• अगलासेम
  • स्कूल
  • एडमिशन
  • करियर
  • न्यूज़
  • हिन्दी
  • ऑनलाइन टेस्ट
  • Docs
  • ATSE
aglasem
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
        • 12 वीं परीक्षा पैटर्न
        • 10 वीं परीक्षा पैटर्न
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स
No Result
View All Result
aglasem
No Result
View All Result

Home » न्यूज़ » सीटीईटी 2018 के लिए 19 नवंबर को जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

सीटीईटी 2018 के लिए 19 नवंबर को जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड

by Soumya Priyam
November 16, 2018
in न्यूज़
Reading Time: 1 min read
0
aglasem hindi

सीटीईटी 2018 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबरों के अनुसार सीटीईटी 2018 के प्रवेश पत्र 19 नवंबर 2018 को जारी किए जा सकते हैं। सीटीईटी 2018 की परीक्षा 9 दिसंबर 2018 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा की तारीख को ध्यान में रखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सीटीईटी 2018 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।  उस पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक दिया होगा। वहां दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक को खोलें। उम्मीदवार वहां पूछे गए विवरण दर्ज करें। कुछ ही क्षणों में उम्मीदवारों के सामने उनका प्रवेश पत्र खुल जाएगा। अब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2018 की परीक्षा 9 दिसंबर 2018 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। दोनों शिफ्ट की परीक्षा में उम्मीदवारों को 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो कर दोपहर 12 बजे ख़त्म होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। यह परीक्षा शाम के 4:30 बजे तक चलेगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 2018 में दो पेपर होते हैं।सीटीईटी 2018 के पहले पेपर में ऐसे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने प्राथमिक शिक्षा के लिए आवेदन किया है। प्राथमिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए है। दूसरे पेपर में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शामिल होंगे। उच्च शिक्षा कक्षा 6 से 8 के लिए है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित है। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवार इस बात को ध्यान में रखें कि टीईटी परीक्षा 2018 में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

सीटीईटी 2018 परीक्षा में दोनों पेपर में कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्राथमिक शिक्षा की परीक्षा में बाल विकास और अध्यापन, भाषा I (अनिवार्य), भाषा II (अनिवार्य), पर्यावरण अध्ययन और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। उच्च शिक्षा की होने वाली परीक्षा में कुल 5 विषयों से प्रश्न आएंगे। बाल विकास और अध्यापन (अनिवार्य), भाषा I (अनिवार्य) और भाषा II (अनिवार्य) विषयों से 30 – 30 अंक के प्रश्न आएंगे।गणित और विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान दोनों विषयों से 60 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषा I (अनिवार्य) और भाषा II (अनिवार्य) में उम्मीदवार भारतीय संविधान द्वारा मान्य 20 भाषाओं में से किसी दो भाषा का चुनाव कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सीटीईटी 2018 की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन दिनांक 01 अगस्त 2018 से शुरू किए गए। आवेदन करने की आखिरी तारीख दिनांक 27 अगस्त 2018 तय की गई थी। 15 सितम्बर 2018 तक आवेदन पत्र में सुधार किए गए। सीटीईटी 2018 के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के बाद जारी कर दिए जाएंगे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Related Posts

aglasem hindi
न्यूज़

आईबीपीएस बैंक भर्ती 2022-2023 कैलेंडर जारी – बैंक पीओ, बैंक क्लर्क की परीक्षा की जानकारी यहाँ देखे

न्यूज़

UP Board 10th, 12th Result 2021: upresults.nic.in पर घोषित हुआ यूपी बोर्ड रिजल्ट

न्यूज़

UP Board 10th, 12th Result 2021 : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021 की तैयारी पूरी, आज शाम 3:30 बजे होगा घोषित

न्यूज़

RBSE 10th Result 2021 : घोषित हुआ 10 वीं बोर्ड रिजल्ट; rajresults.nic.in पर जाकर कर सकते हैं जाँच

Next Post
aglasem hindi

आरआरबी ग्रुप डी की स्थगित की गयी सीबीटी परीक्षा दोबारा उन्ही तिथियों में होगी आयोजित

अपने विचार बताएं। Cancel reply

Top Three

aglasem hindi

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 | RBSE 8th Result 2022 : यहाँ से प्राप्त कर सकेंगे

indian states cm and governor

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

aglasem hindi

इग्नू एडमिशन 2022 (IGNOU Admission 2022) : जुलाई 2022 सत्र के लिए 11 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

  • Disclaimer
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2019 aglasem.com

No Result
View All Result
  • स्कूल बोर्ड
    • स्टेट बोर्ड्स
      • सीबीएसई
    • ओपन स्कूल
    • स्कॉलरशिप्स
    • स्कूल एडमिशन
    • नोट्स
  • प्रवेश परीक्षा
  • एडमिशन
    • बीएड
    • डीएलएड
    • आईटीआई
  • सरकारी नौकरी
    • रेलवे भर्ती
    • बैंक भर्ती
    • टीचर भर्ती
    • पुलिस भर्ती
    • UPSC
    • SSC
  • तैयारी
  • फीचर
  • भाषण निबंध
  • एनसीईआरटी
    • एनसीईआरटी की पुस्तकें
    • एनसीईआरटी समाधान
    • एनसीईआरटी प्रश्न उत्तर
    • नोट्स

© 2019 aglasem.com

Admissions Open at LPU - India's Top University Apply Now!!