जीव विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो जीव विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ प्राणियों में संरचनात्मक संगठन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 7 – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 11
विषय: जीव विज्ञान
अध्याय: यूनिट 7 – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
कक्षा 11 जीव विज्ञान के यूनिट 7 – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।
1.निम्नलिखित कोशिका की कौन-सी एक किस्म बड़ी रक्त वाहिका की भीतरी भितियों के निर्माण में भाग लेती है?
(a) धनाकार उपकला
(b) स्तंभाकार उपकला
(c) शल्की उपकला
(d) स्तरित उपकला
2. निम्नलिखित किस श्रेणी के साथ वसा ऊतक का संबंध है?
(a) उपकलीय
(b) संयोजी
(c) पेशीय
(d) तंत्रिक
3. निम्नलिखित में से कौन एक संयोजी ऊतक नहीं है?
(a) अस्थि
(b) उपास्थि
(c) रक्त (रुधिर)
(d) पेशी
4. पर्याणिका केंचुआ की आय का एक सुस्पष्ट भाग है, यह इसमें पाया जाता है –
(a) खंड 13-14-15
(b) खंड 14-15-16
(c) खंड 12-13-14
(d) खंड 15-16-17
5. शूक केंचुए को चलने में सहायता करता है परंतु यह सभी खंडों में उपस्थित नहीं रहता, निम्नलिखित में से कौन से शूकधारी खंड है
(a) प्रथम खंड
(b) अंतिम खंड
(c) पर्याणिका खंड
(d) 20-22 खंड
6. तिलचट्टे के लिए निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रत्येक अंडाश्य में अंडाश्यक की संख्या दस होती है।
(b) डिंभक अवस्था इल्ली कहलाती है।
(c) मादा में गुद शूक अनुपस्थित रहते हैं।
(d) यह यूरिया उत्सर्गी होते हैं।
7. निम्नलिखित का मिलान कीजिए –

8.

9.

10.

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. केंचुओं में खंडों की संख्या बताइए जो सुस्पष्ट गहरे रंग की पट्टी अथवा पर्याणिका से ढ़की रहती है।
2. तिलचट्टे में कठलें कहाँ स्थित होते हैं?
3. अपने वयस्क रूप तक पहुँचने के लिए तिलचट्टे के अर्भकों में कितनी बार निर्माेक होता है?
4. मेंढक के लिंग की पहचान कीजिए जिसमें ध्वनि उत्पन्न करने वाला वाककोश उपस्थित रहता है।
5. उस प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके द्वारा बैंगची (टैडपोल) एक वयस्क मेंढक में परिवर्धित होता है।
6. केंचुए के कायखंडों के लिए किस वैज्ञानिक शब्द का प्रयोग किया जाता है?
7. पेशी रेशा जो दोनों सिरों पर क्रमशः पतला होता जाता है परंतु इसमें रेखाएँ नहीं होती हैं। इस पेशी का नाम क्या है?
8. ऊतकों में पाए जाने वाले विभिन्न कोशिका जंक्शनों का नाम लिखिए।
9. एक व्यस्क नर मेंढक के दो पहचानकारी लक्षण बताएँ।
10. तिलचट्टे के मुख के किस भाग की तुलना हमारी जीभ से की जा सकती है?
11. मेंढक का पाचन तंत्र निम्नलिखित भागों का बना होता है। इन सभी भागों को मुख से आरंभ कर एक क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
मुख, ग्रसिका, मुखगुहा, आमाशय, आंत्र, अवस्कर, मलाशय, अवस्कर द्वार।
12. ग्रसिका त्वचीय श्वसन तथा फुप्फुसीय श्वसन में क्या अंतर है?
13. मेंढक के यकृत तथा आँत वृक्क और आँत के मध्य विशेष शिरा-संबंध होते हैं। इन संबंधों को क्या कहते हैं?
लघु उत्तरीय प्रश्न
1.तिलचट्टे के यकृत अंद्यनाम की अवस्थिति बताइए। इसका क्या कार्य है?
2. मेंढक मानव जाति के लिए लाभप्रद है, इस कथन की पुष्टि कीजिए।
3. स्पंज की काय में ऊतक स्तरी संगठन नहीं पाया जाता यद्यपि यह हजारों-लाखों कोशिकाओं का बना होता है। टिप्पणी कीजिए।
4. प्राणियों में संरचनात्मक संगठन विभिन्न स्तर जैसे कोशिका- अंग-अंग तंत्र तक होता है। इस शृंखला में क्या गायब है? इस प्रकार के संगठन का महत्त्व बताइए।
5. स्तरित उपकला कोशिकाओं की स्त्रवण में सीमित भूमिका हेाती है। हमारी त्वचा में इनकी भूमिका की पुष्टि कीजिए।
6. अंतराल जंक्शन किस प्रकार से अंतराकोशिक संचार को सुकुर बनाता है?
7. रुधिर, अस्थि तथा उपास्थि को संयोजी ऊतक क्यों कहा जाता है?
8. तंत्रिएकों को उत्तेजनात्मक कोशिकाएँ क्यों कहते हैं? तंत्रिएक की झिल्ली के विशेष लक्षण बताइए।
9. केंचुआ किसानों का मित्र क्यों कहलाता है?
10. केंचुआ के काय की पृष्ठ तथा अधर सतह में किस प्रकार अंतर करेंगे।
11. निम्न में से गलत कथनों को सही कीजिए।
(a) केंचुए के अभिगमन एक नर जनन रंध्र उपस्थित रहता है।
(b) केंचुए के चालन में शूक सहायता करते हैं।
(c) केंचुए की काय भित्ति में पेशीय परत केवल वर्तुल पेशियों का बना हेाता है।
12. केंचुएँ के वृक्कक जो मूलभूत रूप से सदृश्य संरचना वाले होते हैं, को तीन किस्मों में क्यों वर्गीकृत किया गया है? प्रत्येक किस्म का नाम बताइए।
13.

14.

15. तिलचट्टे की आँख के विशेष लक्षणों का वर्णन करिये।
16. मेंढक असमतापी है और यह छदमावरण प्रदर्शित करता है और इसमें ग्रीष्मनिष्क्रियता तथा शीत निष्क्रियता होती है। ये सभी किस प्रकार से इसके लिए लाभप्रद हैं?
17.

18.

19. उदाहरणों की सहायता से कूट (छद्म) तथा सही काय खंडीभवन में अंतर बताइए।
20. हृदय में पाए जाने वाले ऊतकों की क्या विशेषताएँ हैं?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. कोशिकाओं के संरचनात्मक रूपांतरणों के आधार पर उपकला ऊतक को वर्गीकृत करते हुए वर्णन कीजिए।
2. संयोजी ऊतक के सामान्य लक्षणों का वर्णन कीजिए। संरचना तथा कार्यों के आधार पर अस्थियों तथा उपस्थियों के मध्य पाए जाने वाले भेद बताइए।
3. मैथुन के दौरान केंचुए में होने वाले युग्मकी विनिमय पर टिप्पणी प्रस्तुत कीजिए।
4. लेबल किए गए आरेख की सहायता से तिलचट्टे की पाचन क्रिया की व्याख्या कीजिए।
5. मेंढक के नर जनन तंत्र का स्वच्छ एवं साफ-साफ एवं अच्छी तरह लेबल किया गया आरेख बनाइए।
कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन
यूनिट 7 – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन के प्रश्नों के उत्तर यहाँ से प्राप्त करें
1- c
2- b
3- d
4- b
5- a
6- c
7- b
8- a
9- b
10- d
इस पेज पर दिए गए कक्षा 11 जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में संरचनात्मक संगठन की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.