• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » 11th Class » कक्षा 11 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

कक्षा 11 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

by Sakshi Verma
December 7, 2019
in 11th Class
Reading Time: 7min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

रसायन विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 11 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो रसायन विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 3 – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 11
विषय: रसायन विज्ञान 
अध्याय: यूनिट 3 – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

कक्षा 11 रसायन विज्ञान के यूनिट 3 – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

1. समइलेक्ट्रोनी स्पीशीज Na+, Mg2+, F- और O2– की त्रिज्याओं की बढ़ती हुई लम्बाई का सही क्रम क्या है –
(i) F- < O2– < Mg2+ < Na+
(ii) Mg2+ < Na+ < F– < O2–
(iii) O2– < F– < Na+ < Mg2+
(iv) O2– < F– < Mg2+ < Na+

2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐक्टिनाॅयड नहीं है?
(i) क्यूरियम (Z = 96)
(ii) कैलिफोर्नियम (Z = 98)
(iii) यूरेनियम (Z = 92)
(iv) टर्बियम (Z = 65)

3. एक परमाणु के बाहरी कोशों के इलेक्ट्राॅनों पर किसी आंतरिक कोश के, s, p, d एवं f इलेक्ट्राॅनों के आवरण प्रभाव का क्रम होता है –
(i) s > p > d > f
(ii) f > d > p > s
(iii) p < d < s > f
(iv) f > p > s > d

4. Na, Mg, Al तथा Si की प्रथम आयतन एन्थेलपी का क्रम है –
(i) Na < Mg > Al < Si
(ii) Na > Mg > Al > Si
(iii) Na < Mg < Al < Si
(iv) Na > Mg > Al < Si

5. गैडोलिनियम (परमाणु क्रमांक 64) का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है –
(i) [Xe] 4f 3 5d 5 6s2
(ii) [Xe] 4f 7 5d2 6s1
(iii) [Xe] 4f 7 5d1 6s2
(iv) [Xe] 4f 8 5d 6 6s2

6. कथन, जो तत्वों के आवर्ती वर्गीकरण के लिए सही नहीं है-
(i) तत्वों के गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।
(ii) अधात्विक तत्वों की संख्या धात्विक तत्वों की अपेक्षा कम होती है।
(iii) संक्रमण तत्वों के 3d- कक्षक में इलेक्ट्राॅन, 3p- कक्षकों के पश्चात् तथा 4s- कक्षकों से पूर्व भरे
जाते हैं।
(iv) आवर्त में तत्वों की प्रथम आयनन एन्थैल्पी का मान परमाणु क्रमांक बढ़ने के साथ सामान्यतः
बढ़ता है।

7. हैलोजनों में इलेक्ट्राॅन प्राप्त करने में निकली उर्जा की मात्रा (इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी) का सही क्रम है-
(i) F > Cl > Br > I
(ii) F < Cl < Br < I
(iii) F < Cl > Br > I
(iv) F < Cl < Br < I

8. आवर्त सारणी के दीर्घ स्वरूप में आवर्त संख्या बराबर होती है-
(i) आवर्त के किसी भी तत्व की चुम्बकीय क्वांटम संख्या के
(ii) आवर्त के किसी भी तत्व के परमाणु क्रमांक के
(iii) आवर्त के किसी भी तत्व की अधिकतम मुख्य क्वांटम संख्या के
(iv) आवर्त के किसी भी तत्व की अधिकतम दिगंशीय क्वांटम संख्या के

9. ऐसे तत्व, जिनमें इलेक्ट्राॅन क्रमशः 4f कक्षकों में भरे जाते हैं, कहलाते हैं-
(i) एक्टिनोइड
(ii) संक्रमण तत्व
(iii) लैंथेनोइड
(iv) हैलोजन

10. दी गई स्पीशीज़ के आकार का निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?

11. आॅक्सीजन परमाणु से आॅक्साइड आयन O2– (g) के बनने में पहले एक उफष्माक्षेपी और फिर एक उष्माशोषी पद की आवश्यकता होती है, जैसा कि नीचे दिया गया है।

अतः गैस अवस्था में O2– बनने की प्रक्रिया अनुकूल नहीं है यद्यपि O2– और निआॅन समइलेक्ट्राॅनी हैं। इसका कारण है-
(i) आॅक्सीजन अधिक रिणविद्युति है।
(ii) आॅक्सीजन में इलेक्ट्राॅन जुड़ने से बड़े आकार का आयन बनता है।
(iii) इलेक्ट्राॅनों के मध्य प्रतिकर्षण, उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करके स्थायित्व प्राप्त करने की अपेक्षा अधिक होता है।
(iv) O– आयन का आकार आॅक्सीजन परमाणु की अपेक्षा छोटा होता है।

12. नीचे दिए गए गद्यांश के बाद कुछ बहुविकल्प प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर केवल एक विकल्प है। सही विकल्प का चयन कीजिए।
आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के क्रम में व्यवस्थित किया गया है, जो
इलेक्ट्राॅनिक विन्यास से सम्बन्ध्ति है। अन्तिम इलेक्ट्राॅन प्राप्त करने वाले कक्षकों के प्रकार के आधार पर आवर्त सारणी में तत्वों को चार ब्लाॅकों- s, p, d और f में विभाजित किया गया है। आधुनिक आवर्त सारणी में 7 आवर्त और 18 वर्ग हैं। प्रत्येक आवर्त एक नए उर्जा कोश के भरने के साथ प्रारंभ होता है। आॅफबाउ सिद्धांत के अनुसार, सात आवर्तों (1 से 7) में क्रमशः 2, 8, 8, 18, 18, 32 और 32 तत्व होते हैं। सातवां आवर्त अभी भी अपूर्ण है। आवर्त सारणी को बहुत लम्बा होने से बचाने के लिए f ब्लॉक तत्वों की दो श्रेणियों, जो लैन्थेनाॅयड और ऐक्टिनाॅयड कहलाती हैं, को आवर्त सारणी के मुख्य ढांचे के नीचे स्थान दिया गया है।
(a) परमाणु क्रमांक 57 वाला तत्व सम्बन्धित है-
(i) s – ब्लॉक से
(ii) p – ब्लॉक से
(iii) d – ब्लॉक से
(iv) f – ब्लॉक से
(b) p – ब्लॉक के अन्तिम छठे आवर्त के तत्व का बाह्य इलेक्ट्राॅनिक विन्यास है-
(i) 7s2 7p6
(ii) 5f 14 6d10 7s2 7p0
(iii) 4f 14 5d10 6s2 6p6
(iv) 4f 14 5d10 6s2 6p4
(c) निम्नलिखित परमाणु क्रमांक वाले तत्वों में से कौन-सा आवर्त सारणी के वर्तमान ढांचे में
समायोजित नहीं किया जा सकता?
(i) 107
(ii) 118
(iii) 126
(iv) 102
(d) एक ही वर्ग में परमाणु क्रमांक 43 वाले तत्व के उपर वाले तत्व का इलेक्ट्राॅनिक विन्यास है-
(i) 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d5 4s2
(ii) 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d5 4s1 4p5
(iii) 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d6 4s1
(iv) 1s2 2s2 2p6 3s2 3p6 3d6 4s2
(e) परमाणु क्रमांक 9, 17, 35, 53 और 85 वाले सभी तत्व हैं –
(i) उत्कृष्ट गैसें
(ii) हैलोजन
(iii) भारी तत्व
(iv) हल्के तत्व

13. चार तत्वों, A, B, C एवं D के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास नीचे दिए गए हैं।
(A) 1s2 2s2 2p6
(B) 1s2 2s2 2p4
(C) 1s2 2s2 2p6 3s1
(D) 1s2 2s2 2p5
निम्नलिखित में से इलेक्ट्राॅन प्राप्त करने की प्रवृत्ति के बढ़ने का सही क्रम है-
(i) A < C < B < D
(ii) A < B < C < D
(iii) D < B < C < A
(iv) D < A < B < C

निम्नलिखित प्रश्नों में दो अथवा अधिक विकल्प सही हो सकते हैं।

14. निम्नलिखित में से कौन-से तत्व 4 से अधिक सहसंयोजकता प्रदर्शित करते हैं?
(i) Be
(ii) P
(iii) S
(iv) B

15. वे तत्व जिनके परमाणु कम उर्जा के अवशोषण से आयनित हो जाते हैं (यानी स्पेक्ट्रम के दृश्य क्षेत्र की उर्जा), ज्वाला में गरम करने पर इसे रंग प्रदान करते हैं। निम्नलिखित में से किन वर्गों के तत्व ज्वाला को रंग प्रदान करेंगे?
(i) 2
(ii) 13
(iii) 1
(iv) 17

16. निम्नलिखित में से किन अनुक्रमों में केवल प्रतिनिध् तत्व हैं?
(i) 3, 33, 53, 87
(ii) 2, 10, 22, 36
(iii) 7, 17, 25, 37, 48
(iv) 9, 35, 51, 88

17. अपने वर्ग के अन्य तत्वों की तुलना में निम्नलिखित में से कौन-से तत्व एक इलेक्ट्राॅन अधिक आसानी से प्राप्त करेंगे?
(i) S (g)
(ii) Na (g)
(iii) O (g)
(iv) Cl (g)

18. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(i) आवर्त सारणी में हीलियम की प्रथम आयनन एन्थैल्पी उच्चतम है।
(ii) फ्लोरीन की अपेक्षा क्लोरीन की इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी कम ऋणात्मक है।
(iii) कमरे के ताप पर मरकरी और ब्रोमीन द्रव होते हैं।
(iv) किसी भी आवर्त में क्षार धातु की परमाणु त्रिज्या अधिकतम होती है।

19. निम्नलिखित में से कौन-से समुच्चयों में केवल समइलेक्ट्राॅनी आयन हैं?
(i) Zn2+, Ca2+, Ga3+, Al3+
(ii) K+, Ca2+, Sc3+, Cl –
(iii) P3–, S2–, Cl–, K+
(iv) Ti 4+, Ar, Cr3+, V5+

20. निम्नलिखित में से किन विकल्पों में व्यवस्था क्रम, उनके समक्ष लिखे गुणधर्म के अनुसार नहीं है?
(i) Al3+ < Mg2+ < Na+ < F– (बढ़ता आयन आकार)
(ii) B < C < N < O (बढ़ती प्रथम आयनन एन्थैल्पी)
(iii) I < Br < Cl < F (बढ़ती ऋणात्मक चिन्हयुक्त इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी)
(iv) Li < Na < K < Rb (बढ़ती धात्विक त्रिज्या)

21. निम्नलिखित में से किनकी कोई इकाई नहीं होती है?
(i) विद्युत ऋणात्मकता
(ii) इलेक्ट्रान लब्धि एन्थैल्पी
(iii) आयनन एन्थैल्पी
(iv) धात्विक गुण

22. आयनिक त्रिज्याएँ होती है –
(i) प्रभावी नाभिकीय आवेश के व्युत्क्रमानुपाती
(ii) प्रभावी नाभिकीय आवेश के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
(iii) आवरण प्रभाव के अनुक्रमानुपाती
(iv) आवरण प्रभाव के वर्ग के अनुक्रमानुपाती

23. एक तत्व आवर्त सारणी के वर्ग 13 और तीसरे आवर्त में है। निम्नलिखित में से यह तत्व कौन-से गुण
प्रदर्शित करेगा?
(i) विद्युत का सुचालक
(ii) द्रव्य , धात्विक
(iii) ठोस, धात्विक
(iv) ठोस, अधात्विक

24. समझाइए कि फ्लोरिन की इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी क्लोरीन से कम क्यों है।

25. सभी संक्रमण तत्व d- ब्लॉक तत्व हैं, परन्तु सभी d- ब्लॉक तत्व नहीं होते ,समझाइए ऐसा कैसे है ?

26. परमाणु क्रमांक 119 वाले तत्व के वर्ग और संयोजकता की पहचान कीजिए। इसका बाह्य इलेक्ट्राॅनिक विन्यास और इसवेफ आॅक्साइड का सामान्य सूत्र बताइए।

27. द्वितीय आवर्त के तत्वों की आयनन एन्थैल्पियों के मान निम्नलिखित हैं-
आयनन एन्थैल्पी h/k cal mol–1 : 520, 899, 801, 1086, 1402, 1314, 1681, 2080.
एन्थैल्पी के सही मान का तत्व के साथ मेल करके चित्र 3.1 में दिए गए आलेख को पूरा करिए और परमाणु संख्या के साथ तत्वों का प्रतीक चिन्ह लिखिए।

28. B, Al, C और Si तत्वों में,
(i) किसकी प्रथम आयनन एन्थैल्पी उच्च्तम है ?
(ii) किसका धत्विक गुण सबसे अधिक है?
अपने प्रत्येक उत्तर का औचित्य दीजिए।

29. p – ब्लाॅक तत्वों के चार अभिलक्षणिक गुणधर्म लिखिए।

30. निम्नलिखित विकल्पों में से फ्लोरिन और निआॅन की परमाणु त्रिज्याओं के सही क्रम का चयन कीजिए और अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
(i) 72, 160
(ii) 160, 160
(iii) 72, 72
(iv) 160, 72

31. संक्रमण तत्वों और असंक्रमण तत्वों के उदाहरण लेकर स्पष्ट कीजिए कि तत्वों की आॅक्सीकरण अवस्थाएँ मुख्य रूप से इलेक्ट्राॅनिक विन्यास पर कैसे आधारित होती हैं।

32. नाइट्रोजन की इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी धनात्मक होती है जबकि आॅक्सीजन की ऋणात्मक होती है। परन्तु आॅक्सीजन की आयनन एन्थैल्पी नाइट्रोजन की अपेक्षा कम होती है। व्याख्या कीजिए।

33. प्रतिनिधि तत्वों के प्रत्येक वर्ग का (जैसे s तथा p ब्लाॅक तत्व) प्रथम सदस्य असंगत व्यवहार प्रदर्शित
करता है। दो उदाहरण देकर इस कथन की व्याख्या कीजिए।

34. ब्लाॅक के तत्व अम्लीय, क्षारकीय और उभयधर्मी आॅक्साइड बनाते हैं। प्रत्येक गुणधर्म के दो उदाहरण देकर समझाइए और इनकी जल के साथ होने वाली अभिक्रियाएं भी लिखिए।

35. आप कैसे स्पष्ट करेंगे कि सोडियम की प्रथम आयनन एन्थैल्पी मैग्नीशियम की अपेक्षा कम है, परन्तु
इसकी द्वितीय आयनन एन्थैल्पी मैग्नीशियम की अपेक्षा उच्च है?

36. उफष्माक्षेपी अभिक्रिया और उष्माशोषी अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।

37. N, P, O तथा S तत्वों को नियमानुसार क्रम में व्यवस्थित करिये तथा क्रम व्यवस्था का कारण भी दीजिये –
(i) बढ़ती प्रथम आयनन एन्थैल्पी
(ii) बढ़ता अधात्विक लक्षण

38. दिए गए चित्र 3.2 में कुछ तत्वों की आयनन एन्थैल्पी के सामान्य प्रवृत्ति से विचलन को समझाइए।

39. कारण दीजिये –
(क) आवर्त सारणी में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्वों की विद्युत ऋणात्मकता बढ़ती है, और
(ख) वर्ग में उपर से नीचे की ओर जाने पर आयनन एन्थैल्पी घटती है?

40. किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर धात्विक और अधात्विक लक्षण किस प्रकार परिवर्तित होते हैं?

41. Na+ धनायन की त्रिज्या सोडियम परमाणु की अपेक्षा कम होती है। कारण बताइए।

42. क्षार धतुओं में से आप किस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता सबसे कम होने की अपेक्षा करते हैं और क्यों?

43. तत्व के साथ सही परमाणु त्रिज्या का सुमेलन कीजिये।
तत्व
Be
C
O
B
N
परमाणु त्रिज्या (pm)
74
88
111
77
66

44. निम्नलिखित आयनन एन्थैल्पी और इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी का सम्बंध्ति तत्वों से सुमेलन कीजिए।
तत्व
(i) सबसे अधिक क्रियाशील अधातु
(ii) सबसे अधिक क्रियाशील धातु
(iii) सबसे कम क्रियाशील तत्व
(iv) द्विअंगी हैलाइड बनाने वाले धातु

45. कॉलम – I में कुछ तत्वों का इलेक्ट्राॅनिक विन्यास दिया है और काॅलम-II में उनकी इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पियाँ दी गई हैं। इलेक्ट्राॅनिक विन्यास को इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी के साथ सुमेलित कीजिए।

निम्नलिखित प्रश्नों में अभिकथन (A) और तर्क (R) के कथन दिए हैं। प्रत्येक प्रश्न के नीचे लिखे विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।

46. अभिकथन (A) – सामान्यतः आवर्त में बाईं से दाईं ओर जाने पर आयनन एन्थैल्पी बढ़ती है।
तर्क (R) – जब इलेक्ट्राॅन क्रमशः एक ही मुख्य क्वांटम स्तर के कक्षकों में भरते हैं तो आंतरिक
क्रोड के इलेक्ट्राॅनों द्वारा डाले गए आवरण प्रभाव में इतनी अध्कि वृद्धि नहीं होती
जो नाभिक के बढ़े हुए आकर्षण की पूर्ति कर सके।
(i) अभिकथन सही कथन है और तर्क का कथन गलत है।
(ii) अभिकथन और तर्क दोनों सही कथन हैं और तर्क अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
(iii) अभिकथन और तर्क दोनों ही गलत कथन है।
(iv) अभिकथन गलत कथन है एवं तर्क सही कथन है।

47. अभिकथन (A) – बोराॅन की प्रथम आयनन एन्थैल्पी का मान बेरीलियम से कम है।
तर्क (R) – 2s- इलेक्ट्राॅन का नाभिक की ओर भेदन 2p- इलेक्ट्राॅन से अधिक होता है अतः 2p
इलेक्ट्राॅन आंतरिक क्रोड के इलेक्ट्राॅनों द्वारा 2s इलेक्ट्राॅनों की अपेक्षा अधिक
परिरक्षित होते हैं।
(i) अभिकथन और तर्क दोनों ही सही कथन हैं परन्तु तर्क अभिकरण का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ii) अभिकथन और तर्क दोनों सही कथन हैं और तर्क अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
(iii) अभिकथन और तर्क दोनों ही गलत कथन है।
(iv) अभिकथन गलत कथन है एवं तर्क सही कथन है।

48. अभिकथन (A) – इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी का मान वर्ग में उपर से नीचे की ओर जाने पर कम
ऋणात्मक होता जाता है।
तर्क (R) – परमाणु का आकार वर्ग में नीचे की ओर जाने पर बढ़ता जाता है और जुड़ने वाला
इलेक्ट्राॅन नाभिक से अधिक दूर होता है।
(i) अभिकथन और तर्क दोनों ही सही कथन हैं परन्तु तर्क अभिकरण का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ii) अभिकथन और तर्क दोनों सही कथन हैं और तर्क अभिकथन का सही स्पष्टीकरण है।
(iii) अभिकथन और तर्क दोनों ही गलत कथन है।
(iv) अभिकथन गलत कथन है एवं तर्क सही कथन है।

49. इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी को प्रभावित करने वाले कारकों और आवर्त सारणी में इसकी प्रवृत्ति के विचरण की विवेचना कीजिए।

50. आयनन एन्थैल्पी को परिभाषित कीजिए। तत्वों की आयनन एन्थैल्पी को प्रभावित करने वाले कारकों और आवर्त सारणी में इसकी प्रवृत्ति की व्याख्या कीजिए।

51. उचित उदाहरण देकर इस कथन का औचित्य स्प्ष्ट करें- “तत्वों के गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।”

52. क्षार धातुओं के बाह्य इलेक्ट्राॅनिक विन्यास लिखें। आवर्त सारणी के वर्ग-1 में इन्हें रखने का औचित्य आप कैसे स्पष्ट करेंगे?

53. मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी की कमियाँ लिखिए जिनके कारण उसका रूपांतरण किया गया।

54. आवर्त सारणी का दीर्घ रूप मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी से किस प्रकार श्रेष्ठ है? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिए।

55. वर्ग 1 और वर्ग 17 के तत्वों की आयनन एन्थैल्पी की प्रवृत्ति की विवेचना और तुलना कीजिए।

कक्षा 11 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता

LPUNEST 2021 Application Form

यूनिट 3 – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता के प्रश्नों के उत्तर यहाँ से प्राप्त करें

1. (ii)
2. (iv)
3. (i)
4. (i)
5. (iii)
6. (iii)
7. (iii)
8. (iii)
9. (iii)
10. (iv)
11. (iii)
12. .(a) (iii), (b) (iii), (c) (iii), (d) (i), (e) (ii)
13. (i)
14. (ii), (iii)
15. (i), (iii)
16. (i), (iv)
17. (i), (iv)
18. (i), (iii), (iv)
19. (ii), (iii)
20. (ii), (iii)
21. (i), (iv)
22. (i), (iii)
23. (i), (iii)
24. फ्लोरिन में जोड़ा गया इलेक्ट्राॅन दूसरे क्वांटम स्तर पर जाता है। फ्लोरिन का आकार छोटा होने
के कारण क्लोरीन में जोड़े गए इलेक्ट्राॅन की अपेक्षा यह अन्य इलेक्ट्राॅनों से बहुत अधिक प्रतिकर्षण
अनुभव करता है क्योंकि क्लोरीन में इलेक्ट्राॅन तीसरे क्वांटम-स्तर में जुड़ता है, जहाँ इलेक्ट्राॅन को
विचरण के लिए अधिक स्थान प्राप्त होता है।
26. वर्ग – 1 , संयोजकता – 1
बाह्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 8s1
ऑक्साइड का सूत्र = M2O
27. अपने आलेख की तुलना पुस्तक में दिए आलेख से करिए।
28. (i) कार्बन
(ii) एल्युमिनियम
30. (i)
32. नाइट्रोजन का बाह्य इलेक्ट्राॅनिक विन्यास, 2s2 2px 1 2py 1 2p1z है जो p- कक्षकों का अर्धभरित विन्यास होने के कारण अधिक स्थायी है। किसी भी 2p- कक्षक में अतिरिक्त इलेक्ट्राॅन जोड़ने के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है।
ऑक्सीजन के 2p- कक्षकों में 4 इलेक्ट्राॅन होते हैं और एक इलेक्ट्राॅन हटाने पर यह स्थायी विन्यास, 2p3 प्राप्त करती है।
35. सोडियम के परमाणु से एक इलेक्ट्राॅन हटाने से बना आयन अक्रिय गैस निआॅन का विन्यास प्राप्त
कर लेता है। दूसरा इलेक्ट्राॅन 2p- कक्षकों में से एक कक्षक से निकलता है, जो पूर्ण है अर्थात् इसमें
6 इलेक्ट्राॅन होते हैं और यह नाभिक के अधिक निकट होता है।
38. (i) S < P < O < N
(ii) P < S < N < O
39. (क) परमाणु के आकार में कमी और नाभिकीय आवेश में वृद्धि।
(ख) परमाणु आकार में वृद्धि।
40. एक आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर धात्विक गुण कम होता जाता है और अधात्विक गुण बढ़ता जाता
है। ऐसा आयनन एन्थैल्पी और इलेक्ट्राॅन लब्धि एन्थैल्पी में वृद्धि के कारण होता है।
41. एक कोश की कमी होने से।
42. किसी वर्ग में उपर से नीचे की ओर जाने पर विद्युत् ऋणात्मकता घटती है। अतः सीज़ियम सबसे
कम विद्युत् ऋणात्मकता तत्व है।
43. Be = 111, O = 66, C = 77, B = 88, N = 74
44. सबसे अधिक क्रियाशील अधातु = B, सबसे अधिक क्रियाशील धातु = A, सबसे कम क्रियाशील
तत्व = D, द्विअंगी हैलाइड बनाने वाला धातु = C
45. (i) → (D)
(ii) → (A)
(iii) → (B)
(iv) → (C)
46. (ii)
47. (iii)
48. (iv)

इस पेज पर दिए गए कक्षा 11 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 11 रसायन विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Tags: कक्षा 11 रसायन विज्ञानकक्षा 11 प्रश्न उत्तरएनसीईआरटी

Related Posts

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 10 : विकास

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 9 : शांति

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 8 : धर्मनिरपेक्षता

11th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 7 : राष्ट्रवाद

Next Post
aglasem hindi

कक्षा 11 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना

Discussion about this post

Registrations Open!!

LPUNEST 2021 Application Form

Top Three

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi

aglasem hindi

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2019 – आवेदन प्रक्रिया समाप्त, मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Online Classes Click Here