दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट (ग्रुप बी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं 12 अक्टूबर 2018 से पहले आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 के तहत पर्सनल असिस्टेंट(ग्रुप बी) के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किये जाएंगे। आवेदन शुल्क वर्गानुसार अलग अलग रखा गया है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ww.delhihighcourt.nic.in पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं। आवेदकों को बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मापदंडों को अच्छी तरह पढ़ लें, उसी के बाद आवेदन करें। परीक्षा से संबंधित आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और परीणाम की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 (Delhi High Court Recruitment 2018)
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018, 35 पर्सनल असिस्टेंट(Group B) के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 5 चरणों में आयोजित की जाएगी। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले परीक्षा मापदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अगर आप परीक्षा के लिए जरूरी मापदंडों को पूरा करते हैं तभी इन पदों पर आवेदन करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथियां |
आवेदन की आरंभिक तिथि | 22-सितंबर-2018 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12-अक्टूबर-2018 |
आवेदन शुल्क जमा कराने की आखिरी तिथि | 12-अक्टूबर-2018 |
परीक्षा कि तिथि | जारी की जाएगी |
आवेदन पत्र कि तिथि | जारी की जाएगी |
परीक्षा परिणाम | जारी की जाएगी |
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 पात्रता मापदंड
शैक्षिक योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिये।
- शॉर्टहैंड इंग्लिश टाइपिंग 100 डब्ल्यूपीएम से कम नहीं होनी चाहिये।
- कम्प्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग 40 डब्ल्यूपीएम से कम नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक को कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिये।
आयु सीमा
- परीक्षार्थी की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 1-जनवरी-2018 तक 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परीक्षार्थी 2 जनवरी 1991 से पहले और 1 जनवरी 2000 के बाद न जन्मा हो।
- एसी/एसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 32 साल है।
- ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 30 साल है।
- सामान्य वर्ग के दिव्यांगों के लिए अधिकतम उम्र मेें 10 साल की छूट दी गई है।
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 आवेदन पत्र
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 में पर्सनल असिस्टेंट ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें। अंतिम तिथि के बाद किये गए आवेदन सुवीकार्य नहीं होंगे। आवेदन करते समय परीक्षार्थी दिये गए महत्वपूर्ण सुझावों को ध्यान से पढ़ लें और मांगी गई जानकारी को एकदम सही भरें। किसी भी प्रकार की गलती पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आवेदन रद्द होने की स्थिति में विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
आवेदन पत्र: आवेदन पत्र यहां से डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट– www.delhihighcourt.nic.in
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी वर्ग- 300/-
- एससी/एसटी/अन्य वर्ग- 150/-
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 प्रवेश पत्र
परीक्षाओं के प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ ही दिन पहले जारी किये जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किये जाएगे। फिलहाल प्रवेश पत्रों की तिथि विभाग की तरफ से जारी नहीं की गई है। प्रवेश पत्रों से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप www.delhihighcourt.nic.in पर जा सकते हैं। प्रवेश पत्रों से संबंधित जैसे की कोई जानकारी हमें मिलेगी हम अपनी साइट पर अपडेट कर देंगे। कृपया इन भर्ती परीक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए साइट को नियमित रूप से चैक करते रहें।
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 परीक्षा पैटर्न
चरण | परीक्षा | विषय | कुल समय |
प्रथम चरण | लिखित परीक्षा(बहुविकल्पीय प्रश्न) | कुल प्रश्न-120
अंग्रेजी- 60 प्रश्न सामान्य ज्ञान- 30 प्रश्न सामान्य बुद्धि परीक्षण- 30 प्रश्न |
|
द्वितीय चरण | इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट(कम्प्यूटर आधारित) | 40 डब्ल्यूपीएम(word per minute)
|
10 मिनट |
तृतीय चरण | इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट | 100 डब्ल्यूपीएम(word per minute)
|
5 मिनट |
चौथा चरण | लिखित परीक्षा(वर्णात्मक) | कुल प्रश्न-100
निबंध लेखन- 25 अंक ट्रांसलेशन- 25 अंक पत्र लेखन- 25 अंक कॉम्प्रीहेंसन- 25 अंक |
2 घंटे |
पांचवां चरण | साक्षात्कार | साक्षात्कार के लिए कुल अंक- 30 |
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 परीक्षा परिणाम
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल आरंभ हुई है। आवेदन प्रक्रिया के खत्म होने के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजन के कुछ समय बाद परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे। परीक्षा परिणाम कब घोषित किये जाएंगे, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जैसे ही कोई आधिकारिक ऐलान होता है, हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा।
दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2018 की अधिसूचना यहां से प्राप्त करें
Discussion about this post