• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » 11th Class » कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

by Sakshi Verma
December 7, 2019
in 11th Class
Reading Time: 4min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

जीव विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो जीव विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 10 – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 11 
विषय: जीव विज्ञान 
अध्याय: यूनिट 10 – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

कक्षा 11 जीव विज्ञान के यूनिट 10 – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

1.अर्धसूत्रण के फलस्वरूप –
(a) युग्मक बनते हैं।
(b) गुणसूत्रों की संख्या कम हो जाती है।
(c) विभिन्नता आती है
(d) उपर्युक्त सभी

2. अर्धसूत्राीय (अर्धसूत्रीविभाजन) की किस अवस्था पर युग्मकों का आनुवंशिक संघटन अंततःनिर्धारित हो जाता है?
(a) मध्यावस्था (मेटाफेज) – I
(b) पश्चावस्था (ऐनाफेज) – II
(c) मध्यावस्था – II
(d) पश्चावस्था – I

3. जीवों में अर्धसूत्रण (अर्धसूत्रीविभाजन) किस दौरान होता है?
(a) लैंगिकतः जनन के दौरान
(b) कायिकतः जनन के दौरान
(c) लैंगिक और कायिक दोनों ही प्रकार के जनन के दौरान
(d) उपर्युक्त सभी

4. अर्धसूत्रीविभाजन की पश्चावस्था – I के दौरान –
(a) समजात गुणसूत्र पृथक हो जाते हैं।
(b) असमजात गुणसूत्र पृथक हो जाते हैं।
(c) सह-अर्धसूत्र पृथक हो जाते हैं।
(d) गैर सह-अर्धसूत्र (नाॅन-क्रोमैटिड) पृथक हो जाते हैं।

5. समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) की विशेषता है –
(a) न्यूनकारी विभाजन
(b) सम विभाजन
(c) न्यूनकारी तथा सम विभाजन
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

6. अर्धसूत्रण (अर्धसूत्रीविभाजन)-1 का युगली (बाइवैलें) किससे बना होता है?
(a) दो अर्धसूत्रों (अर्धगुणसूत्रों) और एक सूत्रकेंद्र से
(b) दो अर्धगुणसूत्रों और दो सूत्रकेंद्रों से
(c) चार अर्धगुणसूत्रों और दो सूत्रकेंद्रों से
(d) चार अर्धगुणसूत्रों और चार सूत्रकेंद्रों से

7. जो कोशिकाएँ विभाजित नहीं हो रही हों, वे किस अवस्था पर हो सकती हैं?
(a) G1
(b) G2
(c) Go
(d) S- प्रावस्था

8. निम्न दी गई परिघटनाओं में से कौन-सी परिघटना समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) के दौरान नहीं दिखाई देती?
(a) क्रोमैटिन संघनन
(b) तारककेंद्रों का विपरीत ध्रुवों की तरफ गति करना
(c) ऐसे गुणसूत्रों का दिखाई देना जिनके दोनों अर्धगुणसूत्र परस्पर सूत्रकेंद्र पर जुड़े होते हैं
(d) विनिमय (क्रासिंग ओवर)

9. अर्धसूत्रण (अर्धसूत्रीविभाजन) के विषय में गलत कथन को पहचानिये।
(a) समजात गुणसूत्रों का युग्मित होना।
(b) चार अगुणित कोशिकाएँ बन जाती हैं।
(c) अर्धसूत्रीविभाजन के अंत में गुणसूत्रों की संख्या घटकर आधी रह जाती है।
(d) डी.एन.ए. (DNA) प्रतिक्रितियन के दो चक्र पूरे हो जाते हैं।

10. G1- प्रावस्था के बारे में सही कथन चुनिए।
(a) कोशिका उपापचयी दृष्टि से निष्क्रिय होती है।
(b) कोशिका के डी.एन.ए. (DNA) का प्रतिक्रियन नहीं होता
(c) यह संश्लेषण की प्रावस्था है।
(d) कोशिका की वृद्धि रुक जाती है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1.प्राककेंद्रकी और सुकेंद्रकी कोशिकाओं में से किस कोशिका का विभाजनकाल अपेक्षाकृत कम अवधि वाला होता है?

2. कोशिका-चक्र की कौन-सी प्रावस्था सबसे लंबी अवधि तक चलती है?

3. गुणसूत्रों के अभिरंजन (रंगने) के लिए आमतौर से इस्तेमाल किए जाने वाले अभिरंजक (स्टेन) का नाम लिखिए।

4. जंतुओं और पादपों के किन ऊतकों में अर्धसूत्रण (अर्धसूत्रीविभाजन) होता है?

5. मान लीजिए कि ई. कोलाई (ऐस्खेरिखिया कोलाई) के द्विगुणन का औसतन समय 20 मिनट है, तो बताइए कि ई. कोलाई की दो कोशिकाओं को 32 कोशिकाएँ बनने में कितना समय लगेगा?

6. समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) की विभिन्न अवस्थाओं को दर्शाने के लिए आप को मानव-शरीर के किस भाग का उपयोग करना चाहिए।

7. एक गुणसूत्र के रूप में वर्गीकृत किए जाने के लिए एक अर्धसूत्रों (अर्धगुणसूत्र) में कौन-कौन- सी विशेषताएँ होनी चाहिए?

8.

9. यदि किसी ऊतक में किसी एक समय पर 1024 कोशिकाएँ विद्यमान हैं। तो बताइए कि मूल
एकल जनक कोशिका में समसूत्रण (सूत्राीविभाजन) में कितने चक्र हुए होंगे?

10. एक परागकोश में 1200 परागकण हैं। बताइए कि कितनी पराग मातृ कोशिकाओं ने उन्हें उत्पन्न किया होगा?

11. कोशिका चक्र की किस अवस्था में डी.एन.ए. (DNA) का संश्लेषण हेाता है?

12. कहा जाता है कि मानव कोशिकाओं (सुकेंद्रकी कोशिकाओं) में कोशिका विभाजन का एक चक्र 24 घंटे में पूरा होता है। आपकी राय में चक्र की कौन-सी प्रावस्था कोशिका चक्र की अधिकतम अवधि तक चलती है?

13.

14.

लघु उत्तरीय प्रश्न

1.तर्कु निर्माण के अतिरिक्त, सूत्रकेंद्रों की क्या भूमिका होती है?

2. क्या (माइटोकाॅन्ड्रिया) और (प्लैस्टिडों) का अपना-अपना डी.एन.ए. (DNA) (आनुवंशिक पदार्थ) होता है। सूत्राीविभाजन जैसे केंद्रक-विभाजन के दौरान इनके परिणाम के बारे में जानकारी क्या है?

3.

4. किसी कोशिका में 32 गुणसूत्र हैं। इस कोशिका में समसूत्रण (सूत्राीविभाजन) होता है। मध्यावस्था के दौरान गुणसूत्र संख्या (N) कितनी होगी? पश्चावस्था के दौरान डी.एन.ए. (DNA) पदार्थ (C) की स्थिति क्या होगी?

5. किसी ऊतक में समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) अवस्था का परीक्षण करते समय, पता चलता है कि कुछ कोशिकाओं में तो 16-16 गुणसूत्र हैं और कुछ अन्यों में 32-32 गुणसूत्र हैं। गुणसूत्रों की संख्या में इस अंतर के लिए आप क्या संभव कारण बता सकते हैं? क्या आप सोचते हैं कि 16 गुणसूत्र वाली कोशिकाएँ 32 गुणसूत्र वाली कोशिकाओं से उत्पन्न हुई होंगी अथवा इसके उलट स्थिति रही होगी?

6.

7. समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) के परिणामस्वरूप दो कोशिकाएँ बनती हैं जो एक दूसरे के समान होती हैं। सूत्रीविभाजन के दौरान निम्नलिखित अनियमितताओं में से प्रत्येक अनियमितता के होने पर क्या परिणाम होंगे ?
(a) केंद्रकीय झिल्ली का विघटन न हो
(b) डी.एन.ए. (DNA) का अनुलिपियन / प्रतिलिपियन
(c) अर्धगुणसूत्र का विभाजन न हो
(d) कोशिका द्रव्य विभाजन (साइटोकाइनेसिस) न हो

8. एककोशिक और बहुकोशिक दोनों ही प्रकार के जीवों में समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) होता है। इन दोनों के बीच प्रक्रिया में अगर कोई अंतर पाए जाते हैं तो वे कौन-से हैं?

9. उस विकृतिजन्य स्थिति का नाम बताइए जिसमें अनियंत्रित कोशिका विभाजन होता है।

10. प्राणी कोशिकाओं में S- प्रावस्था के दौरान दो प्रमुख घटनाएँ होती हैं- डी.एन.ए. (DNA) प्रतिकृतियन और तारककेंद्रों का द्विगुणन। ये घटनाएँ कोशिका के किन भागों में होती हैं?

11. इस कथन पर चर्चा कीजिए। यों तो अर्धसूत्राीविभाजन में स्वभावतः गुणसूत्रो की संख्या घट जाती है, फिर भी उससे प्रत्येक स्पीशीज़ में विशिष्ट गुणसूत्र संख्या ज्यों की त्यों बनी रहती है।

12. उस कोशिका का नाम बताइए जो महिनों और वर्षों तक द्विपट्ट (डिप्लोटीन) अवस्था में ही बनी रहती है। 2-3 पंक्तियों में बताइए कि उसमें कोशिका चक्र किस प्रकार पूरा होता है?

13. पादप कोशिकाओं में कोशिका द्रव्य विभाजन (साइटोकाइनेसिस) किस प्रकार प्राणियों में होने वाले साइटोकाइनेसिस से भिन्न होता है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. ‘‘अंत्यावस्था (टेलीफेज), पूर्वावस्था (प्रोफज) से एकदम विपरीत होती है’’- इस कथन पर चर्चा कीजिए।

2. अर्धसूत्रण (अर्धसूत्रीविभाजन)-I की विभिन्न अवस्थाएँ कौन-कौन सी हैं? प्रत्येक अवस्था के दौरान होने वाली गुणसूत्री घटनाओं का नाम सहित वर्णन करें।

3. समसूत्रण (सूत्रीविभाजन) और अर्धसूत्रण (अर्धसूत्रीविभाजन) की विभिन्न घटनाओं के बीच अंतर बताइए।

4. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(a) युग्मसूत्राी (सिनैप्टोनीमल) संमिश्र
(b) मध्यावस्था (मेटाफेज़) पट्टिका

5. बहुकोशिक जीवों में समसूत्रण (सूत्राीविभाजन) और अर्धसूत्रण (अर्धसूत्राीविभाजन) के महत्त्व की संक्षेप में चर्चा कीजिए।

6. किसी जीव में दो जोड़ी गुणसूत्र हैं (अर्थात् गुणसूत्रों की संख्या 4 है)। अर्धसूत्राीविभाजन- II की विभिन्न प्रावस्थाओं के दौरान गुणसूत्रों की व्यवस्था का आरेख बनाइए।

कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

LPUNEST 2021 Application Form

यूनिट 10 – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन के प्रश्नों के उत्तर यहाँ से प्राप्त करें

1- d
2- b
3- a
4- a
5- b
6- c
7- c
8- d
9- d
10- b

इस पेज पर दिए गए कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 11 जीव विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Tags: कक्षा 11 प्रश्न उत्तरकक्षा 11 जीव विज्ञानएनसीईआरटी

Related Posts

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 10 : विकास

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 9 : शांति

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 8 : धर्मनिरपेक्षता

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 7 : राष्ट्रवाद

Next Post
aglasem hindi

कक्षा 12 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – d- एवं f- ब्लॉक तत्व

Discussion about this post

Registrations Open!!

LPUNEST 2021 Application Form

Top Three

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

aglasem hindi

दिवाली पर निबंध | Diwali Essay in Hindi : दीपावली का निबंध हिंदी में यहां से पढ़ें

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Free Mock Test Click Here