विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में जनन यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ प्राणियों में जनन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 9 – प्राणियों में जनन के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 9 – प्राणियों में जनन
कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में जनन
कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 9- प्राणियों में जनन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1 . जनन प्रक्रिया संबंधी शब्दों के कुछ सेट नीचे दिए गए हैं। गलत समुच्चय वाले सेट को चुनिए।
- (a) शुक्राणु, वृषण, शुक्राणु- वाहिनी, शिश्न
- (b) रज: स्राव, अंडा, अंडवाहिनी, गर्भाशय
- (c) शुक्राणु, अंडवाहिनी, अंडा गर्भाश्य
- (d) अंडोत्सर्ग, अंडा, अंडवाहिनी, गर्भाशय
2. मानवों में निषेचित अंडे का परिवर्धन कहाँ होता है?
- (a) अंडाशय में
- (b) वृषण में
- (c) अंडवाहिनी में
- (d) गर्भाशय में
3. नीचे दी गई जंतुओं की सूची में मुर्गी बेमेल जंतु है। इसका कारण चुनिए-
मानव, गाय, कुत्ता, मुर्गी
- (a) इसमें आंतरिक निषेचन होता है।
- (b) यह अंडप्रजक है।
- (c) यह सजीवप्रजक है।
- (d) इसमें बाह्य निषेचन होता है।
4. जिन प्राणियों में बाह्य निषेचन होता है उनमें बड़ी संख्या में युग्मक उत्पन्न होते हैं। निम्नलिखिति में से उपयुक्त कारण चुनिए-
- (a) प्राणि छोटे आकार के होते हैं और बड़ी संख्या में संतति उत्पन्न करना चाहते हैं।
- (b) पानी में भोजन भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है।
- (c) निषेचन के बेहतर अवसर होते हैं।
- (d) जल बड़ी संख्या में युग्मक बनने को प्रोत्साहित करता है।
5. मुकुलन द्वारा जनन होता है-
- (a) हाइड्रा में
- (b) अमीबा में
- (c) पैरामीशियम में
- (d) जीवाणु में
6. मानवों में जनन के बारे में निम्नलिखित में से कौन- सा कथन सही है?
- (a) बाह्य निषेचन होता है।
- (b) निषेचन वृषणों में होता है।
- (c) निषेचन के दौरान अंडाणु शुक्राणु की तरफ गति करता है।
- (d) निषेचन स्त्री के भीतर होता है।
7. मानवों में निषेचन के पश्चात् जो संरचना गर्भाशय की भित्ति में अत: स्थापित होती है, वह है-
- (a) अंडाणु
- (b) भ्रूण
- (c) गर्भ
- (d) जाइगोट (युग्मनज)
8. जलीय जंतु जिनमें निषेचन पानी में होता है, कहलाते हैं-
- (a) सजीवप्रजक, जिनमें निषेचन नहीं होता
- (b) अंडप्रजक, जिनमें निषेचन बाह्य होता है
- (c) सजीवप्रजक, जिनमें निषेचन आंतरिक होता है
- (d) अंडप्रजक, जिनमें निषेचन आंतरिक होता है
9. निषेचन के पश्चात् जो कोशिका एक नये जीव को उत्पन्न करती है वह है-
- (a) भ्रूण
- (b) अंडाणु
- (c) गर्भ
- (d) युग्मनज
10. मानवों में जनन के दौरान घटनाओं का सही क्रम होता है-
- (a) युग्मक निर्माण, निषेचन, युग्मनज, भ्रूण
- (b) भ्रूण, युग्मनज, निषेचन, युग्मक निर्माण
- (c) निषेचन, युग्मक निर्माण, भ्रूण, युग्मनज
- (d) युग्मक निर्माण, निषेचन, भ्रूण, युग्मनज
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
11. हालाँकि युग्मक नामक दो कोशिकाएँ परस्पर संलीन होती हैं और उनसे केवल एक कोशिका बनती है जिसे युग्मनज कहते हैं। इस कथन की युक्तिसंगतता बताइए।
12. रेशम कीट के जीवनचक्र की विभिन्न अवस्थाएँ नीचे दी गई हैं, उन्हें सही क्रम में लिखिए।
प्यूपा, केटरपिलर, अंडा, रेशम, शलभ
13. जनन का महत्व बताइए।
14. बाज़ार में पक्षियों के अंडे तो मिलते हैं लेकिन कुत्तों के अंडे नहीं। क्यों?
15. मेंढक के अंडों के ऊपर सुरक्षा के लिए कवच नहीं होते, फिर भी वे पानी के भीतर सुरक्षित बने रहते हैं। बताइए, ऐसा किस प्रकार होता है।
16. नीचे दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
शरीर (देह), अलैंगिक, द्विविभाजन, एकल, केंद्रक
अमीबा एक _____________ कोशिकीय जीव है। यह _____________ जनन द्वारा अपनी संख्या में वृद्धि करता है। जनन की यह प्रक्रिया उसके _____________ के दो भागों में विभाजन से आरंभ होती है। इसके बाद उसका _____________ दो भागों में बँट जाता है। इस प्रकार के जनन को _____________ कहते हैं।
17. मानव परिवर्धन का वर्णन करते समय कायांतरण नामक शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता है। क्यों?
18. बच्चे को जन्म तो माँ देती है, लेकिन बच्चे में माँ-बाप दोनों के लक्षण होते हैं। यह कैसे संभव होता है?
19. हाइड्रा में जनन-प्रक्रिया अमीबा की जनन-प्रक्रिया से किस प्रकार भिन्न होती है?
20. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही हैं अथवा गलत। गलत कथन को सही करके लिखिएः
- (a) बाह्य निषेचन पानी और जमीन दोनों पर हो सकता है।
- (b) मछली के अंडे चारों तरफ से सुरक्षा के लिए कड़े कवचों से घिरे होते हैं।
- (c) मानव अंडे में सिर, मध्य भाग और पूँछ होती हैं।
- (d) वयस्क स्त्रियों में प्रत्येक महीने तक एकल परिपक्व अंडा अंडवाहिनी में छोड़ (निर्मुक्त कर) दिया जाता है।
21. केवल नर युग्मकों में ही पूँछ क्यों होती है?
22. चित्र 9.1 में क्या दिखाया गया है?

23. नीचे दिए गए चित्र 9.2 को देखिए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

- (a) A और B का नामांकन कीजिए।
- (b) चित्र में दिखायी गयी प्रक्रिया को पहचान कर लिखिए।
- (c) इस प्रक्रिया के दौरान क्या होता है और उससे क्या बनता है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
24. हम कैसे कह सकते हैं कि मछली में बाह्य निषेचन होता है?
25. चित्र 9.3 को देखिए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

(a) निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उन्हें चित्र में नामांकित कीजिए।
- (i) मादा युग्मकों को उत्पन्न करने वाला भाग
- (ii) वह भाग जहाँ बच्चे का परिवर्धन होता है।
- (iii) बच्चे की वह परिवर्धनशील अवस्था जो भावी परिवर्धन के लिए भाग (b) में अंत: स्थापित हो जाती है।
- (iv) वह भाग जिसमें से होता हुआ परिवर्धनशील भ्रूण गुजरता हुआ गर्भाशय तक पहुँचता है।
(b) गर्भाशय के भीतर अंत: स्थापित होने के बाद होने वाले भ्रूण के भावी परिवर्धन की व्याख्या कीजिए।
26. मुर्गी और मेंढ़क दोनों ही अंडप्रजक प्राणी हैं, फिर भी उनमें निषेचन प्रक्रिया भिन्न प्रकार से होती है। व्याख्या कीजिए।
27. चित्रों को ध्यानपूर्वक देखें-




- (i) चित्र 9.4 में दी गयी मानव- परिवर्धन के दौरान बनने वाली a से लेकर d तक की अवस्थाओं को पहचान कर लिखिए।
- (ii) इन अवस्थाओं को परिवर्धन के सही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
- (iii) किसी एक अवस्थ के दौरान होने वाले परिवर्धन की व्याख्या कीजिए।
कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में जनन
यूनिट 9 – प्राणियों में जनन के उत्तर यहां से प्राप्त करें
बहुविकल्पीय प्रश्न
- (c)
- (d)
- (b)
- (c)
- (a)
- (d)
- (b)
- (d)
- (d)
- (a)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
11. निषेचन के दौरान, शुक्राणु का केवल केंद्रक ही अंड- कोशिका के भीतर प्रवेश करता है और अंडे के केन्द्रक के साथ संलीन हो कर युग्मनज बनाता है। शुक्राणु का हृास हो जाता है।
12. अंडा, केटरपिलर, प्यूपा, रेशम शलभ।
13. इससे पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्पीशीज़ की नरंतरता बनी रहती है।
14. कुत्ते अंडे नहीं देते।
15. मेंढक के अंडो के चारों तरफ जेली की एक परत होती है जो उन्हें सुरक्षा प्रदान करती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
16. एकल, अलैंगिक, केन्द्रक, शरीर (देह), द्विविभाजन
17. मानवों में, वयस्क के शरीर के विभिन्न भाग उसके जन्म होने के समय से ही विद्यमान होते हैं। जबकि, कायांतरण में, वयस्क के विभिन्न भाग जन्म के समय विद्यमान भागों से भिन्न होते हैं।
18. हालांकि माँ बच्चे को जन्म देती है, फिर भी निषेचन में दो युग्मक निहित होते हैं। एक माँ से और दूसरा पिता से। इस प्रकार, युग्मनज बनने में पिता और माता दोनों का योगदान होता है। चूँकि युग्मनज ही परिवर्धित होकर बच्चा बनता है, इसलिए उसमें दोनों जनकों के लक्षण मौजूद होते हैं।
19. हाइड्रा मुकुलन द्वारा जनन करता है जिसमें जनक हाइड्रा से एक बर्हिवृद्धि निकलती है और एक नये हाइड्रा का रूप ले लेती है। अमीबा द्विविभाजन द्वारा जनन करता है जिसमें केंद्रक के विभाजन के बाद कोशिका भी दो नयी कोशिकाओं में बंट जाती है।
20. (a) गलत- बाह्य निषेचन केवल पानी के भीतर ही होता है।
(b) गलत- मछली के अंडे चारों तरफ से सुरक्षा के लिए जेली से घिरे होते हैं।
(c) गलत- मानव शुक्राणु में सिर, मध्य भाग और पूँछ होती है।
(d) सही
21. उनका गतिशील होना आवश्यक है क्योंकि उन्हें गतिहीन मादा युग्मक तक पहुँचना
पड़ता है।
22. चित्र में अमीबा में द्विविभाजन होता हुआ दिखाया गया हैै, जिसमें केंद्रक भी दो भागों में विभाजित हो रहा है।
23. (a) A- शुक्राणु; B- अंडाणु (अंडा)
(b) निषेचन
(c) शुक्राणु का केंद्रक अंडे के केंद्रक के साथ संलीन होकर युग्मनज बना देता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
24. मादा मछली अपने अंडे पानी में छोड़ देती है और नर मछली भी अपने शुक्राणु वहीं छोड़ देता है। शुक्राणु पानी में इधर-उधर तैरते रहते हैं और अंततः अंडों के संपर्क में आ जाते हैं। शुक्राणु का केंद्रक अंडे के भीतर प्रवेश कर जाता है और उसके केंद्रक के साथ संलीन हो जाता है। चूँकि निषेचन मादा शरीर के बाहर पानी में होता है, इसलिए इस प्रकार के निषेचन को बाह्य निषेचन कहते हैं।
25.

(b) गर्भाश्य में भ्रूण का निरन्तर परिवर्धन होता है और उसमें हाथ, पैर, सिर, आँखें, इत्यादि विकसित हो जाते हैं। यह अवस्था गर्भ कहलाती है।
26. मुर्गी अंडप्रजक होती हैं जिनमें आंतरिक निषेचन होता है। निषेचित अंडा शरीर के भीतर परिवर्धित होकर भ्रूण बन जाता है। हालांकि भ्रूण से बने चूज़े का परिवर्धन मादा मुर्गी के शरीर के बाहर होता है।
मेंढ़क अंडप्रजक होते हैं जिनमें निषेचन और युग्मनज से लेकर भ्रूण और अल्पवयस्कों तक का परिवर्धन शरीर के बाहर होता है।
27. (i) (a) भ्रूण का गर्भाशय में अंतः स्थापित होना।
(b) निषेचन
(c) युग्मनज निर्माण और उसके परिवर्धित होने के बाद भ्रूण का बनना।
(d) युग्मनज में नर और मादा युग्मकों के केंद्रकों का संलयन।
(ii) सही क्रम है –
c, b, d, a
(iii) युग्मनज बनना
शुक्राणु और अंडे के केंद्रक संलीन होकर एक एकल केंद्रक बना देते हैं जिसके फलस्वरूप निषेचित अंडा अथवा युग्मनज बन जाता है।
(नोट: एक उदाहरण के रूप में एक चरण की व्याख्या की गयी है। विद्यार्थी कोई दूसरे
चरण की व्याख्या कर सकते हैं।)
इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – प्राणियों में जनन की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post