सीटीईटी 2019 – सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) द्वारा सीटीईटी (सेंट्रेल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) दिसंबर 2019 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने सीटीईटी 2019 एडमिट कार्ड सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह टेस्ट नेशनल लेवल पर शिक्षकों की योग्यता जांचने के लिए आयोजित करवाया जाता है। सीटीईटी परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्र के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी शिक्षकों के पद पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें सीटीईटी दिसंबर 2019 ब्रॉशर जारी कर दिया गया है। सीटीईटी दिसंबर 2019 परीक्षा के लिए आवेदन 19 अगस्त 2019 से शुरू किये गए। जो उम्मीदवार सीटीईटी दिसंबर 2019 में शामिल होना चाहते हैं वो अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते थे। आप हमारे इस पेज से CTET December 2019 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सेंटर टीचर एलिजिब्लिटी टेस्ट (सीटीईटी) का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जाएगा। सीटीईटी परीक्षा 110 शहरों में आयोजित करवाई जाएगी। उम्मीदवारोंं को बता दें कि कक्षा 1 से 5 तक के लिए उम्मीदवारों को सीटीईटी पेपर 1 में शामिल होना होगा और कक्षा 6 से 8 तक के लिए सीटीईटी पेपर 2 में शामिल होगा होगा। सीटीईटी की अधिक जानकारी के लिए इस पेज को पूरा पढ़ें। नीचे बनी टेबल के माध्यम से आप सीटीईटी 2019 दिसंबर परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीख |
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 19 अगस्त 2019 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 19 अगस्त 2019 |
आवेदन करने की आखिरी तारीख | 30 सितंबर 2019 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख | 3 अक्टूबर 2019 |
आवदेन पत्र में सुधार करने की तारीख | 4-10 अक्टूबर 2019 |
एडमिट कार्ड की तारीख | 20 नवंबर 2019 |
परीक्षा तारीख | 8 दिसंबर 2019 |
आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख | दिसंबर 2019 |
परीक्षा परिणाम जारी होने तारीख | दिसंबर 2019 |
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
सीटेट 2019 (CTET) के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को पात्रता मानदंडों की इस सूची में से कम से कम एक शर्त को पूरा करना आवश्यक है। 1 से 5 वीं कक्षा के लिए पात्रता मानदंड अलग हैं और 5 से 8 वीं के लिए शिक्षक के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। हमारे द्वारा नीचे बताए गए पात्रता मानदंडों पर गौर करें-
कक्षा 1 से 5 तक के लिए न्यूनतम योग्यताएं
कक्षा 6 से 8 तक के लिए न्यूनतम योग्यताएं
आयु सीमा
सीटीईटी का आयोजन प्रतिवर्ष सीबीएसई के द्वारा किया जाता है। जो उम्मीदवार अध्यापक के पद पर आसीन होना चाहते हैं उन्हें CTET की योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है। इस वर्ष 08 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली CTET की परीक्षा के लिए आवेदन 19 अगस्त 2019 से शुरू किए जाएंगे। आवेदन पत्र सीबीएसई की आधकारिक वेबसाइट पर 18 सितंबर 2019 तक उपलब्ध रहेंगे। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
सीटीईटी 2019 आवेदन शुल्क
सीटेट परीक्षा के लिए आवेदक को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। सामान्य / ओबीसी को1200/- रुपये (दोनों I और II पेपर के लिए) और 700/- रुपये एक पेपर के लिए देना पड़ेगा। आरक्षित श्रेणी अर्थात एससी / एसटी / पीएच को 600/- (दोनों पहले और द्वितीय पेपर के लिए) और रु 350/- सिर्फ एक पेपर में सम्मिलित होने के लिए देने होंगे।
श्रेणी | पेपर I या II | दोनो पेपर – I और II |
---|---|---|
जनरल | रु 700/- | रु 1200/- |
एससी / एसटी / पीएच | रु 350/- | रु 600/- |
उम्मीदवार सीटेट एडमिट कार्ड 2019 को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2019 एडमिट कार्ड में दिये गये किसी भी विसंगति/त्रुटि जैसे की उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर या किसी भी अन्य जानकारी के विवरण के बारे में प्रवेश पत्र पुष्टि पृष्ठ से भिन्न होता है, उम्मीदवार तत्काल आवश्यक सुधारों के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा से संपर्क कर सकता है।
यहां, उम्मीदवार तालिका प्रारूप में पूर्ण सीटीईटी 2019 परीक्षा पैटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
पेपर I: कक्षा 1 सो 5 तक (प्राथमिक चरण) के लिए
विषय | प्रशनों की संख्या | नंबर |
---|---|---|
बाल विकास और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पेपर II: कक्षा छठी-आठवीं (उच्च प्राथमिक) के लिए
विषय | प्रशनों की संख्या | नंबर |
---|---|---|
बाल विकास और अध्यापन (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (s.s.t शिक्षक के लिए) या तो चौथा या पांचवी | 60 | 60 |
सीटीईटी 2019 परीक्षा पत्र एक बहु-विकल्प प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा की अवधि की दो से डेढ़ घंटे होगी और प्रत्येक प्रश्न में प्रत्येक 1 अंक शामिल होंगे और गलत उत्तर के खिलाफ कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। दो पेपर कक्षा I-V के लिए सुबह सत्र में पहले और फिर कक्षा VI-VIII के शाम के सत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रश्न बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित और पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित होंगे।
परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परीक्षा के पाठ्यक्रम की जांच कर लेनी चाहिए।
पेपर 1 और पेपर II के लिए सीटीईटी 2019 का पाठ्यक्रम निम्नवत हो सकता है-
विषय | उप विषय | प्रश्नों की संख्या |
पेपर 1 के लिए सीटीईटी 2019 पाठ्यक्रम | ||
बाल विकास और अध्यापन | बाल विकास (प्राथमिक बाल स्कूल) | 15 प्रश्न |
समावेशी शिक्षा की संकल्पना और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना | 5 प्रश्न | |
सीखना और अध्यापन | 10 प्रश्न | |
भाषा I | भाषा की समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
भाषा II | समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
गणित | ज्यामिति, आकार और स्थानिक समझ, हमारे चारों ओर ठोस, संख्या, जोड़ और घटाव, गुणन, विभाजन, मापन, वज़न, समय, मात्रा, डेटा हैंडलिंग, पैटर्न, धन | 15 प्रश्न |
शैक्षणिक मुद्दे | 15 प्रश्न | |
पर्यावरण अध्ययन | परिवार और दोस्तों, खाद्य III आश्रय, जल, यात्रा, चीज़ें जो हम करते हैं और करो | 15 प्रश्न |
शैक्षणिक मुद्दे | 15 प्रश्न | |
पेपर 2 के लिए सीटीईटी 2019 पाठ्यक्रम | ||
बाल विकास और अध्यापन | बाल विकास (प्राथमिक बाल स्कूल) | 15 प्रश्न |
समावेशी शिक्षा की संकल्पना और विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना | 5 प्रश्न | |
सीखना और अध्यापन | 10 प्रश्न | |
भाषा I | भाषा की समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
भाषा II | भाषा की समझ | 15 प्रश्न |
भाषा विकास का अध्यापन | 15 प्रश्न | |
गणित और विज्ञान | गणित | 30 प्रश्न |
विज्ञान | 30 प्रश्न | |
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान | इतिहास, भूगोल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन | 40 प्रश्न |
शैक्षणिक मुद्दे | 20 प्रश्न |
प्रकृति और प्रश्नों के मानक:
प्रकृति और प्रश्नों के मानक:
CTET के पाठ्यक्रम की अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
सीटीईटी 2019 की लिखित परीक्षा 08 दिसंबर 2019 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पेपर 2 (कक्षा 6 – 8) की परीक्षा पहली शिफ्ट में और पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्ति के बाद सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2019 लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर जाएगी।
जो उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या सीटीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो हमारे इस पेज से सीटीईटी मॉक टेस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि मॉक टेस्ट के माध्यम से आप परीक्षा पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं और अंतिम समय में होने वाली गलतियों से बच सकते हैं। अगर आप सीटीईटी परीक्षा की तैयारी करने के लिए मॉक टेस्ट देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
उपर्युक्त उल्लिखित निर्धारित तिथि पर आयोजित योग्यता परीक्षा के पूरा होने के बाद सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा परिणाम घोषित किया जायेगा। उम्मीदवार अपने सीटीईटी परिणाम 2019 की ऑनलाइन जांच सकते हैं। नियुक्ति के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता सभी श्रेणियों के लिए घोषणा की तिथि से सात वर्ष तक होगी।
सीबीएसई के द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटीईटी 2019 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बेसब्री से मार्क्स शीट जारी होने का इंतज़ार होगा। सभी उम्मीदवारों को बता दें कि मार्क्स शीट जल्द जारी किए जाएंगे। हालांकि मार्क्स शीट जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। गौरतलब है कि इस बार मार्क्स शीट डिजिटल फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। मार्क्स शीट उम्मीदवारों के डीजी लॉकर में जारी किया जाएगा। डिजिटल नरकस शीट में क्यूआर कोड दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने स्मार्ट फ़ोन में डीजी लॉकर ऐप के द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के डीजी लॉकर अकाउंट खोला जाएगा। उम्मीदवारों के रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर इसकी सुचना दे दी जाएगी। उम्मीदवारों को वहां मांगी जा रही जानकारियां दर्ज करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना मार्क्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in
सीटीईटी दिसंबर 2019 की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ब्रॉशर यहां से प्राप्त करें।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।…
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (बिहार एसटीईटी परीक्षा) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर…
कक्षा 8 गणित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – जो विद्यार्थी कक्षा 8 में अध्ययन कर रहे हैं वो हमारे इस पेज से…
गणित विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 8 गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – क्षेत्रमिति यहां प्राप्त कर सकते…
विज्ञान विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 10 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – धातु एवं अधातु यहां प्राप्त कर सकते…
गणित विषय की अच्छी तैयारी के लिए कक्षा 11 गणित के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर – त्रिविमीय ज्यामिति का परिचय यहाँ प्राप्त कर…
View Comments
Exam online ya offline hogi? Answer please.
Offline
Sir kya bed wala dono level apply kr skta h?
ji kar sakte hain
बहुत अच्छी जानकारी ctet exam
Sir mera 12th me first division hai BSC me 47%h ky Mai bhar skta hun ky
Agar aapne B.Ed kar rakhi h to aap form bhar sakte hain.
Hello, sir m obc minority student 12th m 47% aur BA m 45% Marks se pass hu...B.ed 2nd year 2019 ka student bhi hu.. kya m ctet apply kr skta hu.???
Thanks sir.
kar sakte hain.
Mene b.com or nios se deld Kiya hai Kya me ctet ka from bhar sakta hoo
ji Bhar sakte hain.
Sir mene graduation 2011 me 45%se pass kiya hai kya me bhe ctet paper 1 ke liye apply kar skta hu
Graduation mein 50% marks hone chahiye.
Sir
Mere only BA complete he or 70%he kya me form bher skta hu
Please help me sir
CTET ke liye B.Ed bhi jaruri hai.
Mere. 12th.me. 54.he.or.grad. Me. 48. With. Bed. To. क्या. Ctet. दोनों. पेपर. डी सकता hu
Graduation mein 50% marks hone chahiye.
Sir may M CoM hoo Kay may CTET ke liye apply Kar sakta ho please batao
Bilkul kar sakte hain. Aavedan krne se phle eligiblity jaroor check kar lein.
hello sir maine ctet 2018 main qualified kiya hai paper 2 main 89 hai to kya muje ab koi exam deni hogi...ya direct koi teachers recruitment main apply krna hoga??
main suna hai ki ye to sirf ek qualifiers exam hai ctet ke liye to aur do examhoti hai aur interview bhi hota hai .. kya ye sach hai... plz help me sirji...