राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2022 के लिए सीयूसीईटी प्रवेश परीक्षा (युजी, पीजी आरपी कोर्स) से कुछ दिन पूर्व उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर जा कर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नम्बर एवं पासवर्ड या एप्लीकेशन नम्बर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2022 एडमिट कार्ड की अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022
एडमिट कार्ड उन्हीं उम्मीदवारों को जारी किये जायेंगे जिन्होंने आवेदन शुल्क का पूर्ण भुगतान करके आवेदन पत्र भरा होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के समय एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। नीचे टेबल के माध्यम से राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2022 एडमिट कार्ड की महत्वपूर्ण तारीखें देखें।
कार्यक्रम | तारीखें |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
परीक्षा की तिथि (युजी/ पीजी/ आईपी कोर्स) | घोषित की जाएगी |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड : राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर होगा जारी।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2022 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश परीक्षा नहीं दें सकते हैं। आज हम उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ साधारण स्टेप देंगे। उम्मीदवार इन स्टेप के माध्यम से आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आप एडमिट कार्ड राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की cucet.nta.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते है।इसके अलावा आप हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइये फिर नीचे उन स्टेप पर एक नज़र डालते है।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवारों एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवारों को उस में अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डाल कर सबमिट का बटन दबाना होगा।
- बटन दबाते ही उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जायेगा।
- फिर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाउनलोड करनी है।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा, जैसे कि आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट आदि।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा सेंटर और परीक्षा समय आदि कि जानकारी जरूर देख लें।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2022 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों कि प्रवेश परीक्षा एमसीक्यू टाइप होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटों समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा के ए और बी दो पार्ट होंगे। पार्ट में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, जनरल अवेयरनेस, मैथमेटिकल एप्टीटुड और एनालिटिकल स्किल विषय से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। वही पार्ट बी में उम्मीदवारों से डोमेन नॉलेज से कुल 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। हर एक सही प्रश्न पर उम्मीदवारों को एक अंक दिया जायेगा वहीं गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जायेंगे।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2022 रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को केवल रिजल्ट का इंतजार रहता है। उम्मीदवारों के रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे। बता दें कि परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही रिजल्ट भी जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की cucet.nta.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते है। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जायेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन भी किया जायेगा।