सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के अंतर्गत नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भर्ती निकाली गई। यह भर्ती कुल 26 पदों के लिए निकाली गई। आपको बता दें कि इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने सभी नियमों के साथ आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया है उन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड एडमिट कार्ड 2019 जारी होने की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार इस पेज से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया को सभी नियमों के साथ पूरा किया होगा उन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले चयनित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इस पेज से अपना एडमिट कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 से जुड़ी जरुरी तारीखों के बारे में जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वूपर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
आवेदन आरम्भ होने की तिथि | 19 मार्च 2019 |
आवेदन की अंतिम तिथि | |
आवेदन व सम्बंधित डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी जमा करने के अंतिम तिथि | 02 मई 2019 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
टेस्ट/ इंटरव्यू की प्रस्तावित तिथि | घोषित की जाएगी |
परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
महत्वपूर्ण लिंक
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
टोटल पद : 26
पद | आयु सीमा | शैक्षिक योग्यता, अनुभव |
फाइनेंस ऑफिसर | 57 वर्ष से कम | 55% अंको के साथ मास्टर डिग्री एवं 15 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव |
डेप्युटी रजिस्ट्रार | 50 वर्ष से अधिक नहीं | 55% अंको के साथ मास्टर डिग्री एवं 09 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव, एमबीए पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट या सीए/ आईसीडब्ल्यूए |
इंटरनल ऑडिट ऑफिसर | 56 वर्ष से अधिक नहीं | 03 साल की रेगुलर नौकरी (पे मैट्रिक्स लेवल 11) |
डेप्युटी लाइब्रेरियन | 50 वर्ष से कम | 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री लाइब्रेरी साइंस, इनफार्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस के साथ |
असिस्टेंट लाइब्रेरियन | 40 वर्ष से कम | 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री लाइब्रेरी साइंस, इनफार्मेशन साइंस या डॉक्यूमेंटेशन साइंस के साथ |
असिस्टेंट रजिस्ट्रार | 40 वर्ष से अधिक नहीं | 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री, 05 साल की रेगुलर नौकरी (पे मैट्रिक्स लेवल 07) |
हिंदी ऑफिसर | 40 वर्ष से अधिक नहीं | हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ मास्टर डिग्री |
सेक्शन ऑफिसर | 35 वर्ष से अधिक नहीं | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री 03 साल की रेगुलर नौकरी (पे मैट्रिक्स लेवल 04) |
सेक्युरिटी ऑफिसर | 45 वर्ष से अधिक नहीं | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री, 05 साल का अनुभव एवं वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस |
प्राइवेट सेक्रेटरी | 35 वर्ष से अधिक नहीं | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, 40 शब्द प्रति मिनट हिंदी एवं अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड |
जूनियर इंजीनियर सिविल | 35 वर्ष से अधिक नहीं | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री, एवं निर्माण कार्य में 3 वर्ष का अनुभव |
हिंदी ट्रांसलेटर | 35 वर्ष से अधिक नहीं | हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ मास्टर डिग्री |
प्रोफेसनल असिस्टेंट | 35 वर्ष से अधिक नहीं | 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री लाइब्रेरी साइंस, इनफार्मेशन साइंस के साथ |
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट | 35 वर्ष से अधिक नहीं | बीएससी या एमएससी 55% अंको के साथ एवं कंप्यूटर नॉलेज |
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर) | 35 वर्ष से अधिक नहीं | प्रथम श्रेणी में बीटेक, बीई या प्रथम श्रेणी में एमसीए |
टेक्निकल असिस्टेंट | 32 वर्ष से अधिक नहीं | 55% अंको के साथ बैचलर डिग्री, मास कम्युनिकेशन, वीडिओ प्रोडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ग्राफिक्स और एनीमेशन विषयों के साथ |
लैबोरेटरी असिस्टेंट | 30 वर्ष से अधिक नहीं | 55% अंको के साथ बीएससी एवं कंप्यूटर की नॉलेज |
लोअर डिवीज़न क्लर्क (1st) | 30 वर्ष से अधिक नहीं | 12वीं पास |
लोअर डिवीज़न क्लर्क (2st) | 30 वर्ष से अधिक नहीं | टाइपिंग स्पीड 35 शब्द अंग्रेजी एवं 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी |
अटेंडेंट किचेन | 30 वर्ष से अधिक नहीं | मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक्स |
अटेंडेंट लैबोरेटरी | 30 वर्ष से अधिक नहीं | विज्ञान विषय से 12वीं एवं कंप्यूटर की नॉलेज |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 आवेदन पत्र
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि झारखण्ड सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया cuj.ac.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को ऑफ़लाइन तरीके से पूर्ण भरे हुए आवेदन के साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट सेल्फ अटेस्ट करके To, Recruitment Cell Central University of Jharkhand Ratu-Lohardaga Road, CTI Campus Brambe, Ranchi-835205 के पते पर इन सब की हार्ड कॉपी भेजनी होगी। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2019 से लेकर 22 अप्रैल 2019 तक पूरी कर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवार हार्ड कॉपी दिए गए पते पर 02 मई तक पहुंचा दें नहीं तो उनके आवेदन अधूरे माने जायेंगे और ऐसे आवेदन निरस्त कर दिए जायेंगे।
उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने सीयूजे द्वारा निर्धारित की गई आवेदन फीस जरूर भरें, बिना आवेदन फीस के आवेदन पुरे नहीं माने जायेंगे। सीयूजे ने जनरल, ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रूपए निर्धरित की है। एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन फीस नहीं भरनी होगी।
आधिकारिक वेबसाइट : cuj.ac.in
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने पूर्ण जानकारी एवं आवेदन फीस सहित आवेदन पत्र भरे होंगे उनके प्रवेश पत्र सीयूजे की ओर से जारी किये जायेंगे। प्रवेश पत्र उम्मीदवार झारखण्ड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (CUJ) की ऑफिसियल वेबसाइट cuj.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि अभी सीयूजे ने प्रवेश पत्र के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। जैसे ही सीयूजे की ओर से प्रवेश पत्र के बारे में जानकारी साझा की जाएगी उम्मीदवार हमारे पेज से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 सिलेबस
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 सिलेबस से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सीयूजे भर्ती प्रक्रिया के लिए सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के अनुसार शार्टलिस्ट किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को टेस्ट या इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। टेस्ट या इंटरव्यू प्रक्रिया में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर उनको विभिन्न पदों के लिए चयनित किया जायेगा और निम्न पदों पर नौकरी प्रदान की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखण्ड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (CUJ) की ऑफिसियल वेबसाइट cuj.ac.in पर जा सकते हैं।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2019 परिणाम
झारखण्ड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नॉन टीचिंग पदों के लिए टेस्ट या इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद उम्मीदवरों के परिणाम जारी किये जायेंगे। उम्मीदवार परिणाम सीयूजे की ऑफिसियल वेबसाइट cuj.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि परिणाम जारी करने की तिथि अभी जारी नहीं की गयी है। जैसे ही परिणाम जारी किये जायेंगे उम्मीदवार हमारे पेज से पूरी जानकारी एवं साथ ही पेज पर दिए गए लिंक से परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
सीयूजे नॉन टीचिंग पद भर्ती 2019 अधिसूचना यहाँ से प्राप्त करें।
Discussion about this post