दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल एडमिशन 2021– दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल बहुत बड़ा और मशहूर स्कूल है। ये स्कूल सह शैक्षिक, अंग्रेजी माध्यम है। इस स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई करवायी जाती है। कक्षा 5 से 12 तक कक्षा नर्सरी के लिए प्रत्येक खंड में 25 सीटें होती है और कक्षा 5 से 12 तक प्रत्येक खंड के लिए 40 सीटें होती है। अगर छात्र इस विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होते हैं। आवेदन पत्र केवल वही छात्र भर सकते हैं जो शिक्षा निदेशालय द्वारा तय किए गए योग्यता मापदंडो को पूरा करते हों। आवेदन पत्र केवल उन्हीं छात्रों के स्वीकार किये जाते हैं जिन्होंने योग्यता मापदंडो को ध्यान में रखते हुए आवेदन पत्र भरे होंगे। Delhi Excellence School Admission 2021 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।
दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल एडमिशन 2021 | Delhi Excellence School Admission 2021
दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल एडमिशन 2021 के लिए नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की विभिन्न कक्षाओं के लिए फाइव एक्सीलेंस स्कूल में एडमिशन की तिथियां जारी कर दी गयी है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्कूल की आधिकािरक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किये जाते हैं। इसके अलावा छात्र इस पेज पर दी गई लिंक से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। विभिन्न कक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया अलग-अलग रखी गई है। जिसकी पूरी जानकारी आप इस पेज द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। Delhi Excellence School Admission 2021 के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
नर्सरी से कक्षा तीसरी में एडमिशन की अनुसूची
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने की तिथि | मार्च, 2021 |
आवेदन पत्र का अंत | मार्च 2021 |
नर्सरी के लिए और केजी से द्वितीय तक की खाली सीटों के लिए ड्रा ऑफ ईडब्ल्यूएस / डीजी श्रेणी (3% सीडब्ल्यूएसएन सहित) | मार्च 2021 |
ड्रॉ ऑफ लॉट्स (भाई-बहनों सहित अनारक्षित सीटों के लिए) | मार्च 2021 |
नोटिस बोर्ड पर चयनित और प्रतीक्षा-सूची वाले बच्चों की सूची प्रदर्शित करना | मार्च 2021 |
दस्तावेजों का प्रस्तुतिकरण और सत्यापन | मार्च 2021 |
दस्तावेजों के प्रस्तुत करने और सत्यापन की अंतिम तिथि | मार्च 2021 |
प्रतीक्षा-सूचीबद्ध बच्चों का प्रवेश शुरू होता है | मार्च 2021 |
प्रतीक्षा-सूची वाले बच्चों का प्रवेश समाप्त होता है | मार्च 2021 |
प्राथमिक कक्षा की शुरूआत | अप्रैल 2021 |
कक्षा 9वीं में प्रवेश की अनुसूची
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
पंजीकरण फार्म जारी करना और जमा करना | अप्रैल, 2021 |
प्रवेश परीक्षा की तिथि | अप्रैल, 2021 |
परिणाम की घोषणा | अप्रैल, 2021 |
ड्रा की तिथि और समय, यदि आवश्यक हो | अप्रैल, 2021 |
प्रवेश प्रक्रिया (जैसे दस्तावेज़ / शुल्क आदि जमा करना) | अप्रैल, 2021 |
कक्षा 11 वीं में प्रवेश की अनुसूची
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
पंजीकरण फार्म जारी करना और जमा करना | जुलाई, 2021 |
प्रवेश / स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि | जुलाई, 2021 |
संबंधित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेरिट सूची के प्रदर्शन द्वारा परिणाम की घोषणा | जुलाई, 2021 |
ड्रा की तिथि और समय, (यदि आवश्यक हो) | अगस्त, 2021 |
चयनित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया (जैसे दस्तावेज आदि जमा करना) | परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित विद्यालयों के प्रमुखों द्वारा विवरण प्रदान किया जाएगा। |
दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल एडमिशन 2021 योग्यता मापदंड
जो भी छात्र दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल में एडमिशन लेने के लिए आवेदन पत्र भरना होता है उन्हें योग्यता मापदंडो को पूरा करना होगा। आवेदन पत्र भरने के लिए न्यूनतम योग्यता मापदंड रखा जाता है। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही केवल आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे। योग्यता मापदंडो को पूरा किये बगैर भरे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। योग्यता मापदंड निम्न प्रकार से दिया गया है-
नर्सरी से कक्षा 3 के लिए
- नर्सरी के लिए – 3 वर्ष
- वर्ग केजी के लिए – 4 वर्ष
- कक्षा 1 के लिए – 5 वर्ष
- कक्षा 2 के लिए – 6 वर्ष
- कक्षा 3 के लिए – 7 वर्ष
कक्षा 9वीं के लिए
- दिल्ली में रहने वाले छात्र जो किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 8वीं पास कर चुके हैं।
कक्षा 11वीं के लिए
- दिल्ली में रहने वाले छात्र जो किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूलों, सरकारी, गैर सरकारी, एनडीएमसी, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूलों में अध्ययन किया हो।
- जिन्होंने सत्र 2020-21 में कक्षा दसवीं पास की हो।
- सभी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन के लिए सामान्य प्रवेश या स्क्रीनिंग टेस्ट होगा।
- स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्रत्येक के लिए अलग-अलग मेरिट सूची होगी।
दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल एडमिशन 2021 आवेदन पत्र
दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल आवेदन पत्र 2021 ऑनलाइन जारी किया जाता है। छात्र स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते थे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन जारी किये जाते हैं। जिसे छात्रों को ऑनलाइन ही भरना होता है। किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार ही भरे जाते हैं। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाते हैं। आवेदन पत्र में भरी गई सारी जानकारी एकदम ठीक और सही होनी चाहिए। एक भी गलत जानकारी भरने से छात्र के आवेदन रद्द किये जा सकते हैं। अगर छात्र दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं उन्हें आवेदन पत्र भरना अनिवार्य होगा। जो भी छात्र आवेदन पत्र भरेंगे वो एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें।
दिल्ली एक्सीलेंस स्कूल एडमिशन 2021 चयन प्रक्रिया
कक्षा नर्सरी से कक्षा 3 के लिए
- इन कक्षाओं में एडमिशन पड़ोस के मानदंडो पर आधारित होगा। यानि कि स्कूल के 1 किमी. के भीतर रहने वाले छात्रों को वरीयता दी जाएगी।
- जिसके बाद 1 से 3 किमी. के अंदर रहने वाले छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
- अगर सीटें बच जाती है तो 3 से 6 किलो मीटर या उससे अधिक दूरी वाले छात्रों के प्रवेश पर विचार किया जाएगा।
कक्षा 9वीं के लिए
- सबसे पहले छात्रों को अपनी योग्यता के अनुसार पंजीकरण करना होगा।
- 9वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
- चयन संबंधित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर होगा।
- कक्षा के एक भाग में नामांकन 40 छात्रों से अधिक नहीं होगा।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे और 20 मिनट के लिए होगी।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
कक्षा 11वीं के लिए
- सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होंगे।
- छात्रों का चयन शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंड और प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा।
- आवश्यकता पड़ने पर छात्रों को इंटरव्यू का सामना करना पड़ सकता है।
स्कूल आईडी के साथ पांच उत्कृष्ट विद्यालय की सूची
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, खिचड़ीपुर | 1002400 |
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, रोहिणी | 1413333 |
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कालकाजी | 1925430 |
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मदनपुर खादर | 1925432 |
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सेक्टर -22, द्वारका | 1821282 |
आधिकारिक वेबसाइट: www.edudel.nic.in
To get fastest exam alerts and government job alerts in India, join our Telegram channel.
Discussion about this post