डीएवीवी सीईटी 2020 परिणाम जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज़ होगा उनको कॉउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। कॉउंसलिंग शेड्यूल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.dauniv.ac.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको तय तिथि एवं समय पर केंद्र पर उपस्थित होना होगा। कॉउंसलिंग में उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी के अनुसार डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे। जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट उपस्थित नहीं करवा पाएंगे उनका प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद उम्मीदवार को प्रवेश के लिए एक सीट प्रदान की जाएगी। डीएवीवी सीईटी 2020 कॉउंसलिंग की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : डीएवीवी सीईटी एडमिशन 2020 के लिए कॉउंसलिंग शेड्यूल जारी हुआ।
डीएवीवी सीईटी कॉउंसलिंग 2020 | DAVV CET Counselling 2020
उम्मीदवारों को जानकारी दे दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सीईटी 2020 के लिए कॉउंसलिंग की तिथियों को निर्धारित कर दिया है।। डीएवीवी सीईटी 2020 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
परिणाम जारी होने की तिथि | 19 सितम्बर 2020 |
चॉइस फिलिंग प्रथम चरण | 20 से 24 सितम्बर 2020 |
एनआरआई/एनआरआई स्पोंसर्ड कैंडिडेट की ऑफलाइन कॉउंसलिंग | 24 सितम्बर 2020 |
प्रथम चरण अलॉटमेंट | 01 अक्टूबर 2020 |
अलॉटमेंट लेटर जारी होने एवं दस्तावेज अपलोड करना/अपग्रेडेशन | 01 से 03 अक्टूबर 2020 |
संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन/शुल्क जमा करने के लिए लिंक एक्टिव होना | 05 से 07 अक्टूबर 2020 |
ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 08 अक्टूबर 2020 |
रिक्त सीटों का अपग्रेडेशन | 14 अक्टूबर 2020 |
अपग्रेडेशन के बाद अलॉटमेंट लेटर एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तिथि | 14 से 15 अक्टूबर 2020 |
संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन/शुल्क जमा करने के लिए लिंक एक्टिव होना | 16 से 19 अक्टूबर 2020 |
ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2020 |
रिक्त सीटों की जानकारी वेबसाइट पर जारी होना | 22 अक्टूबर 2020 |
2nd राउंड कॉउंसलिंग | – |
रजिस्ट्रेशन चॉइस फिलिंग/ पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए री रजिस्ट्रेशन की तिथि | 23 से २५ अक्टूबर 2020 |
द्वितीय चरण अलॉटमेंट | 30 अक्टूबर 2020 |
अलॉटमेंट लेटर जारी होने एवं दस्तावेज अपलोड करना | 30 अक्टूबर से 01 नवंबर 2020 |
संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन/शुल्क जमा करने के लिए लिंक एक्टिव होना | 02 से 05 नवंबर 2020 |
ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 06 नवंबर 2020 |
लास्ट राउंड कॉउंसलिंग की तिथियां | घोषित की जाएगी |
कॉउंसलिंग : उम्मीदवार डीएवीवी सीईटी 2020 कॉउंसलिंग नोटिस प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
डीएवीवी सीईटी कॉउंसलिंग 2020 के मुख्य बिंदु
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा कॉउंसलिंग 2020 का शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार को तय तिथि एवं समय पर कॉउंसलिंग केंद्र पर उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को कॉउंसलिंग के लिए 10000 रूपए (फीस पिछले वर्ष के अनुसार) का डिमांड ड्राफ्ट जो कि “रजिस्ट्रार डीएवीवी इंदौर” के नाम से देय होगा तैयार रखना होगा। अगर उम्मीदवार की सीट पक्की हो जाती है तो वो डिमांड ड्राफ्ट उम्मीदवार को जमा करना होगा। कॉउंसलिंग के समय उम्मीदवार को सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ लेकर जाना होगा जिससे उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो सके। अगर उम्मीदवा विश्वविद्यालय द्वारा मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पायेगा या उसने आवेदन पत्र में कोई गलत जानकारी भरकर प्रवेश लेने की कोशिश की होगी तो ऐसे उम्मीदवारों का प्रवेश रद्द कर दिया जायेगा।
डीएवीवी सीईटी मेरिट सूची एवं स्कोर 2020
स्कोर : विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार किये गए परिणाम में उम्मीदवारों को स्कोर भी प्रदान किया जायेगा। इसमें उम्मीदवारों के द्वारा प्राप्त अंको के अनुसार ही आपकी रैंक तय की जाएगी।
मेरिट सूची : प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंको के अनुसार एक मेरिट सूची विश्वविद्यालय द्वारा तैयार कर उसे वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। मेरिट सूची में उम्मीदवार की रैंक भी प्रदर्शित की जाएगी जिसके अनुसार उसे कॉउंसलिंग राउंड के लिए बुलाया जायेगा।
डीएवीवी सीईटी टाई ब्रेकर
अगर परीक्षा में एक से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान आ गए तो उनका चयन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार किया जायेगा जिसके जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं-
- उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता में उच्च प्रतिशत प्राप्त करने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अगर उम्मीदवार का परिणाम जारी नहीं हुआ है तो उसमें ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
डीएवीवी सीईटी कॉउंसलिंग 2020 के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़
- डीएवीवी सीईटी एडमिट कार्ड
- डीएवीवी द्वारा जारी किया गया सीईटी का रिजल्ट
- शैक्षिक योग्यता के सभी डॉक्यूमेंट
- आयु प्रमाण पत्र
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- एससी, एसटी, ओबीसी (क्रीमीलेयर को छोड़कर) जाति प्रमाण पत्र
- एससी, एसटी, ओबीसी (क्रीमीलेयर को छोड़कर) आय प्रमाण पत्र
- एमपी डोमिसाइल प्रमाण पत्र
- अगर कक्षाओं में गैप हो तो उसके लिए गैप शपथ पत्र
Discussion about this post