहां प्राप्त करें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1 . नीचे दी गई जीवों को सूची में वे कौन-से जीव हैं जो अलैंगिक विधि से जनन करते हैं:
- (i) केला
- (ii) कुत्ता
- (iii) यीस्ट
- (iv) अमीबा
(a) (ii) और (iv) (b) (i), (iii) और (iv)
(c) (i) और (iv) (d) (ii), (iii) और (iv)
2. पुष्प में नर और मादा युग्मकों (जनन-कोशिकाओं) को उत्पन्न करने वाले भाग कौन-से हैं?
- (a) पुंकेसर और परागकोष
- (b) तंतु और वर्तिकाग्र
- (c) परागकोष और अंडाशय
- (d) पुंकेसर और वर्तिका
3. एक पुष्प में, लैंगिक जनन की परिघटनाओं का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?
- (a) परागण, निषेचन, नवोद्भिद, भ्रूण
- (b) नवोद्भिद, भ्रूण, निषेचन, परागण
- (c) परागण, निषेचन, भ्रूण, नवोद्भिद
- (d) भ्रूण, नवोद्भिद, परागण, निषेचन
4. जनन की अलैंगिक विधि से उत्पन्न संतति में परस्पर अधिक समानता होती है क्योंकि:
- (i) अलैंगिक जनन में ही केवल एक जनक भाग लेता है।
- (ii) अलैंगिक जनन में युग्मक शामिल नहीं होते।
- (iii) अलैंगिक जनन लैंगिक जनन से पहले होता है।
- (iv) अलैंगिक जनन लैंगिक जनन के बाद होता है।
(a) (i) और (ii) (b) (i) और (iii)
(c) (ii) और (iv) (d) (iii) और (iv)
5. जनकों से संतति में संप्रेषित होने वाले लक्षण किसमें विद्यमान होते हैं?
- (a) कोशिकाद्रव्य
- (b) राइबोसोम
- (c) गाॅल्गी काय
- (d) जीन
6. जनकों से संतति में संप्रेषित होने वाले लक्षण क्या प्रदर्शित करते हैं?
- (a) केवल जनकों से समानताएँ
- (b) केवल जनकों से विविधताएँ
- (c) जनकों के साथ समानताएँ और विविधताएँ
- (d) न समानताएँ और न विविधताएँ
7. अमीबा, स्पारोगाइरा और यीस्ट में जनन की सामान्य विशेषता क्या होती है?
- (a) ये अलैंगिक रूप से जनन करते है
- (b) ये सभी एककोशिक हैं
- (c) ये केवल लैंगिक रूप से जनन करते हैं
- (d) ये सभी बहुकोशिक हैं।
8. स्पाइरोगाइरा में, अलैंगिक जनन किसके द्वारा होता है?
- (a) तंतुओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर
- (b) एक कोशिका का दो कोशिकाओं में विभाजित होना
- (c) एक कोशिका का अनेक कोशिकाओं में विभाजित होना
- (d) पुरानी कोशिकाओं से नयी-नयी कोशिकाएँ का बनना
9. प्लाज्मोडियम में एक कोशिका के अनेक कोशिकाओं में विभाजित होने की क्षमता को क्या कहते हैं?
- (a) मुकुलन
- (b) न्यूनकारी विभाजन
- (c) द्विविभाजन
- (d) बहुविभाजन
10. पुष्पी पौधे में जनन अवस्थाओं का सही क्रम कौन-सा है?
- (a) युग्मक, युग्मनज, भ्रूण, नवोद्भिद
- (b) युग्मनज, युग्मनज, भ्रूण, नवोद्भिद
- (c) नवोद्भिद, भ्रूण, युग्मनज, युग्मक
- (d) युग्मक, भ्रूण, युग्मनज, नवोद्भिद
11. एक स्पीशीज के जनकों और संततियों में गुणसूत्रों की संख्या किसके कारण नियत बनी रहती है ?
- (a) युग्मनज के बनने के बाद गुणसूत्रों की संख्या का दोगुना हो जाना
- (b) युग्मक बनने के दौरान गुणसूत्रों की संख्या का आधा रह जाना
- (c) युग्मक बनने के बाद गुणसूत्रों की संख्या का दोगुना हो जाना
- (d) युग्मक बनने के बाद गुणसूत्रों की संख्या का आधा रह जाना।
12. राइजोपस में उन नलिकाकार सूत्र-जैसी संरचनाओं को क्या कहते हैं जिन पर बीजाणुधनियाँ लगी होती हैं?
- (a) तंतु
- (b) हाइफे
- (c) राइजाॅयड
- (d) मूल (जड़)
13. कायिक प्रवर्धन द्वारा नऐ पौधे निम्नलिखित में से किससे बनते हैं?
- (a) तना, जड़ें और पुष्प
- (b) तना, जड़ें और पत्तियाँ
- (c) तना, पुष्प और फल
- (d) तना, पत्तियाँ और पुष्प
14. डबलरोटी के स्लाइस पर कवक का तीव्र गति से फैलने के लिए उत्तरदायी कारक कौन-से हैं ?
- (i) बड़ी संख्या में बीजाणुओं का होना
- (ii) डबलरोटी में नमी और पोषकों की उपलब्ध्ता
- (iii) नलिकाकार शाखित हाइपफों की मौजूदगी
- (iv) गोलाकार बीजाणुधनियों का निर्माण
(a) (i) और (iii) (b) (ii) और ( iv)
(c) (i) और (ii) (d) (iii) और (iv)
15. पराग-नली की लंबाई निम्नलिखित में से किन-किन के बीच की दूरी पर निर्भर होती है?
- (a) परागकण और वर्तिकाग्र का ऊपरी सतह
- (b) वर्तिकाग्र की ऊपरी सतह पर पराग कण और बीजांड
- (c) पुंकेसर के भीतर पराग कण और वर्तिकाग्र की ऊपरी सतह
- (d) वर्तिकाग्र की ऊपरी सतह और वर्तिकाग्र का निचला भाग
16. पुष्पों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
- (i) पुष्प हमेशा उभयलिंगी होते है
- (ii) ये लैंगिक जनन के अंग होते है
- (iii) ये पौधें के सभी वर्गों में पाए जाते है
- (iv) निषेचन के बाद इनसे फल बनते है
(a) (i) और (iv) (b) (ii) और (iii)
(c) (i) और (iii) (d) (ii) और (iv)
17. एकलिंगी पुष्पों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
- (i) इनमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों होते हैं
- (ii) इनमें या तो पुंकेसर होते हैं अथवा स्त्रीकेसर होते हैं
- (iii) इनमें परागण होता है
- (iv) वे एकलिंगी पुष्प जिनमें केवल पुंकेसर होते हैं, फल उत्पन्न नहीं कर पाते
(a) (i) और (iv) (b) (ii), (iii) और (iv)
(c) (iii) और (iv) (d) (i), (iii) और (iv)
18. पुष्पी पौधें के संदर्भ में लैंगिक जनन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
- (i) इसे दो प्रकार के युग्मकों की आवश्यकता होती है
- (ii) निषेचन एक अनिवार्य घटना होती है
- (iii) इसके फलस्वरूप हमेशा ही युग्मनज बनता है
- (iv) इससे बनने वाली संतति क्लोन होती है
(a) (i) और (iv) (b) (i), (ii) और (iv)
(c) (i), (ii) और (iii) (d) (i), (ii) और (iv)
19. चित्रा 8.1 में भाग A, B और C किस क्रम में होते हैं:

- (a) बीजपत्र, प्रांकुर और मूलांकुर
- (b) प्रांकुर, मुलांकुर और बीचपत्र
- (c) प्रांकुर, बीचपत्र और मूलांकुर
- (d) मूलांकुर, बीजपत्र और प्रांकुर
20. लैंगिक जनन के फलस्वरूप उत्पन्न संतति में अधिक विविधता पाई जाती है क्योंकि:
- (a) लैंगिक जनन एक अधिक समय तक चलने वाली प्रक्रिया है
- (b) आनुवंशिक पदार्थ एक ही स्पीशीज के दो जनकों से आता है
- (c) आनुवंशिक पदार्थ दो भिन्न स्पीशीजों के दो जनकों से आता है
- (d) आनुवंशिक पदार्थ अनेक जनकों से आता है
21. जीवधरियों के लिए जनन करना अनिवार्य है ताकि
- (a) व्यष्टि जीवित बना रहे
- (b) वे अपनी ऊर्जा-आवश्यकता की पूर्ति कर सकें
- (c) वृद्धि को बनाये रखें
- (d) पीढ़ी दर पीढ़ी स्पीशीज की निरंतरता को बनाए रखें
22. किशोरावस्था के दौरान मानव शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं। उस परिवर्तन पर चिन्ह लगाएँ जिसका संबंध लड़कों में लैंगिक परिपक्वता से है
- (a) दूध के दाँतों का टूटना
- (b) कद का बढ़ना
- (c) आवाज का भारी होना
- (d) वजन का बढ़ना
23. स्त्रियों में वह घटना कौन-सी है जो जनन प्रावस्था के प्रारंभ को परिलक्षित करती है?
- (a) शरीर की वृद्धि
- (b) केशों के पैटर्न में परिवर्तन आना
- (c) आवाज में परिवर्तन आना
- (d) रजोधर्म
24. पुरुषों में वृषण वृक्षणकोश के भीतर स्थित होते हैं क्योंकि इससे सहायता मिलती है –
- (a) मैथुन प्रक्रिया में
- (b) शुक्राणु बनने में
- (c) युग्मकों के आसानी से स्थानांतरण में
- (d) उपरोक्त सभी में
25. यौवनारंभ पर वृषणों का निम्नलिखित में कौन-सा कार्य नहीं होता?
- (i) जनन-कोशिकाओं का निर्माण
- (ii) टेस्टोस्टेराॅन का स्राव
- (iii) अपरा का विकास
- (iv) ईस्ट्रोजन का स्राव
(a) (i) और (ii) (b) (ii)और (iii)
(c) (iii) और (iv) (d) (i) और (iv)
26. नर जननांगों के विभिन्न भागों में शुक्राणुओं के परिवहन के लिए सही क्रम कौन-सा है?
- (a) वृषण → शुक्रवाहक → मूत्रामाग
- (b) वृषण → मूत्रावाहिनी → मूत्रामार्ग
- (c) वृषण → मूत्रामार्ग → मूत्रावाहिन
- (d) वृषण → शुक्रवाहक → मूत्रावाहिनी
27. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग यौन-संचारित नहीं होता?
- (a) सिफलिस (आतशक)
- (b) हिपैटाइटिस
- (c) HIV – AIDS
- (d) गोनोरिया (सुजाक)
लघु उत्तरीय प्रश्न
28. एक उभयलिंगी पौधे में, नन्हे पुंकेसरों को कृत्रिम रूप से निकाल दिए जाने पर भी, फल उत्पन्न होते हैं। उपरोक्त परिस्थिति के लिए उपयुक्त व्याख्या प्रस्तुत कीजिए।
29. एककोशिक जीव में क्या आप कोशिका-विभाजन को जनन का एक प्रकार मानेंगे? एक कारण बताइए।
30. क्लोन से आप क्या समझते हैं? अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संततियों में असाधरण समानता क्यों पाई जाती है?
31. लैंगिक रूप से जनन करने वाले जीवों की संतति और जनकों में गुणसूत्र समान संख्या में होते हैं। व्याख्या कीजिए।
32. यीस्ट के निवह जल में गुणन नहीं करते, बल्कि शर्करा के घोल में करते हैं। इसके लिए एक कारण बताइए।
33. ब्रेड का कवक डबलरोटी के सूखे स्लाइस की अपेक्षा नम स्लाइस पर तीव्र गति से क्यों वृद्धि करता है? कारण बताइए।
34. लैंगिक जनन से उत्पन्न संततियों में विविधताओं के पाए जाने के दो कारण बताइए।

36. इंटरनेट की सहायता से पाँच जंतुओं और पाँच पौधें में पाए जाने वाले गुणसूत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए। इस संख्या और जीव के आकार में संबंध् स्थापित कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
- (a) क्या अपेक्षाकृत बड़े जीवों में गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या अधिक होती है?
- (b) क्या अधिक गुणसूत्रों वाले जीवों की अपेक्षा कम गुणसूत्रों वाले जीव अधिक आसानी से जनन करते हैं?
- (c) गुणसूत्रों/कोशिकाओं की संख्या जितनी अधिक होगी, DNA की मात्रा भी उतनी ही अधिक होगी। इस कथन के औचित्य को सिद्ध कीजिए।
37. तबांकू के पौधे में, नर युग्मक में चैबीस गुणसूत्र होते हैं। मादा युग्मक में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होगी? युग्मनज में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होगी?
38. जिन पुष्पों में परागण नहीं होता है तो ऐसे पुष्पों में निषेचन क्यों नहीं हो सकता?
39. क्या किसी जीव विशेष के युग्मनज में, भू्रणीय कोशिकाओं में और वयस्क में गुणसूत्रों की संख्या एक समान होती है? इन तीनों अवस्थाओं में यह नियतता किस प्रकार बनी रहती है?
40. निषेचन के बाद पुष्प में युग्मनज कहाँ स्थित होता है?
41. जनन का संबंध स्पीशीज की समष्टि के स्थायित्व से होता है। इस कथन का औचित्य बताइए।
42. सामान्य वृद्धि और लैंगिक परिपक्वता में परस्पर क्या अंतर होता है?
43. स्खलन वेफ दौरान शुक्राणु का क्या मार्ग होता है? नर जनन-तंत्रा से संबंधित ग्रंथियों एवं उनके कार्यों की चर्चा कीजिए।
44. यदि निषेचन न हो तो गर्भाशय में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?
45. अल्पवयस्क भ्रूण के आरोपण के बाद गर्भाशय में क्या परिवर्तन होते हैं?
46. मैथुन के दौरान यांत्रिक अवरोधें के प्रयुक्त किए जाने के क्या लाभ होते हैं?
47. चित्र 8.3 में दिखाए गए निम्नलिखित से संबंधित भागों को नामांकित कीजिए

- (a) अंडे का उत्पादन
- (b) निषेचन का स्थल
- (c) आरोपण का स्थल
- (d) शुक्राणु का प्रवेश
48. एक अंडे और उसके युग्मनज के बीच गुणसूत्र संख्या का क्या अनुपात होगा? बताइए कि शुक्राणु आनुवंशिक दृष्टि से किस प्रकार अंडे से भिन्न होता है?
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
49. बताइए कि मुकुलन, खंडीभवन और पुनरुद्धभवन तीनों को जनन के अलैंगिक प्रकार क्यों माना जाता है? स्वच्छ आरेखों की सहायता से प्लैनैरिया में होने वाली पुनरुद्धभवन प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।
50. जनन के अलैंगिक और लैंगिक प्रकारों के बीच दो अंतर बताइए। लैंगिक जनन से उत्पन्न संततियों के बीच विविधता क्यों पायी जाती है? व्याख्या कीजिए।
51. परागण और निषेचन के बीच अंतर बताइए। एक पुष्प में निषेचन का स्थल और उसके उत्पाद बताइए। स्त्रीकेसर का स्वच्छ एवं नामांकित आरेख बनाइए तथा उसमें परागनली की वृद्धि और बीजांड में उसके प्रवेश करते हुए दिखाइए।
52. एक युग्मक और युग्मनज के बीच अंतर बताइए। लैंगिक जनन में उनकी भूमिका की व्याख्या कीजिए।
53. पुष्प का आरेख बनाइए और उसके चार चक्करों को नामांकित कीजिए। पुष्प के उन अंगों के नाम लिखिए जिनमें युग्मक बनते हैं।
54. अपरा क्या होता है? गर्भावस्था में उसकी भूमिका की चर्चा कीजिए।
55. गर्भधारण रोकने की विभिन्न विधियाँ कौन – सी हैं ? किसी एक विधि की विस्तार से चर्चा कीजिए।
56. निषेचन कैसे होता है? निषेचन सामान्यतः माह में केवल एक बार होता है। चर्चा कीजिए।
57. जननप्रधानत: वह परिघटना है जो किसी व्यष्टि के जीवित बने रहने के लिए नहीं होती बल्कि स्पीशीज के स्थायितव के लिए होती है। इस कथन का औचित्य बताइए।
58. यौन-संचारित रोगों का वर्णन कीजिए और बताइए कि उनसे कैसे बचा जा सकता है।
कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – जीव जनन कैसे करते हैं ?
यूनिट 8 – जीव जनन कैसे करते हैं ? के प्रश्नों के उत्तर यहां से प्राप्त करें।

लघुउत्तरीय प्रश्न
28. वर्तिकाग्र यथावात्र बना रहता है। पर – परागण हो जाता है जिससे निषेचन और फल निर्माण हो जाता है।
29. हाँ, क्योंकि इसके फलस्वरूप दो संतति कोशिकाएँ बन जाती हैं, अर्थात् इससे जीव की और अधिक व्यष्टियाँ बन जाती हैं।
30. क्लोन किसी जीव की उस संतति को कहते हैं जो जनन की अलैंगिक विधि से उत्पन्न होती हैं। चूँकि इन संततियों में अपने जनक के DNA । की यथातथ्य कापियाँ विद्यमान होती, अतः क्लोनों में अभूतपूर्व समानता पायी जाती है।
31. युग्मक निर्माण के दौरान होने वाली न्यूनकारी विभाजन (अर्धसूत्री विभाजन) नर और मादा दोनों में ही गुणसूत्रों की संख्या को आधा कर देता है। चूँकि ये दोनों युग्मक निषेचन के दौरान परस्पर संलीन हो जाते हैं, अतः संतति में गुणसूत्रों की मूल संख्या (जैसी कि जनक में थी) फिर से वापस बन जाती है।
32. यीस्ट में जीवन के सभी क्रियाकलापों का बनाए रखने के लिए ऊर्जा शर्करा उपलब्ध कराती है। जल में, अपनी कोशिकाओं में अपर्याप्त ऊर्जा के कारण, यीस्ट कोशिकाएँ जनन नहीं कर पातीं।
33. हाइफाओं की वृद्धि के लिए नमी (आर्द्रता) एक महत्वपूर्ण कारक है। डबलरोटी के नम स्लाइस में नमी और पोषक पदार्थ दोनों ही कवक (ब्रेड मोल्ड) को मिल जाते हैं, अतः वह तेजी से वृद्धि करता है। डबलरोटी को सूखा स्लाइड पोषक पदार्थ तो प्रदान करता है किंतु नमी नहीं, इसलिए हाईफ़े वृद्धि नहीं कर पाते।
34. (a) लैंगिक जनन में लक्षणों के अलग-अलग समुच्चय करके दो जनक शामिल होते हैं।
(b) युग्मकों में जीनों के संयोजन अलग-अलग होते हैं।
35. हाँ, चित्र D और E के गहरे रंग में दिखाए गए भाग पुनरुदभूत अर्धांश दिखाते हैं।

36. (a) नहीं, जीव के आकार और उसकी गुणसूत्री संत्रया के बीच कोई संबंध नहीं होता।
(b) नहीं, जनन – प्रक्रिया एक सामान पैटर्न के अनुसार होती है, और वह गुणसूत्रों की संख्या पर निर्भर नहीं होती।
(c) हाँ, चूँकि गुणसूत्र का प्रश्न घटक DNA होता है, इसलिए यदि किसी कोशिका में गुणसूत्र अधिक होओगे तो DNA की मात्रा भी अधिक होगी।
37. मादा युग्मक में गुणसूत्रों की संख्या 24 होती है।
युग्मनज में गुणसूत्रों की संख्या 48 होती है।
38. एक फूल में निषेचन प्रक्रिया नर और मादा दोनों ही युग्मकों की आवश्यकता होती है।
यदि परागण नहीं होता है तो नर युग्मक उपलब्ध नहीं होगा, अत: निषेचन संभव नहीं होगा।
39. हाँ, गुणसूत्रों की संख्या की नियतता बनी रहेगी क्योंकि इन तीनों ही संरचनाओं की कोशिकाओं में केवल समसूत्रीविभाजन होता है।
40. युग्मनज बीजांड के भीतर स्थित होता है जो अंडाशय के भीतर विद्यमान होता है।
41. जनन में, DNA एक पीड़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँच जाता है।DNA के प्रतिलिपिकरण में मामूली विविधता के साथ-साथ नियतता बनी रहती है। इसी नियतता के कारण स्पीशीश की स्थायित्व बनी रहती है।
42. सामान्य वृद्धि का अर्थ है शरीर में होने वाली परिवर्धनात्मक प्रक्रिया के विभिन्न प्रकार, जैसे कि ऊँचाई में वृद्धि , भार में वृद्धि शरीर की आकृति और आकार में परिवर्तन, लेकिन लैंगिक परिपक्वता यौवनावस्था में परिलक्षित परिवर्तनों के लिए विशिष्ट होती है जैसे, आवाज भारी होना, बालों का नया पैटर्न, मादा में वक्षस्थल का विकास, आदि।
43.शुक्राणु वृषण में से बाहर निकल कर शुक्रवाहकों में आ जाते हैं और स्खलित होने से पहले फिर वहाँ से मूत्रामार्ग में होकर गुजरते हैं। शुक्राशय और प्राॅस्टेट ग्रंथियों के स्त्राव शुक्राणुओं को पोषण प्रदान करते हैं तथा उनके परिवहन में भी सहायता करते हैं।
44. गर्भाशय का मोटा और स्पंजी अस्तर धीरे-धीरे विखंडित हो जाता है और योनि के जरिए रुधिर एवं श्लेष्मा के रूप में बाहर निकल जाता है।
45. गर्भाशय की भित्ति मोटी हो जाती है अर्थात् उसमें रुधिर-वाहिकाएँ प्रचुर मात्रा में बन जाती है। अपरा नामक एक विशिष्ट ऊतक विकसित हो जाता है जो भू्रण को गर्भाशय की भित्ति से जोड़ देता है। अपरा भ्रूण को पोषक पदार्थ और ऑक्सीजन प्रदान करता है।
46. काॅन्डोम जैसे यांत्रिक अवरोध शुक्राणुओं को अंडे तक नहीं पहुँचने देते हैं। अतः काॅन्डोम गर्भावस्था को रोकने की एक कारगर विधि है। संभोग के दौरान काॅन्डोम संक्रमणों के संचारण को भी रोकता है।
47. (a) अंडाशय : (अंडे का उत्पादन)
(b) अंडवाहिनी: (निषेचन -स्थल)

(c) गर्भाशय: (अंतरोपण का स्थल)
(d) योनि : (शुक्राणुओं का प्रवेश)
48. अनुपात 1: 2 का होता है। शुक्राणुओं में या तो X गुणसूत्र होता है अथवा Y, जबकि अंडे में हमेशा ही X गुणसूत्र होगा।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न
49. मुवुफलन, खंडी भवन और पुनरुद्धभवन को अलैंगिक प्रकार का जनन माना जाता है क्योंकि इन सभी में केवल एक ही जनन शामिल होता है, तथा इस प्रकार के जनन में युग्मक नहीं बनते।


लैंगिक जनन के दौरान दो प्रकार के युग्मक परस्पर संलीन होते हैं। हालाँकि युग्मकों में गुणसूत्रों की संख्या समान होती है। फिर भी उनका DNA समान नहीं होता। इस स्थिति के कारण संततियों में विविधता आ जाती है।
51. परागकोश के परागकणों को वर्तिकाग्र तक पहुँचने की प्रक्रिया को परागण कहते हैं। नर और मादा युग्मकों के संलीन होकर युग्मज निर्माण की प्रक्रिया को निषेचन कहते हैं

52. युग्मक, लिंग-कोशिका अथवा जनन-कोशिका का प्रतिनिधित्व करता है। युग्मक दो प्रकार के होते हैं – नर और मादा।
युग्मनज निषेचन का उत्पाद है : निषेचन के दौरान नर और मादा युग्मक परस्पर संलीन हो जाते हैं।
युग्मनज अगली पीढ़ी की पहली कोशिका होती है। यह विभाजित होकर एक भ्रूण बनाती है जो बाद में वृद्धि करके एक नयी व्यष्टि का रूप ले लेता है।

54. संकेत –
- (a) भ्रूण और गर्भाशय-भित्ति के बीच विशिष्ट ऊतक का संबंध
- (b) इसमें उद्धघ होते हैं जो सतही क्षेत्रा को बढ़ा देते हैं
- (c) रुधिर के जरिए जननी से भू्रण तक पोषण और ऑक्सीजन को पहुँचने में सहायता करता है।
- (d) भू्रण के भीतर बनने वाले अपशिष्ट पदार्थ अपरा के शरिए जननी के रुधिर में पहुँच जाते हैं।
55. संकेत –
- (a) गर्भनिरोधक विधियों का प्रयोग किया जाता है, जैसे (i) यांत्रिक (ii) औषधियाँ (गोलियाँ), ;(iii) लूप अथवा काॅपर T और (iv)शल्य चिकित्सा विधि।
- (b) गोलियों से हाॅर्मोनी संतुलन बिगड़ जाता है और इस प्रकार अंडे का निष्कासन नहीं हो पाता, अतः निषेचन भी नहीं हो पाता है।
56. संकेत –
- (a) मैथुन के दौरान शुक्राणु योनि मार्ग के शरिए प्रवेश करते हैं और ऊपर की तरफ अग्रसित होते हैं।
- (b) अंडाशय में से निष्कासित अंडा अंडवाहिनी में पहुँच जाता है।
- (c) शुक्राणु अंडवाहिनी में अंडे के संपर्क में आता है और निषेचन हो जाता है।
- (d) अंडा अंडाशय में से प्रत्येक माह निष्कासित होता है।
57. संकेत –
- (a) जीवित बने रहने के लिए जीवों को ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिसे वे पोषण और श्वसन जैसी जैव प्रक्रियाओं से प्राप्त करते हैं।
- (b) जनन में काफी ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
- (c) जनन के दौरान DNA प्रतिलिपिकरण के जरिये आनुवांशिक पदार्थ एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचता है।
- (d) DNA प्रतिलिपिकरण में अत्यधिक नियतता एवं काफी विविधता होती है जो बदलते हुए पर्यावरण में स्पीशीश की स्थिरता के लिए लाभकारी होता है।
58. संकेत –
- (a) ये संक्रामक रोग हैं जिनका संचारण मैथुन के दौरान होता है।
- (b) ये रोग बैक्टीरियाजन्य हो सकते हैं अथवा वायरसजन्य।
- (c) काॅडोम जैसे यांत्रिक अवरोध के प्रयोग से संक्रमण-संचारण को रोका जा सकता है।
इस पेज पर दिए गए कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – जीव जनन कैसे करते हैं ? की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.