• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • कटऑफ
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » स्कूल बोर्ड » 8th Class » कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

by Amit Yadav
November 18, 2019
in 8th Class
Reading Time: 5min read
0
aglasem hindi
Share on FacebookShare on Twitter

विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक यहाँ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो विज्ञान विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उन्हें अपनी तैयारी के लिए यहाँ संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिल जाएंगे। महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर की जानकारी किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक होती है। इस पेज में NCERT Book के यूनिट 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

श्रोत – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् 
कक्षा: 8
विषय: विज्ञान
अध्याय: यूनिट 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर : संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

Subscribe For Latest Updates

कक्षा 8 विज्ञान विषय के यूनिट 3- संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ प्राप्त करें।

1 . निम्नलिखित में से संश्लेषित रेशा है-

  • (a) कपास
  • (b) नाइलॉन
  • (c) जूट
  • (d) ऊन

2. निम्नलिखित में से कौन-सा रेयाॅन का एक स्रोत है?

  • (a) ऊन
  • (b) पेट (PET)
  • (c) काष्ठ लुगदी
  • (d) रेशम

3. पाॅलिकाॅट बनाने के लिए मिश्रित किए जाते हैं-

  • (a) नाइलॉन और ऊन
  • (b) पाॅलिएस्टर और ऊन
  • (c) नाइलॉन और कपास
  • (d) पाॅलिएस्टर और कपास

4. निम्नलिखित में से थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का चयन कीजिए।

  • (a) मेलामाइन
  • (b) पॉलिथीन
  • (c) पी वी सी
  • (d) नाइलॉन

5. रेशम के समान दिखने वाला पदार्थ है-

  • (a) नाइलॉन
  • (b) रेयॉन
  • (c) पॉलिएस्टर
  • (d) टेरीलीन

6. खाना बनाने के बर्तनों के हत्थे तैयार करने का सबसे उपयुक्त पदार्थ है-

  • (a) पॉलिथीन
  • (b) पी वी सी
  • (c) नाइलॉन
  • (d) बैकेलाइट

7. निम्नलिखित में से कौन-सा प्लास्टिक का एक सामान्य गुण नहीं है?

  • (a) अक्रियाशील
  • (b) भार में हलका
  • (c) अधिक चलने वाला
  • (d) विद्युत का अच्छा चालक

8. कॉलम A और कॉलम B में कुछ शब्द दिए गए हैं।

कॉलम Aकॉलम B
I. नाइलॉन(i) थर्मोप्लास्टिक
II. पी वी सी(ii) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक
III. बैकेलाइट(iii) रेशे

निम्नलिखित में से कौन- सा समूह कॉलम A तथा कॉलम B के शब्दों के सही मिलान को प्रदर्शित करता है?

  • (a) I-(ii), II-(iii), III-(i)
  • (b) I-(iii), II-(i), III-(ii)
  • (c) I-(ii), II-(i), III-(iii)
  • (d) I-(iii), II-(ii), III-(i)

9. निम्नलिखित में से कौन-सा संश्लेषित पदार्थों का समूह है?

  • (a) नाइलोन, टेरीलीन, ऊन
  • (b) कपास, पॉलिकॉट, रेयॉन
  • (c) पी वी सी, पॉलिथीन, बैकलाइट
  • (d) ऐक्रिलिक, रेशम, ऊन

10. पदार्थ जो सामान्यतः रसोईघर में काम आने वाले जार बनाने के काम आता है-

  • (a) पी वी सी
  • (b) ऐक्रिलिक
  • (c) टेफ्लॉन
  • (d) पेट (PET)

11. कपास एक प्राकृतिक बहुलक है। इसका रासायनिक नाम क्या है?

12. एक रेशम के समान दिखने वाला संश्लेषित रेशा काष्ठ लुग्दी के रासायनिक उपचार से
प्राप्त होता है। अतः यह संश्लेषित रेशा कहलाता है। इसका प्रचलित नाम क्या है?

13. टेरीकॉट दो प्रकार के रेशों को मिश्रित कर बनाया जाता है। इन रेशों के नाम लिखो।

14. प्लास्टिक की वस्तुएं सभी सम्भव आकृतियों और आमापों में उपलब्ध हैं। क्या आप बता सकते हैं, क्यों?

15. प्लास्टिक का उपयोग दैनिक उपयोग की कई प्रकार की वस्तुओं को बनाने के लिए किया जाता है और ये वस्तुएँ बहुत आकर्षक होती हैं। लेकिन, ‘‘जहाँ तक हो सके प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी जाती है।’’ क्यों?

16. प्लास्टिक और संश्लेषित रेशों को जलाना उचित क्यों नहीं है?

17. निम्नलिखित सूची में से उन वस्तुओं का चयन कीजिए, जो जैवनिम्नीकरणीय हैं-

  • (a) कागज़
  • (b) ऊनी कपड़े
  • (c) लकड़ी
  • (d) ऐलुमिनियम का डिब्बा
  • (e) प्लास्टिक की थैली
  • (f) सब्जियों के छिलके

18. प्लास्टिक से बनी बाल्टी को लोहे से बनी बाल्टी की तरह जंग नहीं लगता है। क्यों?

19. रोहित जब चट्टानों पर चढ़ने के लिए जा रहा था, तो उसने अपने साथ नाइलाॅन से बने कुछ रस्से लिए। क्या आप बता सकते हैं कि उसने कपास अथवा जूट से बने रस्सों के स्थान पर नाइलाॅन से बने रस्से क्यों लिए?

20. एक महिला एक कंबल खरीदने बाजार गई। दुकानदार ने उन्हें ऐक्रिलिक रेशों और ऊन के बने कंबल दिखाए। उन्होंने ऐक्रिलिक कंबल खरीदना पसंद किया। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं, क्यों?

21. पी वी सी ( पाॅलिविनाइल क्लोराइड ) एक थर्मोप्लास्टिक है और यह खिलौने, चप्पल इत्यादि बनाने में काम आता है। बैकेलाइट एक थर्मोसेटिंग प्लास्टिक है और बिजली के स्विच, बर्तनों के हत्थे, इत्यादि बनाने के काम आता है। इन दो प्रकार के प्लास्टिकों का प्रमुख अंतर लिखें।

22. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  • (i) एक बहुलक में बहुत सी परस्पर जुड़ी हुई छोटी इकाइयों की श्रृंखला होती है।
    इस छोटी इकाई को ————– कहते हैं।
  • (ii) संश्लेषित रेशों को ———— रेशे भी कहते हैं।
  • (iii) प्रथम पूर्ण रूप से संश्लेषित रेशा ———— था।
  • (iv) ऊन जैसा लगने वाला रेशा ————- है।
  • (v) क्रॉकरी ( कप-प्लेटें ) बनाने में उपयोग किया जाने वाला प्लास्टिक ———- है।

23. सूची A का सूची B के साथ सही मिलान कीजिए-

सूची Aसूची B
(a) नाइलॉन(i) न चिपकने वाली परत
(b) पेट (PET)(ii) बिजली के स्विच
(c) रेयॉन(iii) पैराशूट
(d) थर्मोसेटिंग प्लास्टिक(iv) पॉलिएस्टर
(e) टेफ्लॉन(v) कृत्रिम रेशम

24. संश्लेषित पदार्थों/वस्तुओं से संबंधित कुछ शब्दों के अक्षर उलट-पलट गए हैं। इन्हें उनके सही रूप में लिखें-

  • (a) नयॉरे
  • (b) मलिपॉर
  • (c) लीरीटेन
  • (d) लाप्कस्टि
  • (e) ऐलीपास्टर
  • (f) नफ्लॉटे

25. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही है या गलत। गलत कथन को सही रूप में भी लिखिए।

  • (i) टेरीवूल कपड़ा टेरीलीन और ऊन को मिश्रित करके बनाया जाता है।
  • (ii) संश्लेषित रेशे गरम करने पर पिघलते नहीं हैं।
  • (iii) रसोईघर में काम करते समय संश्लेषित कपड़े पहनना खतरनाक होता है।
  • (iv) अधिकाश प्लास्टिक जैवनिम्नीकरणीय होते हैं।

26. हमारे जीवन में संश्लेषित बहुलकों के महत्व के विषय में लिखिए।

27. बहुत उपयोगी होते हुए भी प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध् लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा क्यों है? क्या आप इसके उपभोग को सीमित करने की कुछ विधियाँ सुझा सकते हैं?

28. एक क्रियाकलाप यह दर्शाने के लिए लिखें कि संश्लेषित रेशे कपास के रेशों से प्रबल
होते हैं।

29. चित्र 3.1 में दी गई वर्ग पहेली को नीचे दिए संकेतों की सहायता से पूरी कीजिए।

दायें से बायें

  1. इससे थैलियाँ और खाद्य पदार्थों के रैपर बनाए जाते हैं। (4)
  2. यह नाइलॉन के रेशों से बना होता है। (4)
  3. ये संश्लेषित रेशे प्राप्त करने के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। (6)

ऊपर से नीचे

  1. इस रेशे से बने कपड़े में आसानी से सिलवटें नहीं पड़तीं। (6)
  2. इस रेशे से चट्टानों पर चढ़ने हेतु मजबूत रस्सों का निर्माण किया जाता है। (4)
  3. यह रेशा काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त होता है। (3)

कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

Indian Talent Olympiad Click Here
Indian Talent Olympiad - Apply Now!!

यूनिट 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के उत्तर यहां से प्राप्त करें

  1. (b)
  2. (c)
  3. (d)
  4. (a)
  5. (b)
  6. (d)
  7. (d)
  8. (b)
  9. (c)
  10. (d)

11. सेलुलोज़

12. रेयॉन

13. टेरीलीन और कपास

14. प्लास्टिक को आसानी से सांचे में ढाला जा सकता है अतः इससे किसी भी आकृति और
आमाप की वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं।

15. अजैवनिम्नीकरणीय प्रकृति के कारण यह पर्यावरण प्रदूषण उत्पन्न करता है।

16. प्लास्टिक और संश्लेषित रेशों को जलाने से बहुत सी विषैली गैसें बनती हैं, जो वायु प्रदूषण करती हैं।

17. (a), (b), (c) और (f)

18. प्लास्टिक अक्रियाशील पदार्थ है। यह वायु अथवा जल से अभिक्रिया नहीं करता, अत: इस पर जंग नहीं लगता।

19. नाइलॉन के रस्से कपास और जूट के रस्सों की अपेक्षा मज़बूत, लचकीले और हल्के होते हैं।

20. ऐक्रिलिक के कंबल सस्ते, भार में हलके, अध्कि टिकाऊ और तरह-तरह के रंगों और
डिशाइनों में उपलब्ध होते हैं। ये घर पर आसानी से धोए जा सकते हैं।

21. थर्मोप्लास्टिक गरम करने पर आसानी से विरूपित हो जाते हैं और गरम करने पर आसानी
से मोड़े जा सकते हैं। दूसरी ओर थर्मोसेटिंग प्लास्टिक जब एक बार ढाल दिए जाते हैं
तो वे गरम करने पर नरम नहीं होते।

22.

22. (i) एकलक
(ii) मानव-निर्मित
(iii) नाइलाॅन
(iv) ऐक्रिलिक
(v) मेलामाइन

23. (a) – (iii), (b) – (iv), (c) – (v), (d) – (ii). (e) – (i)

24. (a) रेयाॅन
(b)पाॅलिमर
(c) टेरीलीन
(d) प्लास्टिक
(e) पाॅलिऐस्टर
(f) टेफ्लॉन

25. (i) सही
(ii) गलत, संश्लेषित रेशे गरम करने पर पिघल जाते हैं।
(iii) सही
(iv) गलत, अधिकांश प्लास्टिक अजैवनिम्नीकरणीय होते हैं।

26. संकेत – संश्लेषित पाॅलिमरों जैसे नाइलाॅन, ऐक्रिलिक, टेरोलीन, पेट, प्लास्टिक इत्यादि
के उपयोग लिखिए।

27. संकेत – प्लास्टिक अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ है और इसलिए यह भूमि प्रदूषण करता है। इसके अतिरिक्त ऐसे पदार्थों को कूड़े के रूप में जलाने से गम्भीर वायु प्रदूषण होता है। इसका उपयोग कम करके, इसे किसी अन्य उपयोग में लेकर और पुनः चक्रण द्वारा इसके कुल उपयोग को सीमित किया जा सकता है और पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

28. संकेत – एक समान मोटाई के किसी संश्लेषित धागे और कपास के धागे पर भार लटका कर दिखाया जा सकता है कि संश्लेषित धागे को तोड़ने के लिए अधिक भार की आवश्यकता पड़ती है (कक्षा VIII की एन सी ई आर टी की विज्ञान की पुस्तक का क्रियाकलाप 3.1 भी देखें)।

इस पेज पर दिए गए कक्षा 8 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक की सहायता से छात्रों की तैयारी अच्छे तरीके से हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए और अपनी तैयारी सुदृढ़ तरीके से करने के लिए छात्र इस पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों को देख सकते हैं।

कक्षा 8 विज्ञान

To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.

Tags: कक्षा 8कक्षा 8 प्रश्न उत्तरकक्षा 8 विज्ञानएनसीईआरटी

Related Posts

8th Class

कक्षा 8 के एनसीईआरटी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी (Ncert Solutions for Class 8 Hindi) यहां से देखें

8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 (NCERT Solutions Class 8)

aglasem hindi
8th Class

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान (NCERT Solutions for class 8 Social Science) यहां देखें

Next Post
aglasem hindi

डीएसएसएसबी भर्ती 2019 एडमिट कार्ड : जारी

Discussion about this post

Registrations Open!!

Indian Talent Olympiad Click Here
Indian Talent Olympiad - Apply Now!!

Top Three

aglasem hindi

26 जनवरी पर भाषण हिंदी में | Republic Day 2021 Speech in Hindi

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 (NREGA Job Card List 2021) : राज्यों के अनुसार जॉब कार्ड लिस्ट

aglasem hindi

26 जनवरी पर निबंध हिंदी में | Republic Day 2021 Essay in Hindi

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Indian Talent Olympiad Click Here
Indian Talent Olympiad - Apply Now!!