• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » 8th Class » कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका संरचना और कार्य

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका संरचना और कार्य

by Preeti Kumari
November 18, 2019
in 8th Class
Reading Time: 7min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका संरचना और कार्य यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ कोशिका संरचना और कार्य के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 8 – कोशिका संरचना और कार्य के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 8 – कोशिका संरचना और कार्य

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका संरचना और कार्य

Subscribe For Latest Updates

कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 8-  कोशिका संरचना और कार्य के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1 . एककोशिक जीवों के संदर्भ में सही कथन चुनिए।

  • (a) एककोशिका जीवों में ऊतक समन्वित होकर विभिन्न कार्य करते हैं।
  • (b) एककोशिक जीवों को भोजन की आवश्यकता नहीं होती।
  • (c) एककोशिक जीव श्वास लेते हैं और जनन करते हैं।
  • (d) सभी एककोशिक जीव पक्ष्माभिकाओं द्वारा गति करते हैं।

2. अधिकाश कोशिकाओं को लेंस की सहायता के बिना नहीं देखा जा सकता क्योंकि –

  • (a) व अधिकांशतः एक कोशिक होते हैं।
  • (b) कोशिकाएँ सूक्ष्मदर्शी होती हैं।
  • (c) कोशिकाएँ केवल शरीर के भीतर ही पाई जाती हैं।
  • (d) कोशिकाएँ समूहबद्ध होकर ऊतक बनाती हैं।

3. नीचे दिए गए शब्दों के विभिन्न समुच्चयों को देखिए।

  • (a) कोशिका-भित्ति, कोशिका-झिल्ली, केंद्रक, प्लास्टिड (लवक)
  • (b) कोशिका-भित्ति, केंद्रक, राइबोसोम, गुणसूत्र
  • (c) कोशिका-झिल्ली, माइटोकाॅन्ड्रिया, राइबोसोम, गुणसूत्र
  • (d) कोशिका-झिल्ली, राइबोसोम, माइटोकाॅन्ड्रिया, हरितलवक

प्राणी-कोशिका के संदर्भ में शब्दों का सही समुच्चय है —————–।

4. निम्नलिखित में से कौन- सा शब्द केन्द्रक का भाग नहीं है?

  • (a) ऊतक
  • (b) कोशिका अंगक
  • (c) गुणसूत्र
  • (d) जीन

5. कोशिकाओं के विभिन्न घटकों के लिए उपयुक्त शब्द है-

  • (a) ऊतक
  • (b) कोशिका अंगक
  • (c) गुणसूत्र
  • (d) जीन

6. कोशिकाओं के भीतर पाए जाने वाले जेली- जैसे पदार्थ को कहते हैं-

  • (a) जीवद्रव्य
  • (b) गुणसूत्र
  • (c) हरितलवक
  • (d) कोशिकाद्रव्य

7. निम्नलिखित जीवों के उदाहरणों की जोड़ियों तो देखिए-

  • (a) मॉस और स्पंज
  • (b) यीस्ट और अमीबा
  • (c) जीवाणु और नील- हरित शैवाल
  • (d) पेनिसिलियम और स्पाइरोगाइरा

प्राक्केन्द्रकियों के समूह के अंतर्गत आने वाली जोड़ी है—————-।

8. नीचे दिए गए शब्दों को देखिए और उस जोड़ी को चुनिए जो लक्षणों की वंशागति से संबंधित है।

  • (a) कोशिकाभित्ती और कोशिका- झिल्ली
  • (b) गुणसूत्र और माइटोकॉन्ड्रिया
  • (c) हरितलवक और कोशिका- झिल्ली
  • (d) गुणसूत्र और जीन

9. सही कथन चुनिए।

  • (a) जीन गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं।
  • (b) कोशिका केंद्रक के भीतर स्थित होती है।
  • (c) गुणसूत्र केंद्रिका के भीतर स्थित होते हैं।
  • (d) कोशिका- झिल्ली केंद्रक के चारों तरफ स्थित होती है।

10. पत्तियों का हरा रंग किस वर्णक की मौजूदगी के कारण होता है।

  • (a) पर्णहरित
  • (b) राइबोसोम
  • (c) माइकॉन्ड्रिया
  • (d) हरितलवक

11. कोशिकाओं की लंबाई- चौड़ाई (आकार) को व्यक्त करने के लिए मापने का यूनिट होता है-

  • (a) सेंटीमीटर
  • (b) मिलीमीटर
  • (c) माइक्रोमीटर
  • (d) मीटर

12. कोशिका- झिल्ली का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है कि वह-

  • (a) कोशिकाओं में प्रवेश करने वाले एवं बाहर जाने वाले पदार्थों का नियंत्रण करती है।
  • (b) कोशिकाओं में केवल प्रवेश करने वाले पदार्थों का नियंत्रण करती है।
  • (c)कोशिकाओं में से बाहर जाने वाले पदार्थों का नियंत्रण करती है।
  • (d) पदार्थों के प्रवेश करने और बाहर जाने को बिना किसी नियंत्रण के आने-जाने देती है।

13. दुर्घटनावश पहेली का हाथ लौ पर छू गया और तुरंत ही उसने अपना हाथ खींच लिया। उसे ताप का अनुभव हुआ। इस क्रिया के लिए उसकी कौन-सी कोशिकाओं में
अभिक्रिया हुई –

  • (a) रुधिर-कोशिकाएँ
  • (b) त्वचा-कोशिकाएँ
  • (c) तंत्रिका-कोशिकाएँ
  • (d) कोशिकाओं के केंद्रक

14. नीचे सूचीबद्ध किए गए कोशिका के भागों में से उस भाग का नाम बताइए जो पादप कोशिका, प्राणि कोशिका और जीवाणु कोशिका तीनों में पाया जाता है।

  • (a) हरितलवक
  • (b) कोशिका- भित्ति
  • (c) कोशिका- झिल्ली
  • (d) केन्द्रक

15. केन्द्रक के भीतर धागे- जैसी संरचनाएँ होती है-

  • (a) केंद्रिका
  • (b) गुणसूत्र
  • (c) जीन
  • (d) राइबोसोम

16. उस कथन को पहचानिए जो कोशिकाओं के बारे में सही है-

  • (a) कोशिकाओं को लेंस की सहायता के बिना (कोरी आँखों से) आसानी से देखा जा सकता है।
  • (b) कीट का अंडा कोशिका नहीं होता।
  • (c) एककोशिक जीव की एकल कोशिका सभी कार्य कर सकती है।
  • (d) बहुकोशिक जीवों में कोशिकाओं का आकार और आकृति एकसमान होती है।

17. निम्नलिखित में से कौन कोशिका नहीं है?

  • (a) लाल रूधिर कणिका (RBC)
  • (b) जीवाणु
  • (c) शुक्राणु
  • (d) विषाणु

18. निम्नलिखित में से वह कौन- सा ऐसा लक्षण है जो तुम्हें पादप- कोशिका को प्राणि- कोशिका से अलग करके पहचानने में मदद करता है?

  • (a) कोशिका- भित्ति
  • (b) कोशिका- झिल्ली
  • (c) माइटोकॉन्ड्रिया
  • (d) केन्द्रक

19. पहेली ने सूक्ष्मदर्शी की सहायता से एक ऐसी कोशिका को देखा जिसमें स्पष्ट कोशिका-भित्ति तो थी किन्तु स्पष्ट केंद्रक नहीं था। उसने कौन-सी कोशिका देखी –

  • (a) पादप कोशिका
  • (b) प्राणि- कोशिका
  • (c) तंत्रिका- कोशिका
  • (d) जीवाणु कोशिका

20. कपोल- कोशिकाओं में नहीं होता————— ।

  • (a) कोशिका- झिल्ली
  • (b) केंद्रक
  • (c) गॉल्गी उपकरण
  • (d) लवक

21. सही कथन चुनिए।

  • (a) ऊतक असमान कोशिकाओं का एक समूह होता है।
  • (b) एक अंग समान कोशिकाओं से बना होता है।
  • (c) पादप कोशिकाओं में रिक्तिकाएँ नहीं होतीं।
  • (d) प्रोकेरियोट्स में केंद्रक नहीं होता।

22. यूकेरियोट्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन- से कथन सही हैं?

  • (i) इनमें केंद्रकीय झिल्ली नहीं होती।
  • (ii) इनमें एक सुव्यवस्थित केंद्रक होता है।
  • (iii) इनमें एक केंद्रक- झिल्ली होती है।
  • (iv) नील- हरित शैवाल यूकेरियोटिक कोशिकाएँ हैं।
  • (a) ii और iv
  • (b) ii और iii
  • (c) i और ii
  • (d) i और iv

23. कोशिकाओं के बारे में सही कथन चुनिए।

  • (a) सभी कोशिकाओं में केंद्रक होता है।
  • (b) एक अंग की कोशिकाओं की संरचना समान होती है।
  • (c) एक ऊतक की कोशिकाओं की संरचना समान होती है।
  • (d) सभी प्रकार की कोशिकाओं की आकृति गोल होती है।

24. नीचे दी गई तालिका में कुछ शब्द दिए गए हैं और साथ ही चार रिक्त साथ A, B, C और D दिए गए हैं-

कोशिकालक्षण/भागकार्य
अमीबाAगति
पादप कोशिकालवकB
Cतर्कु रूपीसंकुचन
तंत्रिका कोशिकाDउद्दीपन और अनुक्रिया

नीचे दिए गए विकल्पों में से शब्दों के सही समुच्च चुनिए-

  • (a) A- पादाभ; B- श्वसन; C- पेशी कोशिका; D- शाखित
  • (b) A- पादाभ; B- प्रकाश-संश्लेषण; C- पेशी कोशिका; D- शाखित
  • (c) A- संकुचनशील रिक्तिका; B- प्रकाश-संश्लेषण; C- रुधिर कोशिका; D- तर्कु रूपी
  • (d) A- पादाभ; B- प्रकाश-संश्लेषण; C- कपोल- कोशिका; D- तर्कु रूपी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

25. पत्तियों में उस कोशिकांगक का और उस वर्णक का नाम बताइए जिसके कारण पत्तियों
का रंग हरा हो जाता है।

26. उस यंत्र का नाम बताइए जिससे हम कोशिकाओं का अध्ययन करते हैं।

27. अपने नाखून काटने अथवा अपने बाल कटवाते समय हमें दर्द की अनुभूति नहीं होती। क्यों?

28. कोशिका के भीतर जीन कहाँ पर स्थित होते हैं?

29. अमीबा और पैरामीशियम जीवों की किस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं?

30. पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति के क्या कार्य होते हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही है अथवा नहीं? यदि कथन गलत है तो कथन को सही करके लिखिए?

कथन: ‘‘एककोशिक जीवों में श्वसन प्रक्रिया नहीं होती, केवल बहुकोशिक जीव ही
साँस लेते हैं।’’

32. काॅलम I में दिए गए शब्दों को काॅलम II में दिए गए उनके कार्यों के साथ मिलाइए और नीचे दी गयी सारिणी में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

A —————- ; B —————- ; C —————- ; D —————-

33. नीचे दिए गए चित्र 8.1 को देखिए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

A. यह आरेख पादप कोशिका का है अथवा प्राणि-कोशिका का?
B. यह आरेख प्रोकेरियोटिक कोशिका का निरूपण करता है अथवा यूकेरियोटिक
कोशिका का?

34. चित्र 8.2 में दिए गए आरेख में A से लेकर E तक के भागों को नामांकित कीजिए-

35. निम्नलिखित शब्दों का कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों में वर्गीकरण कीजिए और उन्हें नीचे दी गई सारिणी में लिखिए-

RBC, WBC, तांत्रिका कोशिका, पेशी, रूधिर वाहिका, मस्तिष्क, हाथ, हृदय

36. निम्नलिखित कथनों को देखिए और प्रत्येक कथन के लिए एक उपयुक्त शब्द लिखिए-

A. मैं कोशिका के विभिन्न कार्यों का नियंत्रण करता हूँ। मैं कौन हूँ?
……………………..
B. मैं एक पुलिस की भांति हूँ। मैं हर किसी वस्तु को कोशिका के भीतर और बाहर
आने-जाने नहीं देता। मैं कौन हूँ?
……………………..
C. मैं लक्षणों को जनकों से संततियों तक पहुँचाता हूँ। मैं कौन हूँ?
……………………..

37. नीचे बॉक्स में दिए गए शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

पादप कोशिकाओं की सबसे बाहरी परत _______(a) _______ होती है, जिसके नीचे _______(b) _______ होती है। _______(c) _______ शब्द जैली-जैसे पदार्थ के लिए प्रयुक्त किया जाता है जिसमें सभी _______(d) _______ स्थित होते हैं। _______(e) _______ में धागे-जैसी संरचनाएँ होती हैं जिन्हें _______(f) _______ कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

38. कोशिकाओं में अनेक कोशिका अंगक होते हैं, हालांकि हम इन अंगकों को जीवधारियों
की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई नहीं कहते। व्याख्या कीजिए।

39. पादप कोशिकाओं में कोशिका-झिल्ली के चारों तरफ एक अतिरिक्त परत क्यों होती है? इस परत को क्या कहते हैं?

40. किसी जीव की कोशिकाओं के आकार का संबंध उसके शरीर के आकार से नहीं होता। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए कारण बताइए।

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका संरचना और कार्य

Indian Talent Olympiad Click Here
Indian Talent Olympiad - Apply Now!!

यूनिट 8 –   कोशिका संरचना और कार्य के उत्तर यहां से प्राप्त करें

बहुविकल्पीय प्रश्न

  1. (c)
  2. (b)
  3. (c)
  4. (a)
  5. (b)
  6. (d)
  7. (c)
  8. (d)
  9. (a)
  10. (a)
  11. (c)
  12. (a)
  13. (c)
  14. (c)
  15. (b)
  16. (c)
  17. (d)
  18. (a)
  19. (d)
  20. (d)
  21. (d)
  22. (b)
  23. (c)
  24. (b)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

25. हरितलवक और पर्णहरित

26. सूक्ष्मदर्शी

27. नाखून और बाल दोनों की मृत कोशिकाओं के बने होते हैं। इनमें तंत्रिका- कोशिकाएँ नहीं होतीं। यही कारण है कि इनके कटने पर हमें दर्द नहीं होता।

28. केंद्रक/गुणसूत्र

29. एककोशिक और यूकैरियोटिक/प्रोटोजोआ

30. कोशिका भित्ति कोशिका की भीतर की वस्तुओं की सुरक्षा करती है, कोशिका को आकृति प्रदान करती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. नहीं, कथन गलत है।
एक कोशिकीय और बहुकोशिकीय दोनों ही जीव श्वसन करते हैं।

32. A-iii, B-iv, C-ii, D-i

33. A- यह एक प्राणी कोशिका है।
B- यह एक यूकैरियोटिक कोशिका है।

34.

35.

36. A- केंद्रक ; B- कोशिका झिल्ली; C- जीन/गुणसूत्र

37. a- कोशिका भित्ति; b- कोशिका झिल्ली; c- कोशिका द्रव्य;
d- कोशिका अंगक; e- केंद्रक; f- गुणसूत्र।

38. हालांकि कोशिका-अंगकों की संरचना विशिष्ट होती है, और वे विशिष्ट कार्य भी करते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें जीवधरियों की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई नहीं कह सकते। यह इसलिए होता है क्योंकि ये अपने कार्य तभी कर सकते हैं जबकि ये सजीव कोशिका के भीतर हों। ये कोशिका के बाहर एक स्वतंत्र इकाई की भांति कार्य नहीं कर सकते।

39. क्योंकि पादप चल-फिर नहीं सकते अतः उन्हें तापमानों की, तीव्र पवन-गति की, वायुमंडलीय नमी आदि की विविधताओं के प्रति सुरक्षा की आवश्यकता होती है। अतः पादप कोशिका की सुरक्षा के लिए कोशिका-झिल्ली के बाहर एक परत होती है जिसे कोशिका-भित्ति कहते हैं।

40. मैं इससे सहमत हूँ क्योंकि यह जरूरी नहीं कि एक हाथी के शरीर की कोशिकाएँ चूहे की कोशिकाओं से बड़ी हों। यह बात सही नहीं है कि अपेक्षाकृत बड़े जीवों के शरीर की कोशिकाएँ भी बड़े आकार की हों। किसी जीव की कोशिका के आकार का संबंध उसके द्वारा किए कार्य के साथ होता है। उदाहरण के लिए, हाथी और चूहे दोनों में ही तंत्रिका-कोशिका लंबी और शाखित होती है। वे एक ही प्रकार का कार्य करती हैं, अर्थात् सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना ले जाना।

इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोशिका संरचना और कार्य की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान


To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Tags: कक्षा 8कक्षा 8 प्रश्न उत्तरकक्षा 8 विज्ञानएनसीईआरटी

Related Posts

8th Class

कक्षा 8 के एनसीईआरटी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी (Ncert Solutions for Class 8 Hindi) यहां से देखें

8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 (NCERT Solutions Class 8)

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (NCERT Solutions for class 8 Social Science) यहां देखें

Next Post
aglasem hindi

कक्षा 12 भौतिकी विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – चुम्बकत्व एवं द्रव्य

Discussion about this post

Registrations Open!!

LPUNEST 2021 Application Form

Top Three

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi

aglasem hindi

दिवाली पर निबंध | Diwali Essay in Hindi : दीपावली का निबंध हिंदी में यहां से पढ़ें

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Design Exam Forms Click Here