• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » 8th Class » कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोयला और पेट्रोलियम

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोयला और पेट्रोलियम

by Preeti Kumari
November 18, 2019
in 8th Class
Reading Time: 6min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोयला और पेट्रोलियम यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ   कोयला और पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 5 –   कोयला और पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 5 –   कोयला और पेट्रोलियम

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोयला और पेट्रोलियम

Subscribe For Latest Updates

कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 5-  कोयला और पेट्रोलियम के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1 . विभिन्न पदार्थ जो प्रकृति से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। निम्नलिखित में से कौन- सा प्राकृतिक संसाधन नहीं है?

  • (a) खनिज
  • (b) जल
  • (c) मृदा
  • (d) प्लास्टिक

2. वायु एक प्राकृतिक संसाधन है और मानवीय गतिविधियों से यह समाप्त नहीं हो सकती। यह अक्षय प्राकृतिक संसाधन के रूप में जानी जाती है। निम्नलिखित में से एक अन्य अक्षय प्राकृतिक संसाधन कौन-सा है?

  • (a) कोयला
  • (b) पेट्रोलियम
  • (c) सूर्य का प्रकाश
  • (d) खनिज

3. निम्नलिखित में से कौन- सा समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधनों का एक युगल है?

  • (a) कोयला और मृदा
  • (b) वायु और सूर्य का प्रकाश
  • (c) जल और पेट्रोलियम
  • (d) वन्यजीव और खनिज

4. उद्योगों में उपयोगी उत्पाद प्राप्त करने के लिए कोयले का प्रक्रमण किया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद कोयले से प्राप्त नहीं होता?

  • (a) कोक
  • (b) कोलतार
  • (c) कोल गैस
  • (d) सी. एन. जी.

5. समाप्त होने वाले प्राकृतिक स्त्रोत होते हैं-

  • (a) मात्रा में असीमित
  • (b) प्रकृति पर निर्भर नहीं
  • (c) मात्रा में सीमित
  • (d) मानवीय गतिविधियों से समाप्त न होने वाले

6. जीवाश्म ईंधन जिनके अवशेषों से प्राप्त होते हैं-

  • (a) निर्जीव पदार्थ
  • (b) केवल मृत पक्षी
  • (c) केवल मृत कीट
  • (d) मृत जीव

7. कोयला जिसके/जिनके अवशेषों से बनता है-

  • (a) केवल वनस्पति
  • (b) केवल जंतु
  • (c) वनस्पति और जंतु दोनों
  • (d) न वनस्पति, न जंतु

8. मृत वनस्पति के कार्बनीकरण से कौन- सा पदार्थ बनता है?

  • (a) कोयला
  • (b) कोक
  • (c) कोल गैस
  • (d) कोलतार

9. कोलतार से नैफ्थलीन की गोलियाँ प्राप्त की जाती हैं और इनका उपयोग किसे भगाने के लिए किया जाता है-

  • (a) मच्छर
  • (b) मधुमक्खी
  • (c) मोथ
  • (d) साँप

10. निम्नलिखित में से कौन- सा पेट्रोलियम का अवयव नहीं है?

  • (a) पैराफिन मोम
  • (b) स्नेहक तेल
  • (c) पेट्रोल
  • (d) कोक

11. पेट्रोलियम का निर्माण उन जीवों से हुआ जिनका आवास था-

  • (a) मृदा
  • (b) पेड़- पौधे
  • (c) समुद्र
  • (d) चट्टानें

12. निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए-

  • (a) प्राकृतिक गैस का परिवहन पाइपों द्वारा करना कठिन है।
  • (b) प्राकृतिक गैस की कमी यह है कि घरों में जलाने के लिए इसका सीधा उपयोग नहीं कर सकते।
  • (c) प्राकृतिक गैस को संपीड़ित प्राकृतिक गैस के रूप में अधिक दाब पर भंडारित किया जाता है।
  • (d) प्राकृतिक गैस का उपयोग विद्युत उत्पादन के लिए नहीं किया जा सकता।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

13. आपको पेट्रोलियम और जल का मिश्रण दिया गया है। क्या आप इन दोनों को पृथक करने की विधि सुझा सकते हैं?

14. सी.एन.जी. का पूरा नाम क्या है तथा इसे पेट्रोल की अपेक्षा एक बेहतर ईंधन क्यों माना गया है।

15. उस पेट्रोलियम उत्पाद का नाम बताइए जिसका उपयोग स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान में किया जाता है।

16. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  • (a) कोयला भोजन पकाने में उपयोगी ———— में एक है।
  • (b) जब कोयला वायु में गर्म किया जाता है तो वह जलता है तथा मुख्य रूप से ———— बनती है।
  • (c) कोलतार ———— गंध वाला एक काला, गाढ़ा ———— है।
  • (d) पेट्रोलियम, ———— और ———— जीवाश्म ईंधन हैं।
  • (e) वन और कोयला ———— होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं।

17. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के अक्षर उलट- पलट गए हैं, उन्हें सही रूप में लिखिए।

(a) लाकोय खानों से प्राप्त होता है।
(b) लिपेयट्रोम एक जीवाश्म ईंधन है।
(c) इरिनफारी वह स्थान है जहाँ पेट्रोलियम के विभिन्न प्रभाजों को पृथक किया
जाता है।
(d) रोसिकिन एक ईंधन है जिसका उपयोग जेट वायुयानों में होता है।
(e) मेटुबिन का उपयोग पेन्ट तथा सड़क निर्माण में किया जाता है।

18. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(a) मृत वनस्पति के धीमे प्रक्रम द्वारा कोयले में परिवर्तन को ———— कहते हैं।
(b) कोयला और पेट्रोलियम जीवों के मृत अवशेषों से बनते हैं और ———— ईंधन कहलाते हैं।
(c) ———— गंध वाला काला गाढ़ा द्रव कोलतार कहलाता है।
(d) कोयले से कोक प्राप्त करने के प्रक्रम में कोलतार और ———— भी
प्राप्त होते हैं।
(e) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ———— कहलाता है।
(f) जीवाश्मी ईंधनों को अत्यधिक जलाना ———— का एक प्रमुख कारण है।

19. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सही या गलत लिखें-

(a) वायु में उपस्थित ऑक्सीजन एक समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन है।
(b) संसाधन जो प्रकृति में असीमित मात्रा में उपस्थित हैं, समाप्त होने वाले प्राकृतिक
संसाधन कहलाते हैं।
(c) वन्यजीव समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन है।
(d) उच्च ताप और दाब पर, मृत पौधे धीरे-धीरे कोयले में परिवर्तित हो जाते हैं।
(e) पेट्रोल और डीजल की अपेक्षा सी. एन. जी. कम प्रदूषणकारी ईंधन है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

20. सूर्य का प्रकाश और वायु अक्षय प्राकृतिक संसाधन है। टिप्पणी कीजिए।

21. बॉक्स में कुछ प्राकृतिक संसाधन दिए हुए हैं। इन्हें समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधनों और अक्षय प्राकृतिक संसाधनों में वर्गीकृत कीजिए।

22. कोक के दो महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।

23. कोयले के अभिलक्षण और कुछ महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।

24. चित्र 5.1 को देखें, जहां पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के भंडार दिखाए गए हैं। यहां हम तेल की परत को जल की परत के ऊपर क्यों पाते हैं।

25. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

लगभग 30 करोड़ वर्ष पूर्व पृथ्वी पर निचले जलीय क्षेत्रों में घने ———— थे। ———— जैसी प्राकृतिक घटनाओं के कारण, ये वन ———— के नीचे दब गए। उनके ऊपर अधिक ———— जम जाने के कारण वे संपीडित हो गए। जैसे-जैसे वे गहरे होते गए, उनका ———— भी बढ़ता गया। उच्च ———— और उच्च ———— पर मृत पेड़-पौधे धीरे- धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए।

26. कॉलम I का कॉलम II से सही मिलान कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

27. उद्योगों में कोयले के प्रक्रमण से प्राप्त उत्पादों के नाम और उनके उपयोग लिखिए।

28. हम कहते हैं कि जीवाश्म ईंधन कुछ सौ वर्षों तक ही उपलब्ध होंगे। टिप्पणी कीजिए।

29. हम समाचार पत्रों में पढ़ते हैं कि ईंधनों को जलाना वैश्विक तापन का प्रमुख कारण है। समझाइए, क्यों?

30. गाड़ी चलाते समय पेट्रोल/डीज़ल/प्राकृतिक गैस बचाने के आप क्या गुर अपनाएंगे?

31. कल्पना कीजिए कि समाप्त होने वाले सभी संसाधन मानवीय गतिविधियों द्वारा समाप्त हो गए हैं। क्या आप सोचते हैं कि जीवों का जीवित रहना सम्भव हो पाएगा? यदि हाँ, तो क्यों? यदि नहीं, तो क्यों नहीं?

32. पेट्रोल एक समाप्त होने वाला प्राकृतिक संसाधन है, जबकि सूर्य का प्रकाश नहीं। समझाइए।

33. पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।

34. कहा जाता है कि कोयले के भंडार इतने हैं कि अगले कुछ सौ वर्ष तक ही चल पाएँगे। आप क्या सोचते हैं, कि हमें इस विषय में चिंता करनी चाहिए? क्यों और क्यों नहीं?

35. जीवाश्म ईंधनों के न्यायोचित उपयोग के लिए आप क्या चरण सुझाएँगे ?

36. चित्र 5.1 में दी गई वर्ग पहेली को नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से पूरा कीजिए।

बायें से दायें

  1. यह पत्थर जैसा कठोर और काले रंग का प्राकृतिक संसाधन है। (3)
  2. इस प्राकृतिक संसाधन का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ। (5)
  3. यह द्रव किसी प्राकृतिक संसाधन का एक संघटक है। (3)

ऊपर से नीचे

  1. इस समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन को खदानों से निकाला जाता है। (3)
  2. यह एक प्राकृतिक संसाधन से प्राप्त किया जाता है और इसका उपयोग मोटर ईंधन के रूप में होता है। (3)
  3. इस गैसीय ईंधन को कोयले के प्रक्रमण द्वारा प्राप्त किया जाता है। (5)

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर –  कोयला और पेट्रोलियम

LPUNEST 2021 Application Form

यूनिट 5 –   कोयला और पेट्रोलियम के उत्तर यहां से प्राप्त करें

बहुविकल्पीय प्रश्न

  1. (d)
  2. (c)
  3. (d)
  4. (d)
  5. (c)
  6. (d)
  7. (a)
  8. (a)
  9. (c)
  10. (d)
  11. (c)
  12. (c)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

13. निथारना

14. कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस ( संपीडित प्राकृतिक गैस )। यह ईंधन माना जाता है, क्योंकि यह कम प्रदूषणकारी होता है।

15. मिट्टी का तेल स्टोव, लैम्प और जेट वायुयान में ईंधन के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

16.

  • (a) ईंधनों
  • (b) कार्बन डाइऑक्साइड
  • (c) अप्रिय, द्रव
  • (d) कोयला, प्राकृतिक गैस
  • (e) समाप्त

17.

  • (a) कोयला
  • (b) पेट्रोलियम
  • (c) रिफ़ाइनरी
  • (d) किरोसिन
  • (e) बिटुमेन

18.

  • (a) कार्बनीकरण
  • (b) जीवाश्मी
  • (c) अप्रिय
  • (d) कोयला गैस
  • (e)परिष्करण
  • (f) वायु प्रदूषण

19.

  • (a) गलत
  • (b) गलत
  • (c) सही
  • (d) सही
  • (e) सही

लघु उत्तरीय प्रश्न

20. ये संसाधन प्रकृति में असीमित मात्रा में उपलब्ध है और मानवीय गतिविधियों से समाप्त होने वाले नहीं हैं।

21. समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन – कोयला, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, खनिज, वन।
अक्षय प्राकृतिक संसाधन – वायु, सूर्य का प्रकाश, ऑक्सीजन।

22. यह धातु के निष्कर्षण में उपयोग में लाया जाता है और स्टील के निर्माण में भी काम आता है।

23. कोयला काले रंग का पत्थर जैसा कठोर होता है। यह भोजन पकाने वाले ईंधनों में से एक है। यह ताप विद्युत संयत्रों में विद्युत उत्पादन और विभिन्न प्रकार के अन्य उद्योगों में उपयोग में लाया जाता है।

24. संकेत- तेल जल की अपेक्षा हल्का होता है, अत: इसके ऊपर तैरता है।

25. वन, बाढ़, मृदा, मृदा, ताप, ताप, दाब।

26. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (i), (d) – (ii)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

27. कोयले का जब उद्योगों में प्रक्रमण किया जाता है तो यह कोक, कोलतार और कोयला गैस देता है। कोक का उपयोग स्टील निर्माण और बहुत-सी धतुओं की निष्कर्षण में किया जाता है। कोलतार का उपयोग बहुत सी वस्तुओं जैसे संश्लेषित रंग, औषधि, विस्पफोटक, सुगंध, पेन्ट इत्यादि के निर्माण में प्रारंभिक सामग्री के रूप में किया जाता है। कोयला गैस का उपयोग ईंधन के रूप में होता है।

28. जीवाश्म ईंधनों के निर्माण में बहुत लम्बा समय लगता है और यह निर्माण विशिष्ट परिस्थितियों में होता है। ऐसा बार-बार सम्भव नहीं हो पाता। अतः जिस गति से जीवाश्म ईंधन उपयोग में लाए जा रहे हैं, इनका सीमित भंडार कुछ सौ वर्षों में समाप्त हो जाएगा।

29. संकेत- यह कार्बन डाइऑक्साइड और कुछ अन्य गैसों के बनने से उत्पन्न वैश्विक तापन से संबंधित है।

30.

  • टायरों से सही वायु दाब सुनिश्चित करें।
  • गाड़ी का नियमित रख- रखाव सुनिश्चित कीजिए।
  • समान और मध्यम गति से गाड़ी चालइए।
  • यातायात लाइटों अथवा जहाँ आपको प्रतीक्षा करनी हो वहाँ पर गाड़ी का इंजन बंद कर दीजिए।

31. यह निश्चित उत्तर वाला प्रश्न नहीं है। विद्यार्थियों को कल्पना करने और लिखने दीजिए।

32. संकेत- सूर्य का प्रकाश प्रकृति में असीमित मात्रा में उपलब्ध है, जबकि जीवों के मृत अवशेषों से पेट्रोल बनने में लाखों वर्ष लग जाते हैं।

33.

  • द्रव अवस्था में पेट्रोलियम गैस (एल पी जी) – घरों और उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग।
  • पेट्रोल- मोटर वाहनों और वायुयानों में ईंधन के रूप में उपयोग
  • मिट्टी का तेल (किरोसिन)- स्टोवों, लैम्पों और जेट वायुयानों में ईंधन के रूप में उपयोग।
  • डीज़ल- भारी मोटर वाहनों, विद्युत जनित्रों में ईंधन के रूप में उपयोग।
  • स्नेहक तेल- स्नेहन के लिए उपयोग।
  • पैराफिन मोम- मरहमों, मोमबत्तियों, वैसलीन इत्यादि में उपयोग।
  • बिटुमेन- पेन्ट और सड़क की सतह निर्माण के काम में उपयोग।

34. यह बहुउत्तरीय प्रश्न है। विद्यार्थियों को उनके अपने विचार लिखने दें।

35. यह बहुउत्तरीय प्रश्न है। विद्यार्थियों को उनके अपने विचार लिखने दें।

36.

बाएं से दाएं

  1. कोयला
  2. पेट्रोलियम
  3. डीज़ल

ऊपर से नीचे

  1. खनिज
  2. पेट्रोल
  3. कोयला गैस

इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – कोयला और पेट्रोलियम की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Tags: कक्षा 8कक्षा 8 प्रश्न उत्तरकक्षा 8 विज्ञानएनसीईआरटी

Related Posts

8th Class

कक्षा 8 के एनसीईआरटी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी (Ncert Solutions for Class 8 Hindi) यहां से देखें

8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 (NCERT Solutions Class 8)

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (NCERT Solutions for class 8 Social Science) यहां देखें

Next Post
aglasem hindi

कक्षा 12 भौतिकी विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – स्थिर वैद्युत विभव तथा धारिता

Discussion about this post

Registrations Open!!

LPUNEST 2021 Application Form

Top Three

aglasem hindi

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 | BSEB 10th Result 2021 जारी : यहाँ से करें अपने रिजल्ट की जाँच

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

aglasem hindi

यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2021 ( UP Board Time Table 2021 ) : हाईस्कूल और इंटर परीक्षा टाइम टेबल जारी

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Design Exam Forms Click Here