गणित विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 6 गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आंकड़ों का प्रबंधन यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो गणित विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ आंकड़ों का प्रबंधन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 5 – आंकड़ों का प्रबंधन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 6
विषय: गणित
अध्याय: यूनिट 5 – आंकड़ों का प्रबंधन
कक्षा 6 गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आंकड़ों का प्रबंधन
कक्षा 6 गणित विषय के यूनिट 5- आंकड़ों का प्रबंधन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।
(C) मुख्य धरणाएँ व परिणाम
- आंकड़े, मिलान चिन्ह का प्रयोग कर सारणी रूप में व्यवस्थित किए जा सकते हैं।
- एक चित्रालेख आंकड़ों को वस्तुओं के चित्रों द्वारा निरूपित करता है।
- चित्रालेख की व्याख्या करना तथा चित्रालेख बनाना।
- आंकड़ों को दंड-आलेख द्वारा निरूपित करना।
- दंड-आलेख में, समान चैड़ाई वाले तथा एक-दूसरे से समान दूरी पर, ऊर्ध्वाधर या क्षैतिज दंड खींचे/बनाए जाते हैं। प्रत्येक दंड की लंबाई वांछित सूचना देती है।
- दंड-आलेख की व्याख्या करना तथा दंड-आलेख बनाना।
(B) हल – उदाहरण
उदाहरण 1ः मिलान चिन्हों का उपयोग करते हुए निम्नलिखित में से कौन-सा चिन्ह संख्या 5 को प्रदर्शित करता है?

हल : सही उत्तर (D) है।
उदाहरण 2ः बताइये कि निम्न कथन सत्य हैं अथवा असत्य।
(i) आंकड़ों का सारणीबद्ध रूप, उनका चित्रीय निरूपण भी है।
(ii) एक चित्रालेख, आंकड़ों को वस्तुओं के चित्र या उनके भागों के रूप में निरूपित करता है।
हलः (i) असत्य (ii) सत्य
उदाहरण 3ः 25 विद्यार्थियों के रक्त समूह (Blood group) इस प्रकार रिकार्ड किए गए –
A, B, O, A, AB, O, A, O, B, A, O, B, A, AB, AB, A, A, B, B,O, B, AB, O, A, B.
इस सूचना को मिलान चिन्हों का प्रयोग कर सारणीबद्ध कीजिए।

उदाहरण 4ः किसी विद्यालय में कक्षा VI के पांच अनुभाग (सेक्शन) हैं। प्रत्येक अनुभाग में विद्यार्थियों की संख्या निम्न प्रकार है –
अनुभाग | A | B | C | D | E |
विद्यार्थियों की संख्या | 40 | 44 | 42 | 36 | 32 |
इन आंकड़ों को दंड-आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।
हलः सर्वप्रथम् एक क्षैतिज रेखा तथा एक ऊर्ध्वाधर रेखा खींचिए। ऊर्ध्वाधर रेखा के लिए एक उपयुक्त मापक (scale) चुनिए ; जैसे 1 इकाई लंबाई
=4 विद्यार्थी। एक क्षैतिज रेखा पर A, B, C, D, E अंकित कीजिए और उन पर ऊर्ध्वाधर दंड विद्यार्थियों की संख्या दर्शाते हुए खींचिए।

उदाहरण 5ः सप्ताह के विभिन्न दिवसों पर एक विज्ञान प्रदर्शनी के दर्शकों की संख्या निम्न प्रकार है –

उपर्युक्त चित्रालेख का अवलोकन कीजिए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(i) सोमवार से शनिवार तक कुल दर्शकों की संख्या कितनी है?
(ii) किस दिन दर्शकों की संख्या सबसे अधिक थी और वह कितनी थी?
(iii) किस दिन दर्शकों की संख्या सबसे कम थी?
(iv) किस एक दिन दर्शकों की संख्या दो दिनों के दर्शकों की संख्याओं के योग के बराबर थी?
हलः सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, एवं शनिवार को क्रमशः दर्शकों की संख्या 550, 700, 1000, 900 एवं 1250 है
(i) सोमवार से शनिवार तक दर्शकों की वुफल संख्या
= 550 + 700 + 1000 + 900 + 900 + 1250 = 5300
(ii) दर्शकों की सबसे अधिक संख्या शनिवार को थी और यह संख्या 1250 थी।
(iii) दर्शकों की सबसे कम संख्या सोमवार को थी और यह संख्या 550 थी।
(iv) शनिवार को दर्शकों की संख्या (1250) थी जो सोमवार (550) तथा मंगलवार (700) के दर्शकों की कुल संख्या के बराबर थी।
(C) प्रश्नावली
प्रश्न 1 से 5 में, दिए गए चार में से सही विकल्प चुनकर लिखिए:
1. मिलान चिन्हों का उपयोग करते हुए निम्नलिखित में से कौन संख्या 8 को प्रदर्शित करता है –

2. गणित की 10 अंक की एक परीक्षा में 28 विद्यार्थियों ने निम्नलिखित अंक प्राप्त किए –
8, 1, 2, 6, 5, 5, 5, 0, 1, 9, 7, 8, 0, 5, 8, 3, 0, 8, 10, 10, 3, 4, 8, 7, 8, 9, 2, 0
पांच या पांच से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या है –
(A) 13 (B) 15 (C) 16 (D) 17
3. उपरोक्त प्रश्न 2 में 4 से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या है –
(A) 15 (B) 13 (C) 12 (D) 10
4. किसी कक्षा के 42 विद्यार्थियों की फलों की पसंद निम्न प्रकार है –
A, O , B , M , A , G , B , G , A , G ,
B , M , A , G , M , A , B , G , M , B ,
A , O , M , O , G , B , O , M , G , A ,
A , B , M , O , M , G , B , A , M , O , M , O,
यहां A, B, G, M तथा O क्रमशः फलों सेब, केला, अंगूर, आम व संतरे के संकेत हैं। कौन-से दो फल विद्यार्थियों की बराबर संख्याओं को पसंद है?
(A) A तथा M (B) M तथा B (C) B तथा O (D) B तथा G
5. प्रश्न 4 के आंकड़ों के अनुसार कौन-सा फल अधिकतर विद्यार्थियों को पसंद है?
प्रश्न 6 से 13 में बताइए कि कौन-सा कथन सत्य (T) तथा कौन-सा असत्य (F) है?
6. एक दंड-आलेख में दंडों की चैड़ाई असमान हो सकती है।
7. एक दंड-आलेख में समान चैड़ाई के दंड ऊर्ध्वाधर ही खींचे जाते हैं।
8. एक दंड-आलेख में दो क्रमागत दंडों के बीच की दूरी असमान हो सकती है।
9. एक दंड-आलेख में प्रत्येक दंड (आयत) संख्यात्मक आंकड़ों में से एक ही मान निरूपित करता है।
10. विभिन्न नगरों की जनसंख्या, एक दंड-आलेख द्वारा निरूपित करने के लिए यह उपयुक्त रहेगा कि हम एक व्यक्ति को एक इकाई लंबाई से प्रदर्शित करें।
11. चित्रालेख तथा दंड-आलेख संख्यात्मक आंकड़ों का चित्रीय निरूपण है।
12. किसी आंकड़े में प्रेक्षण की पांच बार आवर्ती मिलान चिन्हों द्वारा ऐसे ||||| रिकॅार्ड की जाती है।

प्रश्न 14 से 20 तक के कथनों को सत्य बनाने के लिए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
14. _________ संख्याओं का एक संग्रह है जो सार्थक सूचना प्राप्त करने के लिए एकत्रित की जाती हैं।
15. आंकड़ों को ________ चिन्हों का प्रयोग कर सारणी रूप में व्यवस्थित किया जा सकता है।
16. एक _________ वस्तुओं के चित्रों द्वारा प्रदशित करता है।
17. एक दंड-आलेख में, _________ क्षैतिज या ऊर्ध्वाधर खींचे जा सकते हैं।
18. एक दंड-आलेख में दंड ________ चैड़ाई वाले व एक-दूसरे से ________ दूरी पर, क्षैतिज या ऊर्ध्वाधर खींचे जा सकते हैं।
19. आंकड़ों में एक प्रेक्षण के सात बार आने पर, मिलान चिन्हों द्वारा ऐसे ________ प्रदर्शित करते हैं।

21. यदि मापक (scale) पर एक इकाई लंबाई = 10 करोड़ है तब दंड की 6 इकाई लंबाई ________ करोड़ प्रदर्शित करता है तथा __________ इकाई 75 करोड़ प्रदर्शित करता है।
22. किसी कक्षा के 30 विद्यार्थियों द्वारा एक परीक्षा में प्राप्त ग्रेड निम्न प्रकार से हैं इन मिलान चिन्हों का प्रयोग कर ग्रेडों को समान रूप से व्यवस्थित करें।
B, C, C, E, A, C, B, B, D, D, D, D, B, C, C, C
A, C, B, E, A, D, C, B, E, C, B, E, C, D
23. 50 परिवारों में प्रत्येक परिवार के पास होने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या निम्नलिखित है। मिलान चिन्हों का प्रयोग करते हुए इन्हें सारणीबद्ध कीजिए।
1, 1, 2, 1, 1, 1, 2, 1, 2, 1, 0, 1, 1, 2, 3, 1, 2, 1, 1, 2, 1, 2, 3,
1, 0, 2, 1, 0, 2, 1, 2, 1, 2, 1, 1, 4, 1, 3, 1, 1, 2, 1, 1, 1, 1,
2, 3, 2, 1, 1
ऐसे परिवारों की संख्या ज्ञात कीजिए जिनके पास दो या अधिक वाहन हैं।
24. 30 गाजरों की लंबाई (निकटतम सेंटीमीटर में) निम्न प्रकार हैं।
15, 22, 21, 20, 22, 15, 15, 20, 20, 15, 20, 18,
20, 22, 21, 20, 21, 18, 21, 18, 20, 18, 21, 18,
22, 20, 15, 21, 18, 20
उपर्युक्त आंकड़ों को मिलान चिन्हों का प्रयोग करते हुए सारणीबद्ध कीजिए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(i) 20 सेमी से अधिक लंबाई वाली गाजरों की संख्या कितनी है?
(ii) गाजर की कितनी लंबाई सबसे अधिक बार तथा कितनी सबसे कम बार आई है।
25. 30 विद्यार्थियों का साक्षात्कार किया गया कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उनके उत्तर निम्न प्रकार थे –
डाॅक्टर, इंजीनियर, डाॅक्टर, पायलट, ऑफिसर, डाॅक्टर, इंजीनियर, डाॅक्टर, पायलट, ऑफिसर, पायलट, इंजीनियर, ऑफिसर, पायलट, डाॅक्टर, इंजीनियर, पायलट, ऑफिसर, डाॅक्टर, ऑफिसर, डाॅक्टर, पायलट, डाॅक्टर, इंजीनियर।
मिलान चिन्हों का प्रयोग कर इन आंकड़ों को सारणीबद्ध कीजिए।
26. कक्षा VI के 40 विद्यार्थियों की पसंद वाले खेल निम्न प्रकार हैं –
फुटबॅाल, क्रिकेट, फुटबॅाल, खो-खो, हाॅकी, क्रिकेट, हाॅकी, खो-खो, टेनिस, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॅाल, फुटबॅाल, हाॅकी, खो-खो, फुटबॅाल, क्रिकेट, टेनिस, फुटबॅाल, हाॅकी, खो-खो, फुटबॅाल, क्रिकेट, क्रिकेट, फुटबॅाल, हाॅकी, खो-खो, टेनिस, फुटबॅाल, हाॅकी,क्रिकेट, फुटबॅाल, हाॅकी, क्रिकेट, फुटबॅाल, खो-खो, फुटबॅाल, क्रिकेट, हाॅकी, फुटबॅाल
(i) मिलान चिन्हों का प्रयोग कर, पसंद वाले खेलों को सारणी रूप में लिखिए।
(ii) कौन-सा खेल, अधिकतम विद्यार्थियों को पसंद है?
(iii) कौन-सा खेल न्यूनतम विद्यार्थियों को पसंद है?
27. निम्नलिखित सारणी एक विद्यालय के 40 विद्यार्थियों की कमीजों के माप को प्रदर्शित करती है। इसमें रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

28. किसी नगर की टेलीफोन डायरेक्टरी में छपे व्यक्तियों के कुछ उपनामों को निम्न चित्रालेख में निरूपित किया गया है।

चित्रालेख को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(a) कितने व्यक्तियों के उपनाम में ’राॅय’ है?
(b) टेलीफोन डायरेक्टरी में कौन-सा उपनाम सबसे अधिकतम बार आया है?
(c) कौन-सा उपनाम सबसे कम बार आया है?
(d) कौन-से दो उपनाम बराबर संख्या में आए हैं?
29. किसी विद्यालय की कक्षा VI के विद्यार्थियों को काम सौंपा गया कि गिनती करके बताएँ कि विभिन्न सामग्रियों से विद्यालय की कितनी-कितनी वस्तुएँ बनाई गई हैं। उनके द्वारा सूचना निम्न प्रकार एकत्रित की गई।

उपर्युक्त चित्रालेख को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(a) कौन-सी सामग्री, सबसे अधिक वस्तुओं के बनाने में प्रयोग हुई?
(b) कौन-सी सामग्री, सबसे कम वस्तुओं के बनाने में प्रयोग हुई?
(c) कौन-सी सामग्री, धातु की तुलना में आधी वस्तुओं में प्रयोग हुई?
(d) विद्यार्थियों द्वारा गिनती की गई वस्तुओं की कुल संख्या कितनी थी?
30. किसी विद्यालय के स्काउट्स की संख्या निम्न चित्रालेख में दी गई है

उपर्युक्त चित्रालेख को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(a) किस कक्षा में स्काउट्स की संख्या सबसे कम है?
(b) किस कक्षा में स्काउट्स की संख्या सबसे अधिक है?
(c) कक्षा VI में स्काउट्स की संख्या कितनी है?
(d) किस कक्षा में स्काउट्स की संख्या कक्षा X के स्काउट्स की संख्या से चार गुनी है।
(e) कक्षा VI से X तक स्काउट्स की कुल संख्या कितनी है?
31. एक विद्यालय में कक्षा VI से VIII तक के विद्यार्थियों का यह जानने के लिए सर्वेक्षण किया गया कि उन्हें कौन-सा विषय अधिक पसंद है। प्राप्त आंकड़ों को निम्न चित्रालेख
में प्रदर्शित किया गया है।

(a) विद्यार्थियों में कौन-सा विषय सबसे अधिक लोकप्रिय है?
(b) गणित विषय कितने विद्यार्थियों को पसंद है?
(c) कितने विद्यार्थियों को गणित तथा विज्ञान के अतिरिक्त दूसरे विषय पसंद हैं?
32. छत्तीसगढ़ प्रांत के कुछ जनपदों के क्षेत्राफल (निकटतम सैंकड़े) वर्ग किलोमीटर में निम्न चित्रालेख द्वारा प्रदर्शित किए गए हैं –

(a) कोरिया जनपद का क्षेत्राफल कितना है?
(b) कौन-से दो जनपदों का क्षेत्राफल समान है?
(c) कितने जनपदों का क्षेत्रफल 5000 वर्ग किलोमीटर से अधिक है?
33. एक दुकानदार द्वारा 6 क्रमागत दिनों में बेची गई ठंडी पेय की बोतलों की संख्या निम्न प्रकार है –
दिन | रविवार | सोमवार | मंगलवार | बुधवार | बृहस्पतिवार | शुक्रवार |
बोतलों की संख्या | 350 | 200 | 300 | 250 | 100 | 150 |
इन आंकड़ों से किसी एक उपयुक्त संकेत को 50 बोतलों का निरूपण मानते हुए एक चित्रालेख बनाइए।
34. किसी नगर में एक दैनिक समाचार-पत्र की पांच भाषाओं में बिक्री सम्बन्धी सूचना निम्नलिखित सारणी में दी गई है।
भाषा | अंग्रेजी | हिंदी | तमिल | पंजाबी | गुजराती |
समाचार पत्रों की संख्या | 5000 | 8500 | ५०० | 2500 | 1000 |
1000 समाचार-पत्रों के लिए एक उपयुक्त संकेत मानकर इन आंकड़ों को एक चित्रालेख से प्रदर्शित कीजिए।
35. किसी कंपनी का वर्ष 2007-08 के लिए वार्षिक व्यय (लाख रुपयों में) निम्नलिखित है –
मद | व्यय (लाख रुपयों में) |
कर्मचारियों के वेतन पर विज्ञापनों पर मशीनरी का क्रय बिजली और पानी यातायात पर अन्य व्यय | 65 10 85 15 25 30 |
10 लाख रु के लिए एक उपयुक्त संकेत लेकर इन आंकड़ों से एक चित्रालेख बनाइए।
36. किसी नगर में भोजन पकाने के लिए विभिन्न प्रकार के ईंधनों का प्रयोग करने वाले घरों की संख्या (सौ घरों में से) निम्न दंड-आलेख द्वारा दर्शाई गई है।
दंड-आलेख पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों वेफ उत्तर दीजिए –

(a) अधिकतम घरों में कौन-सा ईंधन प्रयोग होता है?
(b) कितने घर ईंधन के रूप में कोयला प्रयोग करते हैं?
(c) यदि नगर में कुल एक लाख घर हैं तो इस दंड-आलेख के आधर पर बिजली को ईंधन के रूप में उपयोग करने वाले घरों की संख्या का आकलन कीजिए।
37. किसी विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा पहने जाने वाले जूतों की माप के आंकड़े निम्न दंड-आलेख द्वारा प्रदर्शित किए गए हैं। दंड-आलेख पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर
दीजिए –

38. प्रातः 6ः00 से प्रातः 10ः00 बजे तक किसी शहर में रेलवे टिकट खिड़की से विभिन्न शहरों के लिए बेचे गए
टिकटों की संख्या संबंधी सूचना निम्न दंड-आलेख द्वारा दी गई है। इस दंड-आलेख को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(i) कुल कितने टिकट बेचे गए?
(ii) किस शहर के लिए सबसे अधिक टिकट बेचे गए?
(iii) किस शहर के लिए सबसे कम टिकट बेचे गए?
(iv) उन शहरों के नाम बताओ जिनके लिए बेचे गए टिकटों की संख्या 20 से अधिक थी।
(v) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
दिल्ली और जयपुर के लिए बेचे गए कुल टिकटों की संख्या, पटना और चेन्नई के
लिए कुल मिलाकर बेचे गए टिकटों की संख्या से अधिक थी।
39. भारत के कुल राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई निकटतम किलोमीटरों में, निम्न दंड-आलेख द्वारा निरूपित की गई है। दंड-आलेख पढ़िए और निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए
मापक (Scale): 1 इकाई लंबाई =10 टिकट

(a) उपरोक्त में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे अधिक लंबा है?
(b) उपरोक्त में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे छोटा है?
(c) राष्ट्रीय राजमार्ग 9 की लंबाई कितनी है?
(d) किस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई, राष्ट्रीय राजमार्ग 10 की लगभग तिगुनी है?
40. एक नगर में, विभिन्न भाषाओं के समाचार-पत्रों की वितरण संख्या को निम्न दंड-आलेख द्वारा प्रदर्शित किया गया है। दंड-आलेख को ध्यान से पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(a) अंग्रेजी समाचार-पत्रों की वितरण संख्या कितनी है?
(b) उन दो भाषाओं के नाम बताइए जिनके समाचार-पत्रों की वितरण संख्या समान है।
(c) हिन्दी भाषा में समाचार-पत्रों की वितरण संख्या बंगाली भाषा के समाचार-पत्रों की वितरण संख्या से कितनी अधिक है?
41. निम्न दंड-आलेख को पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(a) यह दंड-आलेख क्या सूचना प्रदर्शित करता है?
(b) किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक थी?
(c) किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या 2001-02 की तुलना में दोगुनी थी?
(d) किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या उसके पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई?
(e) किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में सबसे अधिक बढ़ी?
42. भारत की कुछ बड़ी नदियों की लंबाईयाँ किलोमीटर (सैंकड़ों में सन्निकट) में निम्न प्रकार हैं
नदी | लम्बाई किलोमीटर में |
नर्मदा महानदी ब्रम्हपुत्र गंगा कावेरी कृष्णा | 1300 900 2900 2500 800 1300 |
इस सूचना को निरूपित करने के लिए एक दंड-आलेख बनाइए।
43. किसी नगर में विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. की संख्या निम्नलिखित है –
बैंक | एटीएम |
सिंडिकेट बैंक देना बैंक इंडियन बैंक भारतीय स्टेट बैंक विजया बैंक | 5 15 20 25 10 |
उपयुक्त मापक (Scale) लेकर उसपर दी गई सूचना को एक दंड-आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।
44. किसी नगर में विभिन्न आयु वर्गों में मोबाइल फोन प्रयोग करने वालों की संख्या निम्न प्रकार है –
आयु वर्ग (वर्षों में) | मोबाइल फोन प्रयोग करने वालों की संख्या |
1-20 21-40 41-50 61-80 | 25000 40000 35000 10000 |
ऊपर दी गई सूचना को एक दंड-आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।
45. प्रातः 8ः 00 बजे से दोपहर 1ः 00 बजे तक प्रति घंटे किसी चुंगी द्वार से गुज़रने वाले वाहनों की संख्या निम्न सारणी में दी गई है –

46. एक विशेष वर्ष में किसी ग्राम पंचायत की विभिन्न स्रोतों से आय, निम्न तालिका में दी गई है –
स्त्रोत | आय (रुपयों में) |
स्थानीय करों में आय सरकार से प्राप्त अनुदान दान द्वारा अन्य साधनों से आय | 75000 150000 25000 50000 |
उपयुक्त सूचना को निरूपित करने वाला एक दंड आलेख बनाइए।
47. वर्ष 2002 में, किसी देश में विभिन्न स्तर पर विद्यालयों की संख्या के आंकड़े निम्न सारणी में दिखाए गए हैं –
स्तर | विद्यालय की संख्या (हजारों में) |
प्राथमिक उच्च प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक | 80 55 30 20 |
उपर्युक्त आंकड़ों को निरूपित करने वाला दंड-आलेख बनाइए।
48. एक महीने में, किसी दुकान से बेचे गए घरेलू उपकरणों की संख्या निम्न प्रकार है –
घरेलु उपकरण | बेचे गए घरेलु उपकरणों की संख्या |
रेफ्रिजरेटर टेलीविजन धुलाई मशीन कूलर डी वी डी प्लेयर | 75 45 30 60 30 |
उपर्युक्त आंकड़ों को निरूपित करने वाला दंड-आलेख बनाइए।
49. एक वनस्पति उद्यान में पाए गए विभिन्न प्रकार के पौधें की संख्या निम्न प्रकार है –
पौधों के प्रकार | पौधों की संख्या |
बूटी झाड़ी लता आरोही पेड़ | 50 60 20 45 95 |
इस सूचना को निरूपित करने के लिए एक दंड-आलेख बनाइए और निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(a) कौन-से प्रकार के पौधों की संख्या सबसे अधिक है?
(b) कौन-से प्रकार के पौधों की संख्या सबसे कम है?
50. प्रश्न 28 में दिए गए आंकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए एक दंड-आलेख बनाइए।
51. प्रश्न 39 को देखें। 200km प्रदर्शित करने के लिए एक उपयुक्त संकेत लेकर दिए गए आंकड़ों का एक चित्रालेख बनाइए।
52. प्रश्न 38 में दी गई सूचना का एक चित्रालेख बनाइए।
53. प्रश्न 23 को पुनः देखिए। दिए गए आंकड़ों के लिए एक दंड-आलेख बनाइए।
54. निम्न सारणी में, उन भूखंडों के क्षेत्राफल दिए गए हैं जिन पर विभिन्न फसलें उगाई गई हैं।
फ़सल | भूखंड का क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर में) |
चावल गेंहूँ दालें गन्ना कपास | 50 30 20 25 15 |
10 मिलियन हैक्टेयर को एक उपयुक्त संकेत द्वारा दर्शाते हुए एक चित्रालेख बनाइए।
55. प्रश्न 54 पुनः देखिए। दिए गए आंकड़ों को निरूपित करने के लिए एक दंड-आलेख बनाइए।
उत्तरमाला अध्याय – 5






इस पेज पर दिए गए कक्षा 6 गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – आंकड़ों का प्रबंधन की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.