विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तारे एवं सौर परिवार यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ तारे एवं सौर परिवार के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 17 – तारे एवं सौर परिवार के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद्
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 17 – तारे एवं सौर परिवार
कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तारे एवं सौर परिवार
कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 17- तारे एवं सौर परिवार के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।
बहुविकल्पीय प्रश्न
1.प्रभात तारा नाम दिया दया है
- (a) ध्रूव तारे को।
- (b) सीरियस (लुब्धक) नामक तारे को।
- (c) बृहस्पति ग्रह को।
- (d) शुक्र ग्रह को।
2. निम्नलिखित चित्रों में से कौन सा चित्र ध्रुव तारे की स्थिति को सही- सही प्रदर्शित करता है?

3. पृथ्वी के चारों ओर सूर्य पूर्व से पश्चिचम की ओर गति करता प्रतीत होता है। इसका अर्थ है कि पृथ्वी घूर्णन करती है-
- (a) पूर्व से पश्चिम की ओर।
- (b) पश्चिम से पूर्व की ओर।
- (c) उत्तर से दक्षिण की ओर।
- (d) दक्षिण से उत्तर की ओर।
4. चन्द्रमा की सतह पर खड़ा हुआ कोई अंतरिक्ष यात्री किसी गेंद को ऊपर की ओर फेंकता है। गेंद-
- (a) छोड़े गए बिंदु से सीधे नीचे गिर जाएगी।
- (b) अंतरिक्ष में लटकी रहेगी।
- (c) ऊपर जाएगी और फिर चन्द्रमा की सतह पर वापस आ जाएगी।
- (d) ऊपर जाती रहेगी और कभी वापस नहीं आएगी।
5. मान लीजिए यूरेनस तथा नेप्ट्यून के बीच में एक नया ग्रह खोजा गया है। इसका आवर्त काल होगा।
- (a) नेप्ट्यून के आवर्त काल की अपेक्षा कम।
- (b) नेप्ट्यून के आवर्त काल की अपेक्षा अधिक।
- (c) नेप्ट्यून या यूरेनस के आवर्त काल के बराबर।
- (d) यूरेनस के आवर्त काल की अपेक्षा कम।
6. पृथ्वी के ऋतुएं बदलती है क्योंकि-
- (a) पृथ्वी तथा सूर्य के बीच की दूरी नियत नहीं है।
- (b) पृथ्वी का घूर्णन अक्ष इसकी कक्षा के तल से समान्तर है।
- (c) पृथ्वी का घूर्णन अक्ष इसकी कक्षा के तल के लंबवत् है।
- (d) पृथ्वी का घूर्णन अक्ष इसकी कक्षा के तल के सापेक्ष झुका हुआ है।
7. महीने की पहली तारीख को नव चन्द्र था। उसी महीने की पन्द्रह तारीख को कौन- सा चित्र चन्द्रमा की कला को प्रदर्शित करेगा?

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
8. क्या तारे केवल रात्रि के समय प्रकाश उत्सर्जित करते हैं?
9. पहेली तथा बूझो ने रात्रि के आकाश में एक चमकीला पिंड देखा जो टिमटिमा नहीं रहा था। पहेली कहती है कि यह एक तारा है और बूझो कहता है कि यह एक ग्रह है। कौन ही है?
10. बताइए कि निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन ‘सही’ है और कौन से ‘गलत’।
- (a) हमारे सबसे निकट ग्रह बृहस्पति है।
- (b) सभी तारे हमसे समान दूरी पर हैं।
- (c) ग्रह अपना स्वयं का प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते।
- (d) ग्रह तारों के सापेक्ष अपनी स्थिति बदलते रहते हैं।
- (e) शुक्र ग्रह सूर्य निकलने से पहले आकाश के पूर्वी भार में दिखलाई देता है।
- (f) जिस तल में पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है उसे पृथ्वी का विषुवतीय तल कहते हैं।
11. जॉन ने एक विशेष दिन पूर्ण चंद्र देखा। कितने दिनों के पश्चात वह फिर से पूर्ण चन्द्र को देख पाएगा?
12. चित्र 17.3 में घूर्णन करती पृथ्वी की तस्वीर में ध्रुव तारे की स्थिति को दर्शाइए।

13. दिए गए चित्र 17.4 में A, B, C तथा D द्वारा दिखाई गई स्थितियों में से सूर्य की स्थिति क्या होगी?


लघु उत्तरीय प्रश्न
15. कोई तारा पृथ्वी से दस प्रकाश वर्ष दूर है। मान लीजिए यह आज अचानक अधिक चमकना प्रारंभ कर दे। कितने समय के पश्चात् हम इस परिवर्तन को देख पाएंगे?
16. दिन के समय उल्काएँ दिखलाई नहीं देती। कारण की व्याख्या कीजिए।
17. चन्द्रमा की आकृति प्रतिदिन क्यों बदलती है?
18. पहेली ने काँच की खिड़की में से चन्द्रमा को रात्रि में 8.00 बजे देखा। उसने काँच पर चन्द्रमा की स्थिति चिह्नित कर दी। वह प्रात: 4.00 बजे सोकर उठी। क्या उसे चन्द्रमा उसी स्थिति पर दिखलाई देगा?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
19. मान लीजिए चन्द्रमा अपना स्वयं का प्रकाश उत्सर्जित करता है। क्या अब भी इसकी कलाएँ दिखलाई देंगी? अपने उत्तर के औचित्य को सिद्ध कीजिए।
20. चित्र 17.6 में धूमकेतु को उनकी पूंछ के बगैर दिखलाया गया है। A, B तथा C स्थिति पर धूमकेतु की पूंछ दिखलाइए। किस स्थिति में पूंछ सबसे अधिक लम्बी होगी?

21. व्याख्या कीजिए कि हम चन्द्रमा का सदैव एक भाग ही क्यों देख पाते हैं।

चित्र 17.7 को ध्यानपूर्वक देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
- (a) शाम के समय आपको पूर्ण चन्द्रमा आकाश के किस भाग में दिखाई देगा?
- (b) शाम के समय आपको नव चन्द्र आकाश के किस भाग में दिखाई देगा?
23. चित्र 17.8 में सभी ग्रहों के नाम लिखिए।

24. मान लीजिए पृथ्वी तथा सूर्य के बीच की दूरी इसकी आजकल की दूरी से आधी रह जाती है। इसका जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
25. एक चित्र की सहायता से व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि तारामण्डल (ग्रेट बियर) की सहायता से आप ध्रुव तारे की स्थिति कैसे ज्ञात करेंगे।
कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तारे एवं सौर परिवार
यूनिट 17 – तारे एवं सौर परिवार के उत्तर यहां से प्राप्त करें
बहुविकल्पीय प्रश्न
- (d)
- (a)
- (b)
- (c)
- (a)
- (d)
- (a)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
8. नहीं, वे हर समय प्रकाश उत्सर्जित करते हैं।
9. बूझो ठीक है।
10.
- (a) गलत
- (b) गलत
- (c) सही
- (d) सही
- (e) सही
- (f) गलत
11. लगभग 29 दिनों पश्चात्
12.



लघु उत्तरीय प्रश्न
15. हम 10 वर्ष के पश्चात् परिवर्तन को देख पाएंगे।
16. उल्काओं की चमक (दीप्ति) सूर्य की अपेक्षा बहुत कम है, इसलिए ये दिन के समय दिखाई नहीं देती।
17. इसकी आकृति इसलिए बदलती है क्योंकि हम चन्द्रमा का केवल वह भाग देख पाते हैं जिससे सूर्य का प्रकाश हमारी ओर परावर्तित होता है और यह भाग बदलता रहता है।
18. नहीं, क्योंकि चन्द्रमा की स्थिति रात्रि में बदलती रहती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
19. नहीं, क्योंकि चन्द्रमा की कलायें इसलिए दिखाई देती हैं क्योंकि चन्द्रमा अपना स्वंय का प्रकाश उत्सर्जित नहीं करता और सूर्य का प्रकाश परावर्तित करता है।

21. ऐसा इसलिए है क्योंकि चन्द्रमा का घूर्णन काल, इसके पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमण काल के बराबर है।
22. (a) आकाश के पूर्वी भाग में (b) आकाश के पश्चिमी भाग में

24. संकेत- जीवन नहीं रह पाएगा (पृष्ठ 227&228, विज्ञान कक्षा VIII, NCERT देखें)
25. नीचे दिखलाए गए चित्र में सप्तर्षि के सिरे के दो तारों को देखिए और इनसे गुज़रने वाली सरल रेखा की कल्पना कीजिए। इस काल्पनिक रेखा को उत्तर दिशा में आगे बढ़ाइए। यह रेखा एक ऐसे तारे के पास पहुँचती है जो अधिक चमकीला नहीं है। यह ध्रुव तारा है।

इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – तारे एवं सौर परिवार की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post