सीटीईटी जुलाई 2020 एडमिट कार्ड – सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट जुलाई 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2020 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया जायेगा। उम्मीदवारों को अपने CTET Admit Card 2020 डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि बतानी होगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और उसकी हार्ड कॉपी एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना न भूलें। आप अपना सीटीईटी एडमिट कार्ड जुलाई 2020 जारी होने पर हमारे इस पेज से भी डाउनलोड कर सकते हैं। CTET Admit Card July 2020 की अधिक जानकारी इस पेज से प्राप्त करें।
नवीनतम : सीटीईटी 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी, ३१ जनवरी २०२१ को आयोजित की जाएगी परीक्षा।
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2020 (CTET Admit Card 2020)
सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालना होना। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट, एग्जाम टाइम आदि सभी जानकारियों को चेक कर लें। आपको अपने सीटीईटी एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ भी एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर लेकर जाना होगा। CTET एडमिट कार्ड जुलाई 2020 और परीक्षा संबंधित जरूरी तारीखें नीचे टेबल से देखें
महत्वपूर्ण तारीखें
आयोजन | तारीखें |
---|---|
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 13 जनवरी २०२१ |
सीटीईटी परीक्षा की तारीख |
एडमिट कार्ड :- CTET एडमिट कार्ड 2020 यहां नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड करें।
सीटीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार सीटेट परीक्षा नहीं दें सकते हैं। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा सेंटर और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आदि लिखी रहती है। आप एडमिट कार्ड ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड सकते हैं इसके आलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ स्टेप बताएंगे। आइये फिर नीचे स्टेप देखते है।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों नीचे एडमिट कार्ड वाले सेक्शन पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड पेज खुल जायेगा। फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ में से एक डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं।
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाये। जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, परीक्षा रोल नंबर और परीक्षा की जानकारी की जांच पड़ताल जरूर कर लें।
सीटीईटी परीक्षा पैटर्न 2020
उम्मीदवारों से सीटेट परीक्षा पेपर 1 में 150 मार्क्स के लिए 150 प्रश्न पूछें जायेंगे वहीं पेपर 2 में भी उम्मीदवारों से 150 मार्क्स के लिए 150 प्रश्न पूछें जायेंगे। पेपर 1 का अयोजन सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक किया जायेगा वहीं पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जायेगा। दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को 2:30 – 2:30 घंटे का समय दिया जायेगा। सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होते है। पेपर 1 वो उम्मीदवार देते है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ना चाहते हैं वहीं पेपर 2 की परीक्षा वो उम्मीदवार देते है जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ना चाहते हैं। सीटेट परीक्षा में उम्मीदवारों से एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछें जायेंगे। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से सीटीईटी परीक्षा पेटर्न 2020 देख सकते हैं।
पेपर I: कक्षा 1 से 5 तक (प्राथमिक चरण) के लिए
विषय | प्रशनों की संख्या | नंबर |
---|---|---|
बाल विकास और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पेपर II: कक्षा छठी-आठवीं (उच्च प्राथमिक) के लिए
विषय | प्रश्नों की संख्या | नंबर |
---|---|---|
बाल विकास और अध्यापन (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (s.s.t शिक्षक के लिए) या तो चौथा या पांचवी | 60 | 60 |
सीटीईटी परीक्षा सिलेबस 2020
विषय | उप विषय | प्रश्नों की संख्या |
पेपर 1 के लिए सीटीईटी 2020 पाठ्यक्रम | ||
बाल विकास और अध्यापन | बाल विकास (प्राथमिक बाल स्कूल) | 15 प्रश्न |
समावेशी शिक्षा की संकल्पना और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना | 5 प्रश्न | |
सीखना और अध्यापन | 10 प्रश्न | |
भाषा I | भाषा की समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
भाषा II | समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
गणित | ज्यामिति, आकार और स्थानिक समझ, हमारे चारों ओर ठोस, संख्या, जोड़ और घटाव, गुणन, विभाजन, मापन, वज़न, समय, मात्रा, डेटा हैंडलिंग, पैटर्न, धन | 15 प्रश्न |
शैक्षणिक मुद्दे | 15 प्रश्न | |
पर्यावरण अध्ययन | परिवार और दोस्तों, खाद्य III आश्रय, जल, यात्रा, चीज़ें जो हम करते हैं और करो | 15 प्रश्न |
शैक्षणिक मुद्दे | 15 प्रश्न | |
पेपर 2 के लिए सीटीईटी 2020 पाठ्यक्रम | ||
बाल विकास और अध्यापन | बाल विकास (प्राथमिक बाल स्कूल) | 15 प्रश्न |
समावेशी शिक्षा की संकल्पना और विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना | 5 प्रश्न | |
सीखना और अध्यापन | 10 प्रश्न | |
भाषा I | भाषा की समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
भाषा II | भाषा की समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
गणित और विज्ञान | गणित | 30 प्रश्न |
विज्ञान | 30 प्रश्न | |
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान | इतिहास, भूगोल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन | 40 प्रश्न |
शैक्षणिक मुद्दे | 20 प्रश्न |
सीटीईटी मॉक टेस्ट 2020
जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या सीटीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो हमारे इस पेज से सीटीईटी मॉक टेस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि मॉक टेस्ट के माध्यम से आप परीक्षा पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं और अंतिम समय में होने वाली गलतियों से बच सकते हैं। अगर आप सीटीईटी परीक्षा की तैयारी करने के लिए मॉक टेस्ट देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- सीटीईटी मॉक टेस्ट के लिए यहां क्लिक करें।
सीटीईटी रिजल्ट 2020
उपर्युक्त उल्लिखित निर्धारित तिथि पर आयोजित योग्यता परीक्षा के पूरा होने के बाद सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। उम्मीदवार अपने सीटीईटी परिणाम की ऑनलाइन जांच सकते हैं। नियुक्ति के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता सभी श्रेणियों के लिए घोषणा की तिथि से सात वर्ष तक होगी।
आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in
Discussion about this post