सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एडमिट कार्ड 2022 प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि सीयूसीईटी एडमिट कार्ड 2022 केवल ऑनलाइन जारी किया जाता है। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी, न ही यूनिवर्सिटी की तरफ से किसी छात्र का एडमिट कार्ड पोस्ट द्वारा भेजा जाएगा। छात्रों को को स्वंय अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। जो भी छात्र CUCET Admit Card 2022 की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : सीयूसीईटी 2022 प्रवेश परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड।
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एडमिट कार्ड 2022
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद ही छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के दौरान छात्र को अपना एडमिट कार्ड लेकर आना होगा। अगर छात्र परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। छात्र CUH Admit Card 202२ के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | घोषित की जाएगी |
प्रवेश परीक्षा की तारीख (यूजी/ पीजी/आरपी) | घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड- सीयूसीईटी 2022 का एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट cucet.nta.nic.in पर होंगे जारी।
ऐसे प्राप्त करें सीयूएच एडमिशन 20२२ का एडमिट कार्ड
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एडमिशन 202२ के लिए सीयूसीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। छात्र दो तरीकों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। हम यहां छात्रों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कुछ आसन से स्टेप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से छात्र आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए छात्र हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार चल सकते हैं-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद बायीं ओर आपको Admissions (20२2-2३) का ऑप्शन दिखेगा, उसे ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- अब आपको CUH Admit Card 202२ डाउनलोड करने की लिंक प्राप्त हो जाएगी।
- उस लिंक पर क्लिक कर दें।
- परिणाम पेज पर आपको मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन सख्या और पासवर्ड की जानकारी भरनी होगी।
- मांगी गई सारी जानकारी भरें और सबमिट का बटन दबा दें।
- सबमिट का बटन क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा।
- अब छात्र अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उसका एक प्रिंट जरूर निकाल लें।
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एडमिशन 202२ रिजल्ट
प्रवेश परीक्षा होने के बाद सीयूए रिजल्ट 202२ जारी किया जाएगा। जो भी छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे केवल उन्हीं छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से CUH Result 202२ की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। परिणाम जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा एडमिशन 202२