बीसीईसीईबी डीईसीई लेटरल एंट्री 2020-2021 के लिए पहली कॉउंसलिंग के समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए पहला प्रोविशनल अलॉटमेंट आर्डर बोर्ड के द्वारा जाती कर दिया गया है। उम्मीदवार बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर BCECEB DECE LE Allotment 2021 जाँच सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आप अलॉटमेंट आर्डर जारी कर सकते हैं। काउन्सलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करना होता है। बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री 2020-2021 काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम : डीईसीई लेटरल एंट्री एडमिशन 2020-2021 के लिए पहला प्रोविशनल अलॉटमेंट आर्डर जारी, नीचे दी गयी लिंक से करें जाँच।
बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री काउंसलिंग 2020-2021
बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद काउंसलिंग आयोजित की जाती है। काउंसलिंग की प्रक्रिया में केवल डीईसीई लेट्रल एंट्री की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी करना होगा। बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री 2020-2021 काउंसलिंग से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | ३० अक्टूबर 2020 |
कॉउंसलिंग शेड्यूल | – |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि | 06 जनवरी 2021 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि | 12 जनवरी 2021 |
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि (प्रथम चरण) | 15 जनवरी 2021 |
अलॉटमेंट आर्डर डाउनलोड करने की तिथि (प्रथम चरण) | 15 जनवरी 2021 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन (प्रथम चरण) | 16 से 19 जनवरी 2021 |
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की तिथि (द्वितीय चरण) | 23 जनवरी 2021 |
अलॉटमेंट आर्डर डाउनलोड करने की तिथि (द्वितीय चरण) | 23 जनवरी 2021 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं एडमिशन (द्वितीय चरण) | 24 से 25 जनवरी 2021 |
अलॉटमेंट : बीसीईसीईबी डीईसीई एलई 2020-21 अलॉटमेंट आर्डर यहाँ से प्राप्त करें।
काउंसलिंग : बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री कॉउंसलिंग 2020-2021 में रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग के लिए यहाँ क्लिक करें।

बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री 2020 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन
काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार अक्टूबर 2020 तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पहले राउंड में चयनित उम्मीदवारों की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवार एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन के समय उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
डीईसीई लेट्रल एंट्री की काउंसलिंग के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
काउसंलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा। काउंसलिंग में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने में कोई परेशानी ना हो इसलिए हम यहां रजिस्ट्रेशन कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इस पेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके अलावा आप बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जा कर भी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले बीसीईसीई बोर्ड का होम पेज खुलता है।
- होम पेज पर “ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल ऑफ़ डीईसीई लेट्रल एंट्री 2020” की लिंक दी गई है।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां उम्मीदवारों को “क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन” की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब मांगी जाने वाली जानकारियां दर्ज कर के रजिस्ट्रेश करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को अपना रॉल नंबर और पासवर्ड दाल कर लॉगइन करना होगा।
- अब उम्मीदवार अपने पसंद के अनुसार कॉलेज और ब्रांच का चयन कर सकते हैं।
- चॉइस फिलिंग के बाद चॉइस लॉक करना जरुरी है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बीसीईसीईबी के द्वारा आयोजित होने वाली काउंसलिंग के द्वारा चयनित उम्मीदवार एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन के समय उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परिक्षण (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन) किया जाता है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को उम्मीदवारों को ओरिजनल डॉक्युमेंट्स के साथ सभी डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी भी साथ लेना जाना आवश्यक है। डॉक्युमेंट वेरिफीकशन के समय सभी डॉक्युमेंट्स जमा नहीं करने पर उम्मीदवारों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। वहीं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के समय अनुपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आवंटित किया गया सीट रद्द कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स
यहां से आप काउंसलिंग के समय साथ ले जाने वाले डॉक्युमेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।
- बिहार डीईसीई लेट्रल एंट्री एडमिट कार्ड
- डीईसीई लेट्रल एंट्री रिजल्ट
- जन्म तारीख प्रमाण पत्र
- 10वीं का मार्क्स शीट
- 12वीं का मार्क्स शीट
- मूल आवासीय प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- वैद्य आईडी प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
बिहार डीईसीई लेट्रल एंट्री 2020 एडमिशन
डीईसीई लेट्रल एंट्री काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों और सीटों के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट किया जाता है। काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार अलॉट किये गए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। एडमिशन के समय उम्मीदवारों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने अगर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से अलग किसी अन्य संस्थान से पढ़ाई की है तो दो महीनों के अंदर प्रवजन प्रमाण पत्र (माइग्रेशन) भी जमा करना आवश्यक है। स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर उम्मीदवारों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
नोटिस :बीसीईसीईबी डीईसीई लेट्रल एंट्री काउंसलिंग 2020 की जानकारी प्राप्त करने के लिए 2019 की नोटिस यहां से देखें।
Discussion about this post