राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। Central University Rajasthan के लिए परिणाम 17 अक्टूबर 2020 को घोषित किया गया था। वे उम्मीदवार जो भी CUCET 2020 में उत्तीर्ण हुए हैं वे दूसरे चरण की कॉउंसलिंग प्रक्रिया में 04 से 06 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवार केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान की ऑफिसियल वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी एडमिशन 2020 के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 18, 19 एवं 20 सितम्बर 2020 को आयोजित की गयी थी। राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष विभिन्न ग्रेजुएशन कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स एवं पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। छात्र राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 आवेदन प्रक्रिया, एडमिट, कार्ड, परीक्षा, योग्यता एवं मापदंड की पूर्ण जानकारी के लिए हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय 2020 के लिए II राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 | Central University Rajasthan 2020
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 के लिए आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल रहेंगे उनको विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार एडमिशन दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से सीयूसीईटी 2020 की महत्वपूर्ण तिथियों जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे टेबल पर एक नज़र डाले।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन | तिथियां |
सीयूसीईटी आवेदन फॉर्म शुरू होने की तारीख | 16 मार्च 2020 |
सीयूसीईटी आवेदन करने की अंतिम तारीख | |
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि | 07 से 09 जून 2020 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 10 सितम्बर 2020 |
परीक्षा की तिथि (युजी/ पीजी/आरपी कोर्स) | 18, 19 एवं 20 सितम्बर 2020 |
आंसर की जारी होने की तिथि | 21 सितम्बर 2020 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 17 अक्टूबर 2020 |
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन | 19 अक्टूबर 2020 |
दूसरे चरण की कॉउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि | 04 से 06 नवंबर 2020 |
फीस का सामंजस्य | 07 से 08 नवंबर 2020 |
छात्रों की शिकायत | 09 नवंबर 2020 |
संबंधित विभागों द्वारा ऑन-लाइन दस्तावेज़ सत्यापन | 10 नवंबर 2020 |
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 11 नवंबर 2020 |
रिक्त सीटों की लिस्ट जारी होने की तिथि | 11 नवंबर 2020 |
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 कोर्स
कोर्स के नाम
- एम.एससी प्रोग्राम (5 साल)
कोर्स | सीटें |
बायोकेमिस्ट्री | 30 |
बायोटेक्नोलॉजी | 30 |
कंप्यूटर साइंस | 30 |
एनवायर्नमेंटल | 30 |
माइक्रोबायोलॉजी | 30 |
स्टेटिस्टिक्स | 30 |
केमिस्ट्री | 30 |
इकोनॉमिक्स | 30 |
मैथमेटिक्स | 30 |
फिजिक्स | 30 |
- एम.एससी बीएड प्रोग्राम (3 साल)
कोर्स | सीटें |
फिजिक्स | 30 |
केमिस्ट्री | 30 |
मैथमेटिक्स | 30 |
इकोनॉमिक्स | 30 |
- पीजी डिप्लोमा
कोर्स | सीटें |
मीडिया राइटिंग एंड डिजिटल कम्युनिकेशन ( पीजी डिप्लोमा) | 20 |
- एम.ए प्रोग्राम (2 साल)
कोर्स | सीटें |
कल्चर एंड मीडिया स्टडीज | 23 |
इकोनॉमिक्स | 23 |
अंग्रेजी | 30 |
हिंदी | 30 |
पब्लिक पॉलिसी,लॉ एंड गवर्नेंस | 23 |
सोशल वर्क | 23 |
कल्चरल इन्फार्मेटिक्स | 23 |
- एम.फार्म प्रोग्राम (2 साल)
कोर्स | सीटें |
फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री | 20 |
फार्मास्यूटिकल | 20 |
- एम.एससी प्रोग्राम (2 साल)
कोर्स | सीटें |
एटमोस्फियरिक | 20 |
बायोकेमिस्ट्री | 23 |
बायोटेक्नोलॉजी | 23 |
केमिस्ट्री | 23 |
कंप्यूटर साइंस | 23 |
कंप्यूटर साइंस ( बिग डाटा एनालिटिक्स) | 50 |
एनवायर्नमेंटल साइंस | 23 |
माइक्रोबायोलॉजी | 23 |
स्टेटिस्टिक्स | 23 |
मैथमेटिक्स | 23 |
फिजिक्स | 23 |
योग थेरेपी | 15 |
स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी | 15 |
स्पोर्ट्स बायोकेमिस्ट्री | 15 |
स्पोर्ट्स नुट्रिशन | 15 |
स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स | 15 |
- एम आर्च प्रोग्राम (2 साल)
कोर्स | सीटें |
एम आर्च (सस्टेनेबल आर्किटेक्चर) | 23 |
- एमबीए प्रोग्राम (2 साल)
कोर्स | सीटें |
मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन | 35 |
- एम.ए / एम.एससी प्रोग्राम (2 साल )
कोर्स | सीटें |
डिजिटल सोसाइटी | 15 |
स्पोर्ट्स साइकोलॉजी | 15 |
- एम.कॉम प्रोग्राम ( 2 साल )
कोर्स | सीटें |
एम.कॉम | 23 |
- एम.टेक प्रोग्राम (2 साल)
कोर्स | सीटें |
एम.टेक ( कंप्यूटर साइंस ) साइबर फिजिकल सिस्टम | 15 |
एम.टेक ( कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ) | 23 |
- पी.एचडी प्रोग्राम
कोर्स | सीटें |
आर्किटेक्चर | 02 |
एटमोस्फियरिक साइंस | 03 |
बायोकेमिस्ट्री | 09 |
बायोटेक्नोलॉजी | 13 |
माइक्रोबायोलॉजी | 14 |
केमिस्ट्री | 06 |
कॉमर्स | 05 |
कंप्यूटर साइंस | 06 |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 02 |
कल्चर एंड मीडिया स्टडीज | 04 |
इकोनॉमिक्स | 05 |
एजुकेशन | 06 |
अंग्रेजी | 05 |
एनवायरनमेंट साइंस | 07 |
हिंदी | 05 |
मैनेजमेंट | 08 |
मैथमेटिक्स | 12 |
फिजिक्स | 15 |
फार्मेसी | 10 |
पब्लिक पॉलिसी , लॉ एंड गवर्नेंस | 08 |
सोशल वर्क | 06 |
स्टेटिस्टिक्स | 10 |
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 योग्यता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम के लिए
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना चाहिए। (एससी और एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक)
- पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए
- उम्मीदवारों किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। (एससी और एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक)
अन्य सभी पाठ्यक्रम की शैक्षिक योग्यता यहां से देखें।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 20२० आवेदन पत्र
उम्मीदवार राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से 16 मार्च 2020 से भर सकते हैं, आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2020 निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 25 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दिया गया है। छात्र आवेदन प्रक्रिया तय समय के अंदर पूर्ण कर लें, आवेदन फीस के साथ आवेदन फीस जमा करना अनिवार्य है, बिना आवेदन फीस के आवेदन पत्र पूर्ण नहीं माना जायेगा और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे।
आवेदन फीस –
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 800/- रुपये है।
- एसटी और एससी वर्ग के लिए आवेदन फीस 350/- रुपये है।
- उम्मीदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से भी भर सकते हैं।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 एडमिट कार्ड
सीयूसीईटी 2020 के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड CUCET की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने पर हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी एप्लीकेशन आईडी एवं डेट ऑफ़ बर्थ भर कर लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार लिखित परीक्षा नहीं दें सकते हैं।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों की एक एमसीक्यू टाइप लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटो का समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा के ए और बी दो पार्ट होंगे। पार्ट में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, जनरल अवेयरनेस, मैथमेटिकल एप्टीटुड और एनालिटिकल स्किल विषय से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। वही पार्ट बी में उम्मीदवारों से डोमेन नॉलेज से कुल 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। हर एक सही प्रश्न पर उम्मीदवारों को एक अंक दिया जायेगा वहीं गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जायेंगे।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए सीयूसीईटी परीक्षा से गुजरना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे उन उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कस और इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। लिखित परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है वहीं एसटी और एससी वर्ग को 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। एमफिल और पीएचडी कोर्स के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान एडमिशन आंसर की 2020
सीयूसीईटी 2020 की प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की सीयूसीईटी की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.cucetexam.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आंसर की प्राप्त कर सकते हैं। आंसर की प्राप्त करने के लिए आपको रोल नम्बर एवं डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके लॉगिन करना होगा। छात्र आंसर की के माध्यम से अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
आंसर की : सीयूसीईटी 2020 एंट्रेंस एग्जाम की आंसर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 रिजल्ट
उम्मीदवारों को बता दें कि प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को http://www.cucetexam.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार हमारे आर्टिकल पर दिए हुए लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट जारी होने पर अपने परिणाम देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों के द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंको के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन 2020 मेरिट लिस्ट
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय उम्मीदवारों के परिणाम जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी करेगा। यह मेरिट लिस्ट विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम एवं इंटीग्रेटेड कोर्स, पीएचडी प्रोग्राम के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट जारी होने पर राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.cucetexam.in पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ उम्मीदवार हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से भी मेरिट लिस्ट प्राप्त कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको विश्वविद्यालय में कॉउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा।
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय एडमिशन काउंसलिंग 2020
सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान में एडमिशन के लिए आयोजित हुई CUCET परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वे उम्मीदवार जो भी काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं वे CU Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने इस पेज पर नीचे दी गयी लिंक से भी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
काउंसलिंग : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय काउंसलिंग में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट :- www.curaj.ac.in
Discussion about this post