भौतिक विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 11 भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – गति के नियम यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ गति के नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 5 – गति के नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 11
विषय: भौतिक विज्ञान
अध्याय: यूनिट 5 – गति के नियम
कक्षा 11 भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – गति के नियम
कक्षा 11 भौतिक विज्ञान विषय के यूनिट 5 – गति के नियम के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।
बहु विकल्पीय प्रश्न I (MCQ I)
5.1- कोई गेंद एक समान स्थानांतरीय गति कर रही है। इसका अर्थ है कि-
(a) यह विराम अवस्था में है।
(b) इसका पथ सरल रेखीय अथवा वृत्ताकार हो सकता है और गेंद एक समान चाल से चल रही है।
(c) गेंद के सभी भागों का वेग (परिमाण एवं दिशा) समान है तथा यह वेग नियत है।
(d) गेंद का केंद्र अचर वेग से गति करता है तथा गेंद अपने केंद्र के परितः एक समान
घूर्णन करती है।
5.2- कोई मीटर स्केल एक समान वेग से गतिमान है। इसका अर्थ है कि
(a) स्केल पर लगने वाले बल का परिमाण शून्य है। परंतु स्केल पर द्रव्यमान केंद्र के परितः कोई बल-आघूर्ण कार्य कर सकता है।
(b) स्केल पर लगने वाले बल का परिमाण शून्य है और स्केल के द्रव्यमान केंद्र के परितः कार्य करने वाला बल आघूर्ण भी शून्य है। (c) इस पर लगने वाला कुल बल शून्य होना आवश्यक नहीं है परंतु इस पर कार्य करने वाला बल-आघूर्ण शून्य है। स्केल पर कार्य करने वाले न तो बल और न ही बल आघूर्ण का शून्य होना आवश्यक है।
(d) स्केल पर लगने वाले बल का परिमाण शून्य है और स्केल के द्रव्यमान केंद्र के परितः कार्य करने वाला बल आघूर्ण भी शून्य है।

5.4- प्रश्न संख्या 5.3 में हिट होने की प्रक्रिया में हस्तांतरित संवेग का परिमाण है –
(a) शून्य (b) 0.75 kg ms⁻¹ (c) 1.5 kg ms⁻¹ (d) 14 kg ms⁻¹
5.5- कणों के बीच संघट्ट में संवेग संरक्षण का अवबोधन किस आधर पर किया जा सकता है ?
(a) ऊर्जा संरक्षण
(b) केवल न्यूटन का प्रथम नियम
(c) केवल न्यूटन का द्वितीय नियम
(d) न्यूटन के द्वितीय एवं तृतीय नियम
5.6- हाॅकी का कोई खिलाड़ी विपक्षी से बचने के लिए उत्तर दिशा में जाते-जाते पूर्ववर्ती चाल से ही अचानक पश्चिम की ओर मुड़ जाता है। खिलाड़ी पर लगने वाला बल है:
(a) पश्चिम दिशा में घर्षण बल
(b) दक्षिण दिशा में पेशीय बल
(c) दक्षिण-पश्चिम दिशा में घर्षण बल
(d) दक्षिण-पश्चिम दिशा में पेशीय बल
5.7- 2 kg द्रव्यमान का कोई पिंड समीकरण x(t)=pt + qt² + rt³ के अनुसार गति करता है, यहाँ p=3ms⁻¹, q= 4ms⁻² और r= 5ms⁻³ है।
t = 2 s पर पिंड पर लगने वाला बल है –
(a) 136 N
(b) 134 N
(c) 158 N
(d) 68 N

(a) कभी नहीं
(b) 10 s
(c) 2 s
(d) 15 s

बहु विकल्पीय प्रश्न II (MCQ II)
5.10- m द्रव्यमान के किसी कण की गति इस प्रकार व्यक्त की गई है –
x = 0 जब < 0 s,
x(t) = A sin4π t जब 0 < t <(1/4) s (A > 0), तथा
x = 0 तथा t >(1/4) s
इस गति के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन से कथन सत्य हैं?
(a) t = (1/8) s पर कण पर लगने वाला बल –16π2 A m है।
(b) t = 0 s ,तथा t = (1/4) s पर कण पर लगने वाले आवेग का परिमाण 4π A m है।
(c) कण पर कोई बल नहीं लगता।
(d) कण पर कोई अचर बल नहीं लगता।
(e) कण पर कोई आवेग नहीं लगता।
5.11- चित्र में, फर्श और पिंड B के बीच घर्षण गुणांक 0.1 है। पिंड B एवं पिंड A के बीच घर्षण गुणांक 0.2 है। कोई बल F पिंड B पर चित्र में दिखाए अनुसार लगाया
गया है। A का द्रव्यमान m/2 तथा B का द्रव्यमान m है। निम्नलिखित में कौन से कथन सही हैं?

(a) यदि F = 0.25 mg, तो पिंड एक साथ गति करेंगे।
(b) यदि F = 0.5 mg, तो पिंड A एवं पिंड B के सापेक्ष फिसलेगा।
(c) यदि F = 0.5 mg, तो पिंड एक साथ गति करेंगे।
(d) यदि F = 0.1 mg, तो पिंड विराम में रहेंगे।
(e) F का अधिकतम मान जिसके लिए पिंड एक साथ गति करेंगे, 0.45 mg है।
5.12- द्रव्यमान m¹ किसी आनत समतल पर रखा है जो क्षैतिज से θकोण पर झुका है। द्रव्यमान m¹ को चित्र में दर्शाए अनुसार द्रव्यमान m² से धागे द्वारा, उसे घर्षणहीन घिरनी से गुजारते हुए, जोड़ा गया है। m¹ एवं आनत समतल के बीच घर्षण गुणांक µ है। निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं –

(a यदि m² > m¹ sin θ , तो पिंड तल पर ऊपर की ओर गति करेगा।
(b) यदि m² >m¹ (sinθ cos µ θ ) , तो पिंड तल पर ऊपर की ओर गति करेगा।
(c) यदि m² <m¹ (sin cosθ µ θ ), तो पिंड तल पर ऊपर की ओर गति करेगा।
(d) यदि m² <m¹ (sinθ cos µ θ ) , तो पिंड तल पर नीचे की ओर गति करेगा।

5.14- 5 ms⁻¹ चाल से 50 g द्रव्यमान की दो विलियर्ड गेंद विपरीत दिशाओं में गमन करते हुए एक दूसरे से संघट्ट करती हैं और संघट्ट के पश्चात् उसी चाल से वापस लौट जाती हैं। यदि संघट्ट काल 10⁻³s हो, तो निम्नलिखित में कौन से कथन सही हैं?
(a) प्रत्येक गेंद को दिया गया आवेग 0.25 kg ms⁻¹ है और प्रत्येक गेंद पर कार्यरत बल 250 N है। (b) प्रत्येक गेंद को दिया गया आवेग 0.25 kg ms⁻¹ है और प्रत्येक गेंद पर कार्यरत बल 25 × 10⁻⁵ N है।
(c) प्रत्येक गेंद को दिया गया आवेग 0.5 N है।
(d) प्रत्येक गेंद पर आवेग और बल परिमाण में बराबर तथा दिशा में विपरीत हैं।
5.15- 10kg द्रव्यमान के किसी पिंड पर 6N एवं 8N के दो परस्पर लंबवत् बल एक साथ लगे हैं। पिंड का परिणामी त्वरण है –

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (VSA)
5.16- कोई सीधी सड़क पर 5 m s⁻¹ की चाल से बाइसिकल पर गतिमान कोई लड़की भूतल के सापेक्ष 15 m s⁻¹ की चाल से, 0.5 kg द्रव्यमान का एक पत्थर, अपनी गति की दिशा में फेंकती है। बाइसिकल एवं लड़की का कुल द्रव्यमान 50 kg है। पत्थर फेंकने पर क्या बाइसिकल की चाल में कोई अंतर आता है? यदि हाँ, तो चाल में अंतर ज्ञात कीजिए।
5.17- 50 kg द्रव्यमान का कोई व्यक्ति लिफ्ट में भार मापने की मशीन पर खड़ा है। यदि लिफ्ट नीचे की ओर 9 m s⁻² के अधोमुखी त्वरण से जाती है तो भार मापने की मशीन के स्केल का पाठ्यांक क्या होगा? (g = 10 m s⁻²)
5.18- 2kg द्रव्यमान के किसी पिंड का स्थिति-समय ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है। t = 0 s और t = 4 s पर पिंड का आवेग कितना है?

5.19- कोई कार चालक सामने सड़क पर किसी बच्चे को देखकर अचानक ब्रेक लगाता है। यदि उसने सीट बेल्ट नहीं बाँधी है, तो वह आगे की ओर झटका खाता है और उसका सिर स्टियरिंग व्हील से जा टकराता है। ऐसा क्यों है?

5.22- परिवहन के लिए पैकिंग से पूर्व पोर्सीलिन की वस्तुओं को कागज़ या भूसे में क्यों लपेटा जाता है?
5.23- बाग की नरम मिट्टी पर गिरने से लगने वाली चोट की तुलना में सीमेंट के कठोर फर्श पर गिरने से लगी चोट से किसी बच्ची को अधिक दर्द क्यों होता है?
5.24- कोई महिला 500 g द्रव्यमान के किसी पिंड को 25ms⁻¹ की चाल से फेंकती है।
(a) पिंड को प्रदान किया गया आवेग कितना है?
(b यदि पिंड किसी दीवार से टकराए और मूल चाल की आधी चाल से वापस लौटे तो इसके संवेग में कितना परिवर्तन होता है?
5.25- पहाड़ पर सड़कें सीधे खड़ी चढ़ाई की न बनाकर ऊपर की ओर चढ़ती हुई सर्पीलाकार बनाई जाती हैं क्यों?
लघु उत्तरीय प्रश्न (SA)
5.26- 2kg का कोई द्रव्यमान किसी धागे AB द्वारा लटकाया गया है (चित्र के अनुसार)। इसी प्रकार का एक धागा CD 2kg द्रव्यमान के दूसरी ओर जोड़ा गया है। धागे CD को नीचे की ओर धीरे-धीरे बल बढ़ाते हुए खींचा जाता है। कौन-सा धगा टूटेगा? क्यों?

5.27- ऊपर दिए गए प्रश्न (5.26) में यदि धागे CD को झटका मारकर खींचा जाए, तो क्या होगा?
5.28- 5kg और 3kg के दो द्रव्यमान, द्रव्यमान रहित अवितान्य धागे के द्वारा नीचे दिए चित्र में दर्शाए अनुसार लटकाए गए हैं। संपूर्ण निकाय 2ms⁻² के त्वरण से ऊपर की ओर गतिमान है। T1 एवं T2 परिकलित कीजिए। (g = 9.8 m s⁻² का उपयोग कीजिए)

5.29- क्षैतिज से 30° कोण पर झुका कर रखे गए किसी घर्षणहीन समतल पर 100N भार का गुटका A रखा है (चित्र के अनुसार)। A से एक लचीला धागा जोड़ कर इसे एक घर्षणविहीन घिरनी के ऊपर से गुजारा गया है और इसके दूसरे सिरे पर W भार का कोई दूसरा गुटका B जोड़ दिया गया है। भार W का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए यह निकाय संतुलन में रहता है।

3.30- M द्रव्यमान के किसी गुटके को अंगुली से किसी खुरदरी ऊर्ध्वाधर दीवार पर दबाकर गिरने से रोका गया है। यदि दीवार और गुटक के बीच घर्षण गुणांक µ तथा गुरुत्व के कारण त्वरण g हो, तो गुटके को गिरने से रोकने के लिए अंगुली द्वारा इस पर लगाया जाने वाला न्यूनतम बल परिकलित कीजिए।
5.31- 100kg की कोई तोप 500m ऊँची चट्टान से 1kg का कोई गोला क्षैतिजतः दागती है जो चट्टान के आधर से 400m दूरी पर जाकर गिरता है। तोप का प्रतिक्षिप्त वेग ज्ञात कीजिए (गुरुत्वी त्वरण =10 m s⁻²)
5.32- चित्र में दो विमाओं में गतिशील कण के Q (x, t), (y, t) ग्राफ दर्शाए गए हैं। यदि कण का द्रव्यमान 500g हो, तो कण पर लगने वाला बल (परिमाण एवं दिशा) ज्ञात कीजिए।

5.33- 2 m s⁻² के त्वरण से ऊपर की ओर जाते हुए किसी एलिवेटर से कोई व्यक्ति एक सिक्का 20 ms⁻¹ की चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर उछालता है। कितने समय के पश्चात्सि क्का वापस उसके हाथ में आ गिरेगा? ( g = 10 m s⁻²)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (LA)
5.34- किसी पिंड के बिंदु P पर F₁, F₂ एवं F₃ तीन बल लगे हैं। इन बलों के प्रभाव में पिंड एक समान चाल से गति करता है:
(a) दर्शाइए कि बल समतलीय है।
(b) दर्शाइए कि पिंड के किसी बिंदु के परितः इन तीन बलों के कारण कुल बल-आघूर्ण शून्य होगा।
5.35- जब कोई पिंड किसी ऐसे चिकने आनत समतल पर जो क्षैतिज से 45° का कोण बनाता है, विरामावस्था से फिसलता है तो, इसको नीचे पहुँचने में T समय लगता है। वही पिंड जब उतने ही कोण पर झुके हुए खुरदरे आनत समतल पर विरामावस्था से उतनी ही ऊँचाई से फिसलता है तो यह पाया जाता है कि इसको नीचे पहुँचने में pT समय लगता है, यहाँ p कोई संख्या है जिसका मान 1 से अधिक है। पिंड और खुरदरे तल के बीच घर्षण गुणांक परिकलित कीजिए।

5.37- कोई रेसिंग कार किसी धावन पथ ABCDEFA (बैंकिंग रहित) पर चल रही है (चित्र के अनुसार)। ABC कोई वृत्ताकार चाप है जिसकी त्रिज्या 2 R है। CD एवं FA सरल
रेखीय पथ हैं जिनमें प्रत्येक की लंबाई R है, तथा DEF वृत्ताकार चाप है जिसकी त्रिज्या R = 100 m है। सड़क का घर्षण गुणांक µ = 0.1 है। कार की अधिकतम चाल 50 m s¹ है। एक पूरा चक्कर लगाने में लगने वाला न्यूनतम समय परिकलित कीजिए।


5.39- कोई गेंदबाज क्रिकेट की गेंद को दो भिन्न ढंगों से फेंकता है –
(i) इसको केवल क्षैतिज वेग देकर और
(ii) क्षैतिज वेग के साथ-साथ नीचे की ओर अल्प वेग देकर। गेंद जब उसका हाथ छोड़ती है तो दोनों स्थितियों में उसकी चाल Vs समान होती है। दोनों बार गेंद भूतल से समान ऊँचाई H से फेंकी जाती है। भूतल से टकराते समय किस गेंद की चाल अधिक होगी? वायु प्रतिरोध की उपेक्षा कीजिए।
5.40- किसी बिंदु p पर चित्र में दर्शाए अनुसार डोरियों की सहायता से चार बल लगाए गए हैं। बिंदु p विरामावस्था में है। F₁ एवं F₂ बलों के मान ज्ञात कीजिए।

5.41- कोई आयताकार किसी खुरदरे आनत समतल पर रखा है। आनत समतल और बाॅक्स के
बीच घर्षण गुणांक µ है। मान लीजिए बाॅक्स का द्रव्यमान m है –
(a) तल के क्षैतिज से कितने कोण θ पर झुका होने पर बाॅक्स तल पर नीचे की ओर फिसलना आरंभ कर देगा?
(b) यदि तल का आनति कोण α > θ तो बाॅक्स पर नीचे की ओर कितना बल लगेगा?
(c) बाॅक्स को स्थिर बनाए रखने के लिए या एक समान चाल से ऊपर की ओर गति प्रारंभ करने के लिए इस पर ऊपर की ओर तल के अनुदिश कितना बल लगाने कीआवश्यकता होगी?
(d) बाॅक्स आनत समतल पर ऊपर की ओर a त्वरण से गति देने के लिए इस पर ऊपर की ओर तल के अनुदिश कितना बल लगाने की आवश्यकता होगी?
5.42- 2000kg द्रव्यमान का कोई हेलिकाॅप्टर 15 m s⁻² के ऊर्ध्वाधर त्वरण से ऊपर उठता
है। कर्मीदल एवं यात्रियों का कुल द्रव्यमान 500 kg है। निम्नलिखित का परिमाण एवं
दिशा ज्ञात कीजिए: (g = 10 m s⁻²)
(a) कर्मीदल एवं यात्रियों द्वारा हेलिकाॅप्टर के फर्श पर लगने वाला बल।
(b) हेलिकाॅप्टर के रोटर द्वारा चारों ओर की वायु पर क्रिया।
(c) चारों ओर की वायु के कारण हेलिकाॅप्टर पर लगने वाला बल।
उत्तरमाला अध्याय 5 (गति के नियम)









इस पेज पर दिए गए कक्षा 11 भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – गति के नियम की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
कक्षा 11 भौतिक विज्ञान प्रश्न उत्तर
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post