कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2022 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 09 अप्रैल 2022 को किया जायेगा। जिसमे शामिल होने के लिए NTA के द्वारा CMAT Admit Card 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। CMAT Admit Card 2022 ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किये गए हैं जहाँ से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप एडमिट कार्ड हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि अभी एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी की डिटेल भी जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार इस पेज पर नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर एग्जाम सिटी डिटेल देख सकते हैं। सीएमएटी एडमिट कार्ड 2022 की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : CMAT 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड।
सीएमएटी एडमिट कार्ड 2022 (CMAT Admit Card 2022)
सीएमएटी 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए जब उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाएँ तो अपना एडमिट कार्ड एवं उसके साथ एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर जाएँ, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। CMAT 202२ Admit Card की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानने के लिए नीचे बनी टेबल को देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
सीएमएटी 2022 | महत्वपूर्ण तिथियां |
एग्जाम सिटी डिटेल जारी होने की तिथि | 30 मार्च 2022 |
एडमिट कार्ड ज़ारी होने की तिथि | 6 अप्रैल 2022 |
परीक्षा की तारीख | 09 अप्रैल 2022 |
रिजल्ट ज़ारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : CMAT 2022 एडमिट कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें।
एग्जाम सिटी डिटेल : सीएमएटी 2022 एग्जाम सिटी डिटेल प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
सीएमएटी 2022 एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड
सीएमएटी 2022 एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त होगा। उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं या फिर इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक से भी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हम यहाँ कुछ आसान स्टेप्स बता रहे है जिनकी सहायता से उम्मीदवार अपना CMAT 2022 एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहाँ देखें –
- उम्मीदवार NTA के आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके अलावा हमारे पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
- उम्मीदवारों के सामने लॉग इन का पेज खुल जाएगा।
- उम्मीदवार अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डाल कर लॉग इन कर लें।

- इसके बाद उम्मीदवार के सामने उनका एडमिट कार्ड आ जायेगा।
- उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सीएमएटी 2022 एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को सीएमएटी 2022 परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ कुछ दस्तावेज भी अपने साथ लेकर जाने होंगे। कुछ जरुरी दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें की परीक्षा के दिन उन्हें अपना एडमिट कार्ड अपने साथ अवश्य लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड के साथ ही उन्हें अपनी आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जानी होगी।
- CMAT Admit Card 2022
- फोटो (रजिस्ट्रेशन फॉर्म में लगाई गयी फोटो की कॉपी)
- आइडेंटिटी प्रूफ
- PWD सर्टिफिकेट (अगर मान्य हो )
आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बता दें की परीक्षा हॉल में मोबाइल, कैलकुलेटर सही कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या फिर बैग, मेटल की वस्तु, किताब, पेपर, या नोटबुक इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां लिखित होंगी। इनमे से कुछ भी गलत होने पर उम्मीदवार NTA ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं –
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- डेट ऑफ़ बर्थ
- केटेगरी
- पिता का नाम
- जेंडर
- पेपर का माध्यम
- रिपोर्टिंग टाइम
- शिफ्ट
- एप्लीकेशन नंबर
- उम्मीदवार की फोटो
- परीक्षा सेंटर
- परीक्षा की तिथि और समय
सीएमएटी 2022 रिजल्ट
जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक आवेदन करेंगे उनको सीबीटी परीक्षा से होकर गुजरना होगा। सीएमएटी 2022 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से सीएमएटी की ऑफिसियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी किये जायेंगे जहाँ से उम्मीदवार एप्लीकेशन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने पर जो उम्मीदवार निर्धारित किये गए कटऑफ मार्क्स प्राप्त कर लेंगे उनको विभिन्न मैनेजमेंट संस्थान में प्रवेश दिया जायेगा।
FAQs
1 . CMAT Admit Card 2022 निकालने का फॉर्मेट क्या होना चाहिए ?
उत्तर – उम्मीदवारों को CMAT Admit Card 2022 A-4 साइज के पेपर प्रिंटआउट निकलना होगा। उम्मीदवारों को कलर्ड एडमिट कार्ड प्रिंटआउट करवाने की सलाह दी जाती है।
2 . क्या परीक्षा के दिन आइडेंटिटी कार्ड की फोटोकॉपी लेकर जा सकते हैं ?
उत्तर – उम्मीदवारों को केवल ओरिजिनल और वैध आइडेंटिटी कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है।
3 . अगर CMAT Admit Card 2022 में कोई गलती हो तो क्या करना चाहिए ?
उत्तर – CMAT Admit Card 2022 में कोई गलती होने पर उम्मीदवारों को NTA ऑफिस से तुरंत संपर्क करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट – cmat.nta.nic.in