दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस विभाग ने हर बार की तरह एक बार फिर हेड कांस्टेबल पदों की घोषणा की है जिसमें कुल 554 पदों को शामिल किया गया है। जो भी उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई और एमटी), कंप्यूटर टेस्ट और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट के आधार पर होगा। बता दें कि आवेदन पत्र जारी कर दिये गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार Delhi Police Head Constable ministerial Recruitment 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह हमारे पेज पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़ सकते हैं।
नवीनतम- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 के लिए आवेदन पत्र हुआ जारी, यहां से करें।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 / Delhi Police Head Constable ministerial Recruitment 2019
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करेंगे। वह 14 अक्टूबर से 13 नवंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे उम्मीदवार हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी आवेदन पत्र भर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे उन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के पास होना बेहद जरुरी है। एडमिट कार्ड जारी होने कि तिथि अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन जल्द जारी कर दी जायेगी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2019 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन पत्र शुरु होने कि तिथि | 14अक्टूबर 2019 |
आवेदन पत्र भरने कि अंतिम तिथि | 13 नवंबर 2019 |
एडमिट कार्ड जारी होने कि तिथि | घोषित की जायेगी |
प्रवेश परीक्षा आयोजित होने कि तिथि | घोषित की जायेगी |
आंसर की जारी होने कि तिथि | घोषित की जायेगी |
रिजल्ट जारी होने कि तिथि | घोषित की जायेगी |
महत्वपूर्ण लिंक
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 रिक्ति विवरण
- पद का नाम- हेड कांस्टेबल भर्ती
- कुल पदों की संख्या- 554
पद का नाम | जेंडर | जनरल वर्ग | ओबीसी | ईडब्लयूएस | एससी | एसटी |
हेड कांस्टेबलमिनिस्ट्रियल | पुरुष | 140 | 86 | 37 | 56 | 53 |
हेड कांस्टेबलमिनिस्ट्रियल | महलि | 69 | 42 | 18 | 27 | 26 |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 योग्यता मापदंड
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए।
- कंप्यूटर में अंग्रेजी टाइपिंग की गति -30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग की गति -25 शब्द प्रति मिनट
आयु सीमा
1 जुलाई 2019 के अनुसार
18 से 25 वर्ष तक आयु होनी चाहिए।
- एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष छूट दी जायेगी।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष छूट दी जायेगी।
- पीडबल्यूडी(यूआर एंड ईडबल्यूएस) वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष छूट दी जायेगी।
- पीडबल्यूडी (ओबीसी) वर्ग के उम्मीदवारों को 13 वर्ष की छूट दी जायेगी।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 आवेदन पत्र
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2019 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में मांगी गई मापदंड पात्रता को सही से जांचना होगा उसके बाद ही आवेदन करना होगा। अगर उम्मीदवार आवेदन पत्र में मांगी गई मापदंड पात्रता को भरने के योग्य नहीं होंगे तो आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र भरते समय आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को सही से जांचना होगा। मांगी गई जानकारी को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही किया जायेगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। जो निम्न प्रकार है-
- जनरल, ओबीसी और ईडबल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 एडमिट कार्ड
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Delhi Police Head Constable Admit Card प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल वहीं उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे जिन उम्मीदवारों का आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा। एडमिट कार्ड लिखित परीक्षा में सभी उम्मीदवारों के पास होना बेहद जरुरी है बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उपस्थित नहीं होने दिया जायेगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड स्वंय डाउनलोड करना होगा दिल्ली पुलिस विभाग द्वारा कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जायेगी।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 चयन प्रकिया
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई और एमटी)
- कंप्यूटर टेस्ट
- कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 मेथड
टेस्ट / एग्जाम | क्वालीफाई अंक |
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा | 100 अंक |
शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई और एमटी) | क्वालीफाई |
कंप्यूटर टेस्ट | 25 अंक |
कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट | क्वालीफाई |
फाइनल रिजल्ट | 125 अंक |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 परीक्षा पैटर्न
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन – ऑब्जेक्टिव टाइप
सब्जेक्ट | प्रश्न संख्या | कुल अंक |
पार्ट ए (जनरल अवयेरनेस) | 20 | 20 |
पार्ट बी (एप्टीट्यूड टेस्ट) | 20 | 20 |
पार्ट सी (जनरल इंटेलिजेंस) | 25 | 25 |
पार्ट डी (इंगलिश लैंग्वैज (बेसिक नॉलेज) | 25 | 25 |
पार्ट ई (कंप्यूटर फाउंडेशन एमएस एक्सल, एमएस वर्ड कम्युनिकेशन, इंटरनेट www and web Browser etc) | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 आंसर की
Delhi Police Head Constable Written Exam 2019 समाप्त होने के कुछ समय बाद आंसर की जारी कि जायेगी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से प्राप्त कर सकेंगे। आंसर की प्राप्त होने के बाद आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी कर सकेंगे। आंसर की जारी होने कि तिथि अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन परीक्षा के कुछ समय बाद ही जारी कर दी जायेगी जिसके बाद उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकेंगे।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 फिजिकल एंडरसन टेस्ट
पुरुषों के लिए
आयु | रेस(1600 मीटर) | लॉग जंप | हाई जंप |
30 वर्ष की उम्र तक | 07 मिनट | 12,6 फीट | 3.6 फीट |
30 से 40 वर्ष की उम्र तक | 08 मिनट | 11.6 फीट | 3.3 फीट |
40 वर्ष की उम्र तक | 09 मिनट | 10.6 फीट | 3 फीट |
महिलाओं के लिए
आयु | रेस(1600 मीटर) | लॉग जंप | हाई जंप |
30 वर्ष की उम्र तक | 05 मिनट | 9 फीट | 3 फीट |
30 से 40 वर्ष की उम्र तक | 06 मिनट | 8 फीट | 2.6 फीट |
40 वर्ष की उम्र तक | 07 मिनट | 7फीट | 2.3 फीट |
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 रिजल्ट
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जायेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा हमारे पेज पर दी गई लिंक से Delhi Police Head Constable Result प्राप्त कर सकेंगे।Delhi Police Head Constable Result प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हो जायेंगे उन उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई और एमटी), कंप्यूटर टेस्ट, कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट देने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा जो उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट में उत्तीर्ण होंगे उन्हें भर्ती के लिए चुना जायेगा।
दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था में संलग्न एक संस्थान है। दिल्ली पुलिस विश्व की सबसे बड़ी महानगरीय पुलिस बलों में से एक है।
नोटिफिकेशन- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां से प्राप्त करें।
आधिकारिक वेबसाइट- delhipolice.nic.in
Discussion about this post