• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » 8th Class » कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर-पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर-पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

by Preeti Kumari
November 18, 2019
in 8th Class
Reading Time: 4 mins read
0
aglasem hindi

विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

Subscribe For Latest Updates

कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 7-  पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1 . जंगली भैंसा एक संकटापन्न स्पीशीज़ है क्योंकि-

  • (a) इसकी संख्या घट रही हैं
  • (b) यह विलुप्त हो चुका है
  • (c) यह केवल एक विशेष क्षेत्र में ही पाया जाता है
  • (d) इसे चोरी- छिपे मारने पर सख्ती से रोक लगा दी गई है।

2. मरूस्थलीकरण के कारण निम्नलिखित में से कौन- सा परिवर्तन हो सकता है?

  • (a) वातावरण के तापमान में कमी होना
  • (b) मृदा की जलन- धारण क्षमता में वृद्धि
  • (c) अधिक बाढ़ आने की संभावना
  • (d) उपजाऊ ज़मीन का मरूस्थल में बदल जाना

3. जैवमंडल निचय के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन- सा सही है?

  • (a) यह एक रक्षित क्षेत्र होता है जहाँ केवल स्थानिक स्पीशीजें ही पाई जाती हैं।
  • (b) यह केवल पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए ही होता है।
  • (c) यह जैवविविधता और उस क्षेत्र की संस्कृति दोनों के ही संरक्षण के लिए होता है।
  • (d) इसकी सीमाओं के भीतर कोई अन्य रक्षित क्षेत्र नहीं होते

4. अपने प्राकृतिक पर्यावास में जैवविविधता के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन- सा/से स्थान है?

  • (i) प्राणि उद्यान
  • (ii) पादप उद्यान
  • (iii) वन्यजीव अभ्यारण्य
  • (iv) राष्ट्रीय पार्क
  • (a) i और ii
  • (b) ii और iii
  • (c) iii और iv
  • (d) i और iv

5. स्थानिक स्पीशीज़ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन- सा कथन सही है?

  • (a) ये एकमात्र रूप से एक विशिष्टीकृत पर्यावास में पाई जाती हैं।
  • (b) स्थानिक स्पीशीज़ें कभी भी संकटापन्न नहीं हो सकतीं।
  • (c) ये केवल चिड़ियाघर और पादप उद्यानों में पाई जाती हैं।
  • (d) अपने पर्यावास के नष्ट हो जाने का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

6. वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए निम्नलिखित में से कौन- सी विशिष्टता सी है?

  • (a) यह प्राणियों के लिए कृत्रिम रूप से बनाया गया एक रक्षित क्षेत्र है।
  • (b) यह विलोपोन्मुखी और संकटापन्न वन्य प्राणियों के लिए एक रक्षित क्षेत्र है।
  • (c) यह केवल पादप स्पीशीज़ों के संरक्षण के लिए होता है।
  • (d) यहाँ जानवरों को पकड़ना और उनका शिकार करना सख्त मना है।

7. संकटापन्न स्पीशीज़ों के लिए कौन- सा कथन सही नहीं है?

  • (a) उनकी संख्या प्रबल रूप से घट गई है।
  • (b) ये निकट भविष्य में विलुप्त हो सकते हैं।
  • (c) ये अन्य जानवरों के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।
  • (d) इनके प्राकृतिक पर्यावासों को रक्षित करने की आवश्यकता है।

8. किसी जंगल में काले हिरण, हाथी, अजगर और सुनहरी बिल्ली मिलकर किसका निरूपण करते हैं?

  • (a) प्राणिजात
  • (b) पादपजात
  • (c) पारितंत्र
  • (d) स्पीशीज़

9. रेड डाटा बुक में निम्नलिखित में से किस- किस का रिकॉर्ड रखा जाता है?

  • (i) स्थानिक स्पीशीज
  • (ii) विलुप्त स्पीशीज़ें
  • (iii) संकटापन्न पादप
  • (iv) संकटापन्न प्राणी
  • (a) i और ii;
  • (b) ii और iii;
  • (c) iii और iv;
  • (d) i और iv

10. प्रवासी पक्षी वर्ष की एक विशेष अवधि के दौरान सुदूर क्षेत्रों तक उड़ते हैं। उस अवधि में उनके पर्यावास में निम्नलिखित में से कौन सी परिस्थितियाँ उनके इस व्यवहार के लिए उत्तरदायी है?

  • (i) भोजन उपलब्ध न होना
  • (ii) उग्र मौसमी परिस्थितियाँ
  • (iii) अधिक भीड़
  • (iv) घोंसले बनाने के क्षेत्रों की कमी
  • (a) ii और iii;
  • (b) i और ii;
  • (c)) i और iv
  • (d) ii और iv

11. हमारे देश में खेती करने के लिए वनों के बड़े- बड़े भू- भाग साफ कर दिए जाते हैं। इस प्रक्रिया से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • (a) मृदा अपरदन
  • (b) मृदा संरक्षण
  • (c) मृदा प्रदूषण
  • (d) मृदा उर्वरता

अति लघुउत्तरीय प्रश्न

12. वन- संरक्षण क्यों महत्वपूर्ण है?

13. वृक्षों के संरक्षण के लिए आपने क्या उपाय किए हैं ? कोई एक उपाय बताइए।

14. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही है अथवा गलत।

(i) जैवमंडल निचय के भीतर एक वन्य जीवन अभ्यारण्य भी हो सकता है।
(ii) किसी विशिष्ट क्षेत्र के पादप सामूहिक रूप से उस क्षेत्र के प्राणिजात् होते हैं।
(iii) वनोन्मूलन के कारण मृदा की जलधरण क्षमता में वृद्धि हो जाती है।
(iv) गौर (बाइसन) पचमढ़ी जैवमंडल निचय का एक स्थानिक प्राणिजात् है।

15. क्या कोई वन कम अवधि में प्राकृतिक रूप से तैयार हो सकता है?

16. भारत के प्रथम आरक्षित वन का नाम बताइए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

17. वन्यजीव अभ्यारण्य पादपों और प्राणियों के संरक्षण के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं?

18. बताइए कि स्थानिक जीवों के विलुप्त होने का खतरा क्यों अधिक है?

19. किसी पारितंत्र के लिए छोटे- छोटे जानवर भी क्यों महत्वपूर्ण होते हैं?

20. किसी वन में एक नयी स्पीशीज़ X का प्रवेश हुआ है। बताइए कि इसका उस क्षेत्र की स्थानीय स्पीशीज़ों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

21. क्या मृदा- अपरदन का मृदा की उर्वरता पर कोई प्रभाव पड़ता है? यह प्रभाव किस प्रकार पड़ता है?

22. पचमढ़ी जैवमंडल निचय में पाए जाने वाली जैवविविधता का अनूठा लक्षण क्या है?

23. वन (संरक्षण) एक्ट के उद्देश्य की चर्चा कीजिए।

24. जैवविविधता क्या होती है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

25. क्यो वनोन्मूलन का संबंध वैश्विक तापन से है? व्याख्या कीजिए।

26. वनोन्मूलन के कारण प्राय: बाढ़ और सूखा क्यों हो जाते हैं ?

27. हमें कागज़ की बच क्यों करनी चाहिए?

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण

LPU Admission 2022 Open - India's Top Ranked University

यूनिट 7 –   पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण के उत्तर यहां से प्राप्त करें

बहुविकल्पीय प्रश्न

  1. (a)
  2. (d)
  3. (c)
  4. (c)
  5. (a)
  6. (a)
  7. (c)
  8. (a)
  9. (c)
  10. (b)
  11. (a)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

12. प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए/ प्राकृतिक पारितंत्र के संरक्षण के लिए।

13. कागज बचाने के लिए पुनःचक्रित कागज प्रयोग करने/पुरानी पुस्तकों को दान देने वनोन्मूलन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कोई भी अन्य प्रासांगिक उत्तर।

14.

(i) सही
(ii) गलत (एक क्षेत्र विशेष के पौधों को मिलाकर वनस्पतिजात कहा जाता है)।
(iii) गलत (वनोन्मूलन से मृदा की जल धरण क्षमता घट जाती है)
(iv) सही

15. वनोन्मूलित क्षेत्र को यदि लंबे समय के लिए यों ही छोड़ दिया जाए तो वन दुबारा से बन सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया वर्षों में कहें तो लंबी अवधि में ही पूर्ण होती है।

16. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क।

लघु उत्तरीय प्रश्न

17. वन्यजीव अभ्यारण्य रक्षित क्षेत्र वे होते हैं जहाँ मानव क्रियाकलाप जैसे बाग-बगीचा लगाना, खेती करना, चराना, वृक्षों को काटना, शिकार करना, और अनाधिकार शिकार करना पूर्ण रूप से वर्जित होता है।

18. स्थानिक जीव एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र तक ही सीमित रहते हैं। वे अपने प्राकृतिक पर्यावास के बाहर अनुकूलित नहीं हो सकते अथवा जीवित नहीं रह सकते। उनके पर्यावास में किसी भी विघ्न का उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

19. पारितंत्र के लिए छोटे आकार के जीव भी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि प्रत्येक जीव आहार – शृंखला/आहार-जाल/पारितंत्रा का एक भाग होता है।

20. किसी नयी स्पीशीज़ के प्रवेश से प्रतिस्पर्धा के कारण स्थानीय स्पीशीजों का जीवन प्रभावित हो सकता है।

21. हाँ। मृदा-अपरदन से मृदा की ऊपरी उर्वरक परत हट जाती है और इस प्रकार निचली सख्त चट्टानी परत ऊपर दिखाई देने लगती है जो कम उर्वर होती है।

22. पचमड़ी जैवमंडल निचय की जैव विविधता वैसी ही होती है जैसी कि ऊपरी हिमालयी चोटियों पर और निम्नतर पश्चिमी घाटों पर पायी जाती है।

23. प्राकृतिक वनों का संरक्षण और वनों में अथवा उनके आस-पास रह रहे लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना।

24. जैव विविधता का अर्थ है पृथ्वी पर पाए जाने वाले विविध जीव, उनके बीच परस्पर संबंध और पर्यावरण के साथ उनका संबंध।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

25. हाँ। पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए वातावरण से कार्बन डाईऑक्साइड का अवशोषण करते हैं। वनोन्मूलन के परिणामस्वरूप वृक्षों की संख्या कम हो जाती है जिसके कारण वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड एकत्रित होती जाती है। वायुमंडल की कार्बन डाईऑक्साइड पृथ्वी द्वारा परावर्तित ताप किरणों को रोक लेती है जिसके कारण वैश्विक तापन हो जाता है।

26. वनोन्मूलन के कारण मृदा की जलधरणता क्षमता कम हो जाती है। इसके कारण शमीन के भीतर जल का रिसाव कम हो जाता है जिसके फलस्वरूप बाढ़ें आ जाती हैं। इसी तरह, वनोन्मूलन के कारण वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है जिससे वैश्विक तापन हो जाता है। वृक्षों की कमी के कारण जल-चक्र गड़बड़ा जाता है जिससे वर्षा कम हो सकती है और सूखा पड़ सकता है।

27. कागज़ के निर्माण के लिए आवश्यक जल और ऊर्जा की बचत करने के लिए वनोन्मूलन को रोकिए। कागज के निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों से होने वाला प्रदूषण भी कम हो जाएगा।

इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Continue Reading
Tags: कक्षा 8कक्षा 8 प्रश्न उत्तरकक्षा 8 विज्ञानएनसीईआरटी

Related Posts

8th Class

कक्षा 8 के एनसीईआरटी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी (Ncert Solutions for Class 8 Hindi) यहां से देखें

8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 (NCERT Solutions Class 8)

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (NCERT Solutions for class 8 Social Science) यहां देखें

Next Post
aglasem hindi

कक्षा 12 भौतिकी विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – गतिमान आवेश और चुम्बकत्व

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Registrations Open!!

LPU Admission 2022 Open - India's Top Ranked University

Top Three

यूपी सुपर टेट 2022 (UP Super TET 2022) : अधिसूचना, आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि

aglasem hindi

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 (CGBSE 10th Result 2022) जारी : यहाँ से जांचें परिणाम

आंगनवाड़ी भर्ती 2022 (Anganwadi Recruitment 2022) : राज्यों के आंगनवाड़ी भर्ती यहाँ से देखें

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Chandigarh University 2022 Application Apply Now!!